एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 रुपए और पैसे

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 रुपए और पैसे के सवाल जवाब प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 गणित पाठ 14 में छात्र मुद्रा के जोड़ और घटा संबंधित प्रश्नों को हल करते हैं। इससे वे रूपए और पैसे की लेन देन को आसानी से समझ पाते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14

रुपए और पैसे और खेल

प्रस्तुत प्रश्नावली में कागज़ का बटुआ और कागज़ के पैसे बनाकर खेलने के बारे में बताया गया है। अलग-अलग सिक्कों की मदद से अलग-अलग पैसे तैयार किए गए हैं। पेंसिल की नोंक को सिक्के के ऊपर रखे कागज़ पर घिस कर पैसे बनाए गए हैं। जिन्हें कागज़ के बनाए बटुए में रखकर खेलने के बारे में बताया गया है।
कागज़ के सिक्कों में एक, दो, पाँच और दस रूपये के सिक्के तैयार किए गए हैं। इसके बाद कागज़ को काट कर कुछ नोट बनाने और उनकी कीमत लिखने को कहा गया है। इसप्रकार, यह सब बटुए के पैसे का खेल बन जाता है।

पैसे का खेल – कीमत और पहचान

इस खेल में पैसे की कीमत और पहचान से बच्चों को समझाने की कोशिश की गई है। यहाँ पर कुछ रुपए और पैसे दिए गए हैं जिन्हें पहचान कर उनके बारे में बताना है। इन सब पर रुपए और पैसों में मान भी लिखना है।
4 रुपए 75 पैसे – इसके लिए हमें दो नोट 2 रुपए के और एक सिक्का 50 पैसे और एक सिक्का 25 पैसे का बनाना होगा।
78 रुपए – इसके लिए हमें एक नोट 50 रुपए का, दो नोट 10 रुपए के, एक नोट पांच का, एक सिक्का 2 का और एक सिक्का 1 का बनाना होगा।
130 रुपए – इसके लिए एक नोट 100 रुपए का और तीन नोट 10 के बनाने होगें।
8 रुपए 75 पैसे – इसके लिए एक नोट 5 रुपए का, एक नोट 2 रुपए का और एक नोट 1 का, एक सिक्का 50 पैसे का और एक सिक्का 25 पैसे का बनाना होगा।
53 रुपए – इसके लिए एक नोट 50 रुपए का, एक नोट 2 रुपए का और एक नोट 1 रूपए का बनाना होगा।

सिक्कों को पहचानों

यहाँ पर कुछ सिक्कों और नोटों को दिखाया गया है। इनको देखकर क्या आप बता सकते हो कि ये कितने रुपए और पैसे हैं।
(क) एक नोट 20 रुपए का, दो नोट 2 रुपए के और दो सिक्के 25 पैसे के – ये कुल मिलाकर – 24 रुपए 50 पैसे हुए।
(ख) एक नोट 20 का पाँच नोट 2 रूपये के, एक सिक्का 1 का, 7 सिक्के 50 पैसे के और पाँच सिक्के 25 पैसे के – ये कुल मिलाकर 35 रुपए 75 पैसे हुए।
(ग) दो सिक्के 2 वाले, दो सिक्के 1 वाले, एक सिक्का 5 वाला, सात सिक्के 50 पैसे वाले, ग्यारा सिक्के 25 पैसे के हैं। – ये कुल मिलाकर 17 रुपए 25 पैसे हुए हैं।
(घ) एक नोट 100 रुपए का, एक नोट 50 रुपए का, दो नोट 5 रूपये के, दो नोट 2 रुपए के, दो नोट 1 रुपए के, एक नोट 10 रूपये का, एक सिक्का 1 का और एक सिक्का 25 पैसे का – ये कुल मिलाकर 176 रुपए 25 पैसे हुए।
(ङ) एक नोट 500 रुपए का, एक नोट 100 रुपए का, एक नोट 50 रुपए का, एक नोट 10 रुपए का, एक नोट 5 रुपए का, और एक नोट 2 रुपए का है।- ये कुल मिलाकर 667 रुपए हुए।

बाज़ार में वस्तुओं के मूल्य
दुकान पर रखी चीज़ों के मूल्य के अनुसार कीमतों को जोड़ कर बताए।
(क) एक गेंद और एक खिलौने गाड़ी की कीमत 22 रूपये है। 7+15= 22
(ख) एक काँपी और दो पेंसिल 10 रूपये हुई। 5+5= 10
(ग) दो केले और एक गिलास दूध 6 रूपये 50 पैसे के हुए। 3 + 3.50 पैसे = 6.50 पैसे।
(घ) एक गिलास नींबू पानी और एक पैकेट बिस्कुट 7 रूपये 50 पैसे का हुआ। 3 + 4.50 पैसे = 7.50 पैसे।

