कक्षा 6 गणित अध्याय 10 एनसीईआरटी समाधान – क्षेत्रमिति

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 10 क्षेत्रमिति की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 10.1, 10.2 और 10.3 के प्रश्नों के हल तथा अभ्यास के सभी सवाल जवाब यहाँ से प्राप्त करें। वर्ग 6 गणित पाठ 10 की तीनों प्रश्नावली के प्रत्येक प्रश्न के सरल हल तथा उचित व्याख्या के साथ जवाब दिए गए हैं। किसी भी विद्यार्थी को शायद ही इसे समझने में कोई दिक्कत आए। छठी कक्षा गणित के समाधान वैबसाइट के साथ साथ कक्षा 6 गणित ऐप पर भी उपलब्ध हैं। यहाँ से छात्र-छात्राएँ कक्षा 6 गणित के हल पीडीएफ़ रूप में निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 6 गणित अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 गणित अध्याय 10 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

एक वर्गाकार पार्क ABCD में, जिसकी भुजा 100 m है, दो 10 m x 5 m वाली समान आकारों की आयताकार फूलों की क्यारियाँ हैं। पार्क के शेष भाग की चारदीवारी की लम्बाई है:

[A]. 340 m
[B]. 360 m
[C]. 400 m
[D]. 460 m
Q2

एक वर्ग की भुजा 10 cm है। यदि इस वर्ग की भुजा को दोगुना कर दिया जाए तो परिमाप कितने गुना हो जाएगा?

[A]. 2 गुना
[B]. 4 गुना
[C]. 6 गुना
[D]. 8 गुना
Q3

दो समषट्‌भुज जिनमें से प्रत्येक का परिमाप 30 cm है, को भुजाओं के अनुसार जोड़ा गया है। नई आकृति का परिमाप है क्या होगा?

[A]. 65 cm
[B]. 60 cm
[C]. 55 cm
[D]. 50 cm

क्षेत्रमिति से आप क्या समझते हैं?

क्षेत्रमिति:
ज्यामितीय क्षेत्रमिति गणित की एक ऐसी शाखा है जो मापन सम्बन्धित क्रियाओं को पूर्ण करती है. मापन में भी विशेष रूप से यह ज्यामितीय आकृतियों के क्षेत्रफल, आयतन, एवं परिमिति या परिमाप के सूत्रों की निष्पत्ति एवं उनके प्रयोग से सम्बन्ध रखती है। उदाहरण: ज्यामितीय आकृतियों जैसे: त्रिभुज, वर्ग, चतुर्भुज, वृत्त आदि के विभिन्न परिमाप ज्ञात करने के लिए।




क्षेत्रमिति सम्बन्धी मुख्य अवधारणाएँ एवं परिणाम
    • 1. एक बंद आकृति का परिमाप ऐसी दूरी है जो उस आकृति के चारों ओर एक चक्कर लगाने में तय की जाती है।
    • 2. आयत का परिमाप = 2 x (लंबाई + चौड़ाई)
    • 3. वर्ग का परिमाप = 4 x भुजा की लंबाई
    • 4. समबाहु त्रिभुज का परिमाप = 3 x भुजा की लंबाई
    • 5. बंद आकृतियों द्वारा घेरे गए तल के परिमाण को उसका क्षेत्रफल कहते हैं।
    • 6. आयत का क्षेत्रफल = लंबाई x चौड़ाई
    • 7. वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा x भुजा