कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा तथा उसके पाँचों भेदों – व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, समूहवाचक, भाववाचक, द्रव्यवाचक संज्ञा के विविरण पर आधारित है। हिंदी ग्रामर का पाठ 5 आठवीं कक्षा के सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के लिए संशोधित किया गया है।

संज्ञा

किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण:
(क) हाथी जंगल में रहता है।
(ख) सेब मीठा है।
(ग) गंगा पवित्र नदी है।
(घ) रूपेश पढ़ता है।
उपर्युक्त वाक्यों में, हाथी, सेब, गंगा और रूपेश नाम हैं। ये सभी संज्ञा शब्द हैं।

संज्ञा के भेद

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं:
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
2. जातिवाचक संज्ञा
3. समूहवाचक संज्ञा
4. द्रव्यवाचक संज्ञा
5. भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान का बोध होता है। जैसे- राम, गंगा, भारत, रामचरितमानस, सोमवार, जनवरी, बिहार आदि।
उदाहरण:
(i) बिहार की राजधाानी पटना है।
(ii) प्रयाग में गंगा, यमुना तथा सरस्वती का संगम है।

जातिवाचक संज्ञा

जातिवाचक संज्ञा से किसी वस्तु या प्राणी की संपूर्ण जाति का बोध होता है। जैसे- गाय, नदी, पहाड़, मनुष्य, गेहूँ, चावल आदि।
उदाहरण:
(i) हमारा देश जान से प्यारा है।
(ii) पार्क में बच्चे खेल रहे हैं।
समूहवाचक संज्ञा
समूहवाचक संज्ञा से पदार्थों के समूह या समुदाय का बोध होता है। जैसे- गिरोह, दल, सभा, सेना आदि।
उदाहरण:
(i) अंगूरों का गुच्छा मेज पर रख दो।
(ii) बकरियों का झुंड घास चर रहा है।

द्रव्यवाचक संज्ञा

द्रव्यवाचक संज्ञा से किसी धाातु या द्रव्य का बोध होता है। जैसे- दूध, पानी, सोना, लोहा आदि।
उदाहरण:
(i) लोहा अत्यंत उपयोगी धाातु है।
(ii) आजकल चाँदी महँगी है।
भाववाचक संज्ञा
भाववाचक संज्ञा से किसी व्यक्ति या पदार्थ के धर्म या गुण का बोध होता है। जैसे- सुंदरता, यौवन, भूख, प्यास, वीरता आदि।
उदाहरण:
(i) कश्मीर की सुंदरता देखते ही बनती है।
(ii) बुढ़ापा शरीर को दुर्बल बना देता है।

संज्ञा भेदों में परिवर्तन

भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण
भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण प्रायः सभी शब्द-भेदों से होता है। कुछ उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं-
जातिवाचक संज्ञा से:

जातिवाचक संज्ञाभाववाचक संज्ञा
सतीसतीत्व
चोरचोरी
दासदासता
बच्चाबचपन
गुरुगौरव
इंसानइंसानियत
अपनाअपनत्व
ममममता
आपआपा
निजनिजता
सर्वसर्वस्व
अहंअहंकार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण संज्ञा
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में संज्ञा
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा के भेद
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा के प्रकार
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा परिवर्तन
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में संज्ञा के भेद
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 5 संज्ञा
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में संज्ञा के प्रकार
कक्षा 8 व्याकरण अध्याय 5