कीमत जोड़ो पता लगाओ

(क) एक खिलौना जिराफ़, एक काँपी और एक गिलास नींबू पानी 14 रूपये 50 पैसे के हुए।
(ख) एक गिलास दूध, एक पैकेट बिस्कुट और एक केले की कीमत 9 रूपये 50 पैसे हुई।
(ग) एक काँपी, दो पेंसिल और दो रबड़ की कीमत 12 रूपये हुई।
(घ) दो लट्टू, तीन टॉफी और दो केलो की कीमत 6 रूपये 50 पैसे हुई।

बीस रूपये से हम इनमें से किन-किन चीज़ों को खरीद सकते हैं।
(क) बीस रूपये में एक गेद, एक गुड़ियाँ और एक काँपी खरीद सकते हैं। 7 + 8 + 5 = 20
(ख) एक गाड़ी कार, एक गिलास दूध और एक केला खरीद सकते हैं। 15 + 3.50 + 1.50 = 20
(ग) दो गिलास नींबू पानी, दो पैकेट बिस्कुट और दो पेंसिल खरीद सकते हैं। 6 + 9 + 5 = 20
(घ) पाँच लट्टू, पाँच रबर और दस टॉफी खरीद सकते हैं। 10 + 5 + 5 = 20

तुम्हारे पास 30 रुपए हैं और तुमने इनमें से कुछ सामान ख़रीदा। तुम्हारे पास कितने पैसे बचते हैं।
(क) एक गेंद, एक गुड़ियाँ और एक खिलौना जिराफ़ की कीमत = 7 रुपए+ 8 रुपए + 6 रुपए 50 पैसे = 21 रूपये 50 पैसे। इसलिए, 30- 21.50 = 8.50 पैसे बचते हैं।
30 दो केले, एक पैकेट बिस्कुट और दो गिलास नींबू पानी की कीमत = 3 + 4.50 + 6 = 13 रूपए 50 पैसे। इसलिए, 30 – 13.50 = 16 रूपये 50 पैसे बचते हैं।
(ख) तीन कॉपियाँ, दो पेंसिलें और दो रबड़ की कीमत = 15+5+2= 17 रूपये। इसलिए, 30 – 17 = 13 रूपये बचते हैं।

दूरी नापो रेल यात्रा में

एक रेल नयी जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी तक जाती है। रास्ते में यह नया माल, अलीपुरद्वार और गोआलपारा स्टेशनों पर रूकती है। अलग-अलग स्टेशनों के लिए रेल टिकट की कीमतें नीचे तालिका में दिखाई गई है:
नयी जलपाईगुड़ी से दूरी (किलोमीटर) – स्टेशन – किराया (रूपये-पैसे में)।
57 – नया माल – 12.50 रूपए
175 – अलीपुरद्वार – 28.00 रूपए
366 – गोआलपारा – 49.50 रूपए
495 – गुवाहाटी – 62.50 रूपए

देखो और पता लगाओ

(क) नया माल से गुवाहटी तक की दूरी 438 किलोमीटर है।
(ख) नया माल और गोआलपारा के बीच की दूरी 309 किलोमीटर है।
(ग) अलीपुरद्वार से गुवाहटी तक की दूरी 320 किलोमीटर है।
(घ) नया माल और अलीपुरद्वार के बीच की दूरी 98 किलोमीटर है।
(ङ) गोआलपारा से गुवाहटी तक के बीच की दूरी 129 किलोमीटर है।

टिकट की क़ीमत कितनी है

    • (क) नयी जलपाईगुड़ी से अलीपुरद्वार तक की टिकट की क़ीमत – 28.00 रूपये।
    • (ख) नयी जलपाईगुड़ी से गोआलपारा तक की टिकट की क़ीमत – 49.50 रूपये।
    • (ग) देबू, सीमा और गोविंद नयी जलपाईगुड़ी से नया माल तक जा रहे हैं। तीन टिकटों की कीमत – 37.50 रूपये।
    • (घ) उन्होंने टिकटों के लिए 50 रूपये दिए उन्हें 12.50 पैसा वापिस मिलेगें। 50- 37.50= 12.50
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 रुपए और पैसे
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 सवाल जवाब
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 प्रश्नों के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 हिंदी मीडियम
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 हिंदी में उत्तर
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 हिंदी में उत्तर
कक्षा 3 गणित अध्याय 14
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 14 गाइड
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 के लिए गाइड
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 हिंदी में प्रश्नों के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 14 के सवाल जवाब हिंदी मीडियम में