कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 एनसीईआरटी समाधान – बंदर गया खेत में भाग

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 बंदर गया खेत में भाग कविता रिमझिम भाग 1 के प्रश्न उत्तर, शब्द अर्थ और विभिन्न प्रकार के खाली स्थाओं को उचित शब्दों से भरना आदि विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 1 हिंदी पाठ 13 के प्रश्न उत्तर तथा अभ्यास के लिए दिए गए अतिरिक्त प्रश्न सीबीएसई सत्र 2023-24 के अनुसार संशोधित करके बनाए गए हैं। ये सभी प्रश्न उत्तर कक्षा 1 समाधान ऐप से भी निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं जो प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मुफ़्त उपलब्ध है।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 के कठिन शब्दों के अर्थ

शब्द अर्थ
चुटटर-मुटटरजबरदस्ती तोड़ना
सागहरी पत्तेदार सब्जियां
दूबएक प्रकार की घास
चलनीछानने वाला उपकरण
भूपराजा

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 कविता का भावार्थ

बन्दर अचानक से खेत में भाग जाता है। खेत में वह साग तोड़ लेता है साग तोड़ने के बाद वह आग जलाकर उसे पका भी लेता है। साग पकाने के बाद बन्दर ने उसे खूब मज्जे से खाया तथा दूब घास को उखाड़कर अपने मुहँ को पोंछा। अब पेट भर जाने के बाद बन्दर को नींद आने लगी तो उसने चलनी को बिच्छाकर और ऊपर से सूप ओड़कर गहरी नींद में सों गया।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 के मुख्य प्रश्न उत्तर

बन्दर खेत से क्या तोड़ता है?

बन्दर खेत से साग तोड़ता है।

बन्दर मुहँ पोछने के लिए किस चीज का इस्तेमाल करता है?

बन्दर साग खाने के बाद मुहँ पोछने के लिए दूब घास का इस्तेमाल करता है।

बन्दर सोते समय ओढ़ने के लिए किस वस्तु को प्रयोग में लाता है?

बन्दर सोते समय ओढ़ने के लिए सूप का प्रयोग करता है।

क्या बिछाया, क्या ओढ़ा?

बंदर चलनी बिछाकर, सूप ओढ़कर सो गया।
लिखो, ये कैसे सोएँगे? क्या बिछाएँगे? क्या ओढ़ेंगे?
हाथी :
चींटी :
गिलहरी :
शेर :

उपरोक्त प्रश्न का उत्तर:

नाम क्या बिछाएँगे?क्या ओढ़ेंगे?
हाथी:बहुत सारी घासपत्ते
चींटी:घास का तिनकाछोटा पत्ता
गिलहरी:घासपत्ते
निम्नलिखित कविता को पूरा कीजिए

झटपट झटपट, खटपट खटपट
साग पकाया ………….
खाया सबने ………….
पानी पिया …………..
मारे खर्राटे …………..
गिरे पलंग से …………

उपरोक्त प्रश्न का उत्तर:
उत्तर:
साग पकाया खद्दर-बद्दर
खाया सबने सापड़-सूपड़
पानी पिया गट-गट
मारे खर्राटे खर-खर
गिरे पलंग से धम्म-धम्म

भागो, भागो, भागो!! बंदर खेत से साग तोड़कर भागा। कौन-कौन से काम करने के बाद तुम्हें भागना पड़ता है?
उत्तर:

    • (i) क्रिकेट खेलते हुए गेंद से किसी की खिड़की का कांच टूट जाने के बाद।
    • (ii) गुल्ली-डंडा खेलते हुए किसी राह चलते व्यक्ति को गुल्ली लग जाने के बाद।
    • (iii) घर में कोई कांच का बर्तन टूट जाने के बाद।
    • (iv) स्कूल की घंटी बजने के बाद।
    • (v) पटाखा जलाने के बाद।
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 13 की पुस्तक