कक्षा 12 गणित अध्याय 12 एनसीईआरटी समाधान – रैखिक प्रोग्रामन

कक्षा 12 गणित अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान पाठ 12 रैखिक प्रोग्रामन अभ्यास के लिए प्रश्नावली व्यायाम एक्सरसाइज 12.1 शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित किए गए हैं। विद्यार्थी कक्षा 12 गणित के अध्याय 12 की सभी प्रश्नावली हिंदी व अंग्रेजी मीडियम में यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को पीडीएफ समाधान में कुछ दिक्कत आती हो वे विडियो सलूशन की मदद ले सकते हैं। ऑफलाइन पढने के लिए कक्षा 12 गणित ऑफलाइन ऐप मुफ़्त डाउनलोड करें।

कक्षा 12 गणित अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 12.1 के हल

कक्षा 12 गणित की प्रश्नावली 12.1 में हम किसी दी गई रैखिक प्रोग्रामन समस्या का गणितीय सूत्रीकरण करना सीखते हैं। कक्षा 11 की भांति कक्षा 12 प्रश्नावली 12.1 में हम रैखिक प्रोग्रामन समस्याओं को हल करने के लिए आलेखीय विधि का प्रयोग करेंगे। प्रश्नावली 12.1 में केवल 10 प्रश्न हैं और ये सभी प्रश्न उन विद्यार्थियों को आसन लगते हैं जिन्होंने कक्षा 11 में रैखिक असमीकरण अध्याय का अभ्यास अच्छी तरह से किया हो।

कक्षा 12 गणित अध्याय 12 का परिचय

दो चर राशियों वाले रैखिक असमिकाओं और रैखिक असमिकाओं के निकायों के आलेखीय निरूपण से हल पर आधारित गणित में कई अनुप्रयोगों में असमिकाओं की मदद से हम कुछ वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने में उपयोग करते हैं।

रैखिक प्रोग्रामन समस्याएँ एक विशेष लेकिन एक महत्त्वपूर्ण प्रकार की इष्टतमकारी समस्या है, जिसमें जिनमें लाभ का अधिकतमीकरण और लागत का न्यूनतमीकरण खोजने का प्रयास किया जाता है। इसमें अधिकतम लाभ, न्यूनतम लागत या संसाधनों का न्यूनतम उपयोग सम्मिलित है। उद्योग, वाणिज्य, प्रबंधन विज्ञान आदि में विस्तृत सुसंगतता के कारण रैखिक प्रोग्रामन समस्याएँ अत्यधिक महत्त्व की हैं। विद्यार्थी कक्षा 12 गणित के अध्याय 12 में कुछ रैखिक प्रोग्रामन समस्याएँ और उनका आलेखी विधि द्वारा हल निकालने के बारे में विधियाँ सीखेंगे।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 12.1 के हल हिंदी में
कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 12.1
कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 12.1 के सवाल जवाब
कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 12.1 के ग्राफ
कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 12.1 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 12 गणित अभ्यास 12.1