एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.6

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.6 संख्याओं के साथ खेलना के सवाल जवाब अभ्यास के प्रश्न उत्तर और हल सत्र 2024-25 के सिलेबस के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 6 गणित के विद्यार्थी प्रश्नावली 3.6 को यहाँ दिए गए सरल समाधान की मदद से सरलता से सीख सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.6

महत्तम समापवर्तक

दो या दो से अधिक दी हुई संख्याओं के सार्व गुणनखंडों में सबसे बड़ा सार्व गुणनखंड इन दी हुई संख्याओं का महत्तम समापवर्तक कहलाता है। महत्तम समापवर्तक को संक्षेप में म. स. (H. C. F.) भी लिखते हैं। इसे महत्तम (सबसे बड़ा) सार्व भाजक या भी कहा जाता है।
12 और 16 के सार्व गुणनखंड क्या हैं?
ये 1, 2 और 4 हैं। इन सार्व गुणनखंडों में सबसे बड़ा कौन-सा है? यह 4 है। 20, 28 और 36 के सार्व गुणनखंड क्या हैं। ये 1, 2 और 4 हैं तथा इनमें पुनः सबसे बड़ा गुणनखंड 4 है।

निम्न का म० स० ज्ञात कीजिए: 24 और 36

24 और 36
24 के गुणनखंड = 1 × 2 × 2 × 2 × 3
36 के गुणनखंड = 1 × 2 × 2 × 3 × 3
दोनों में 1, 2, 2, 3 आ रहा है इसलिए 1 × 2 × 2 × 3 = 12
अतः 24 और 36 का महत्तम समापवर्तक 12 है।

निम्न का म० स० ज्ञात कीजिए: 15, 25 और 30

15, 25 और 30
15 के गुणनखंड = 3 × 5
25 के गुणनखंड = 5 × 5
और 30 के गुणनखंड = 2 × 3 × 5
इस प्रकार 15, 25 और 30 का म० स० 5 है।

निम्न का म० स० ज्ञात कीजिए: 8 और 12

8 और 12
8 के गुणनखंड = 2 × 2 × 2
12 के गुणनखंड = 2 × 2 × 3
दोनों में सार्व गुणनखंड 2 × 2 हैं।
इस प्रकार 8, 12 का म० स० 4 है।

12, 16 और 28 का म० स० ज्ञात कीजिए।

12, 16 और 28
12 के गुणनखंड = 2 × 2 × 3
16 के गुणनखंड = 2 × 2 × 2 × 2
और 28 के गुणनखंड = 2 × 2 × 7
इस प्रकार 12, 16 और 28 का म० स० 4 है।

कक्षा 6 गणित प्रश्नावली 3.6 एनसीईआरटी समाधान