कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9 एनसीईआरटी समाधान – बंदर और गिलहरी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9 बंदर और गिलहरी कहानी रिमझिम भाग 1 के सभी प्रश्न उत्तर के साथ साथ अध्याय के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर भी सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ दिए गए हैं। इसके साथ ही कक्षा 1 हिंदी के पाठ 9 के रिक्त स्थानों की पूर्ति पर आधारित प्रश्न और शब्द अर्थ आदि भी दिए गए हैं जो पाठ को पढ़ते समय विद्यार्थियों के लिए मददगार सिद्ध होते हैं। जो विद्यार्थी मोबाइल के माध्यम से पढ़ते हैं वे कक्षा 1 समाधान ऐप का प्रयोग कर सकते है।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9 के कठिन शब्दों के अर्थ

शब्द अर्थ
पूंछजानवरों के शरीर का एक अंग
गुदगुदी रोमांच
चौंकना आश्चर्य व्यक्त करना
अचानकएकदम से

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9 कहानी का भावार्थ

बन्दर पेड़ की डाल पर बैठा हुआ है बन्दर की पूंछ बहुत लम्बी थी। उसकी पूंछ नीचे लटकती हुई जमीन तक पहुँच गयी थी। वंही जमीन पर एक गिलहरी उछल कूद मचा रही थी अचानक गिलहरी को पूंछ दिखाई दी। गिलहरी ने बन्दर की पूंछ को झूला समझ लिया और विचार करने लगा कि यह झूला कहाँ से आया अभी थोड़े देर पहले तक तो नहीं था।

वह पूंछ पर चढ़ कर झुलाने लगी जिससे बन्दर को गुदगुदी होने लगी। अचानक से गिलहरी को पत्ता लगा कि यह तो बन्दर की पूंछ है, तो कहने लगी अरे बन्दर भैया यह आपकी पूंछ है मैं तो समझी थी कि यह कोई झूला है और इस पर झूल कर मजा ले रही थी। गिलहरी हंसते हुए पेड़ की डाली पर चढ़ गयी।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9 के अतिश्योक्तिपूर्ण (गप्पी) वाक्य

नीचे कुछ अतिश्योक्तिपूर्ण (गप्पी) वाक्य दिए गए हैं उन्हें पूर्ण कीजिये:

    1. चूहे की मूँछ इतनी घनी थी, इतनी घनी थी, इतनी घनी थी जैसे …………………।
    2. भालू इतना मोटा था, इतना मोटा था, इतना मोटा था जैसे …………………।
    3. उँट इतना उँचा था, इतना उँ चा था, इतना उँचा था जैसे …………………।
    4. चुहिया इतनी छोटी थी, इतनी छोटी थी, इतनी छोटी थी जैसे …………………।
    5. कुत्ते की पूँछ इतनी टेढ़ी थी, इतनी टेढ़ी थी, इतनी टेढ़ी थी जैसे …………………।

उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर:

    1. चूहे की मूँछ इतनी घनी थी, इतनी घनी थी, इतनी घनी थी जैसे झाड़ी।
    2. भालू इतना मोटा था, इतना मोटा था, इतना मोटा था जैसे भैंसा।
    3. उँट इतना उँचा था, इतना उँ चा था, इतना उँचा था जैसे पहाड़।
    4. चुहिया इतनी छोटी थी, इतनी छोटी थी, इतनी छोटी थी जैसे चींटी।
    5. कुत्ते की पूँछ इतनी टेढ़ी थी, इतनी टेढ़ी थी, इतनी टेढ़ी थी जैसे बेल।
उछल-कूद करने वाले जानवर

निम्न जानवरों में कौन-कौन उछल-कूद करता होगा?
गाय, शेर, गधा, गिलहरी, हाथी, खरगोश, बिल्ली, चूहा, कुत्ता, ऊँट

उछल-कूद करते हैंउछल-कूद नहीं करते हैं
गिलहरीगाय
बिल्लीशेर
चूहागधा
कुताहाथी
खरगोशऊँट
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 9