कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन – एक वचन और बहुवचन तथा इसके प्रकार के बारे में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 1 के लिए हिंदी व्याकरण सीबीएसई तथा राजकीय दोनों बोर्ड के लिए बहुत मददगर है। पहली कक्षा के हिंदी ग्रामर पाठ 5 में एक वचन और बहुवचन के उदाहरणों के साथ साथ एकवचन से बहुवचन या बहुवचन से एकवचन बनाना भी बताया गया है।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन

कक्षा 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान

iconicon

वचन

संज्ञा के जिस रूप में उसकी संख्या का बोध हो, वह वचन कहलाता है। नीचे दी गई तालिका से एकवचन और बहुवचन का अंतर आसानी से समझ में आ जाएगा।

एकवचनबहुवचन
घोड़ाघोड़े
दवातदवातें
चिड़ियाचिड़ियाँ
पेन्सिलपेंसिलें
लड़कालड़के
बालिकाबालिकाएं

ऊपर दी गई तालिका से स्पष्ट होता है कि शब्दों से उनकी संख्या एक या एक से अधिक होने का बोध होता है। व्याकरण की दृष्टि से उन्हें ही वचन कहते हैं।

वचन के प्रकार

हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं:
1. एकवचन
2. बहुवचन

एकवचन

शब्द के जिस रूप से एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं। जैसे:
ताला, माला, माता, मेला आदि।

बहुवचन

शब्द के जिस रूप से एक से अधिक होने का पटा चलता है उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे:
ताले, मालाएं, माताएं, मेले आदि।

वचन परिवर्तन

कुछ शब्दों के एकवचन और बहुवचन के रूप नीचे दिए गए हैं:

एकवचनबहुवचन
बेटा बेटे
लड़कालड़के
कौआकौए
मालामालाएं
बच्चाबच्चे
गायगायें
लोटालोटे
चिड़ियाचिड़ियाँ
एकवचनबहुवचन
घोड़ाघोड़े
तोतातोते
सड़कसड़कें
मेजमेजें
केलाकेले
नहरनहरें
वस्तुवस्तुएं
कुत्ता कुत्ते

स्मरणीय तथ्य

1. संज्ञा के जिस रूप से उसकी संख्या का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
2. वचन दो प्रकार के होते हैं: 1. एकवचन, 2. बहुवचन

नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चयन कर लिखिए।

Q1

वचन के भेद होते हैं:

[A]. एक
[B]. दो
[C]. तीन
Q2

चूहा बहुवचन है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. इनमें से कोई नहीं’
Q3

तोते बहुवचन है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. इनमें से कोई नहीं

दिए गए शब्दों में से एकवचन और बहुवचन चुनकर लिखिए:

तोता, रानियाँ, नदी, बिल्लियाँ, रानी, मेज, बिल्ली, तोते,नदियाँ, मेजें

एकवचनबहुवचन
तोतातोते
रानीरानियाँ
नदीनदियाँ
बिल्लीबिल्लियाँ
मेजमेजें
नीचे लिखे शब्दों को एकवचन व बहुवचन में बदलिए:

1. नदियाँ
2. लड़के
3. सड़क
4. किताब

उत्तर:
1. नदी
2. लड़का
3. सड़कें
4. किताबें

नीचे दिए प्रत्येक शब्द के सही बहुवचन को छांटकर लिखिए:
Q4

बुढ़िया

[A]. बुढ़ियाएं
[B]. बुढ़िये
[C]. बुढ़िया
Q5

कौआ बहुवचन है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. इनमें से कोई नहीं’
Q6

गिलहरियाँ बहुवचन है:

[A]. हाँ
[B]. नहीं
[C]. इनमें से कोई नहीं
Q7

रसगुल्ला

[A]. रसगुल्ले
[B]. रसगुल्लें
[C]. रसगुल्ला
हिन्दी व्याकरण अध्याय 5 कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

वाक्यों की शुद्धता के लिए संज्ञा के वचन का ज्ञान आवश्यक है। अतः यह अध्याय छात्रों के महत्वपूर्ण है।

NCERT कक्षा 1 व्याकरण का अध्याय 5 को सीखने का आसान तरीका क्या है?

वचन शब्द को सही से जानने का तरीका सबसे पहले संज्ञा का ज्ञान होना आवश्यक है फिर उसके एक के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होगा तथा बहुवचन के लिए कौन सा प्रयोग में आएगा।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 1 के अध्याय 5 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय के अध्ययन के पश्चात छात्र एक और अनेक का भेद आसानी से कर सकते हैं।

कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण वचन
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 5
कक्षा 1 व्याकरण अध्याय 5 वचन
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण पाठ 5 वचन
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण अध्याय 5 वचन
कक्षा 1 हिंदी व्याकरण में वचन
हिंदी व्याकरण में वचन