कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार पर आधारित सभी प्रकार के उदहारण सीबीएसई और राजकीय बोर्ड सत्र 2023-24 के लिए छात्र यहाँ से प्राप्त करें। कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 2 में विद्यार्थी हिंदी वर्णमाला के सभी अक्षरों – स्वर और व्यंजन के मेल से बनाने वाले शब्दों को समझाया गया है। हिंदी वर्णमाला के सभी वर्णों को अच्छी तरह से समझने के लिए अंत में दिए गए अभ्यास के प्रश्नों को अवश्य करें।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार

सीबीएसई ऐप मुफ़्त डाउनलोड

iconicon

वर्ण विचार

हम किसी से अपने मन की बात और विचारों को दो तरह से कह या बता सकते हैं:
1. बोलकर (मौखिक भाषा)
2. लिखकर (लिखित भाषा)

लिखने के लिए जिन ध्वनि चिह्नों का प्रयोग होता है, वे ‘वर्ण’ कहलाते हैं। जैसे:

क + ल + श = कलश
क + ल + म = कलम
श + ल + ग + म = शलगम

वर्ण के प्रकार

वर्ण के दो प्रकार हैं:
1. स्वर
2. व्यंजन

स्वर

जिन वर्णों का उच्चारण बिना किसी ध्वनि की सहायता से हो सकता है, वे ‘स्वर’ कहलाते हैं। इनकी संख्या ग्यारह है।
अ आ इ ई उ ऊ ऋ ए ऐ ओ औ

व्यंजन

जिन वर्णों का उच्चारण स्वरों की सहायता से किया जाता है, वे ‘व्यंजन’ कहलाते हैं। इनकी संख्या तैंतीस है।
क ख ग घ ङ
च छ ज झ ञ
ट ठ ड ढ ण
त थ द ध न
प फ ब भ म
य र ल व श ष स ह

सभी व्यंजनों में ‘अ’ की ध्वनि मिली होती है। इनके अलावा भी हिंदी भाषा में कुछ वर्ण हैं: क्ष त्र ज्ञ ङ ढ अं अः स्वर और व्यंजन दोनों को मिलाकर हिंदी की वर्णमाला बनती है। वर्गों का व्यवस्थित समूह वर्णमाला कहलाता है। किसी भाषा की वर्णमाला में भाषा के सारे वर्ण एक निश्चित क्रम में होते हैं।

स्मरणीय तथ्य

वर्ण दो प्रकार के होते हैं: स्वर और व्यंजन।
हिंदी में 11 स्वर और 33 व्यंजन है।
वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है।

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर छांटकर लिखिए:

1. वर्ण के भेद होते हैं:
(A) एक
(B) दो
2. ‘ध्वनि’ भाषा का साधन है
(A) मौखिक साधन
(B) लिखित साधन
3. वर्णों का क्रमबद्ध समूह कहलाता है
(A) वर्णमाला
(B) लिपि

उत्तर:
1. B
2. A
3. A

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

वर्ण किसे कहते हैं?

वर्ण भाषा की सबसे छोटी ईकाई है। लिखने के लिए जिन ध्वनी संकेतों का प्रयोग किया जाता है उन्हें वर्ण कहते हैं।

स्वर किसे कहते हैं? ये संख्या में कितने हैं?

जो वर्ण बिना किसी दूसरे की सहायता के उच्चारित हो सकते हैं उन्हें स्वर कहते हैं। इनकी संख्या 11 (ग्यारह) होती है।

व्यंजन किसे कहते हैं? हिंदी में कितने व्यंजन है?

ऐसे वर्ण जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से होता है उन्हें व्यंजन कहते हैं। हिन्दी में 33 (तैंतीस) व्यंजन होते हैं।

नीचे दिए वाक्यों में रिक्त स्थान पर सही विकल्प छांटकर लिखिए:

1. हिंदी में _____ स्वर हैं।
(A) 11
(B) 12
(C) 13
2. हिंदी में _______ व्यंजन हैं।
(A) 33
(B) 36
(C) 35
3. वर्णों के समूह को ______ कहते हैं।
(A) अक्षर
(B) शब्द
(C) वर्णमाला

उत्तर:
1. A
2. A
3. C

हिन्दी व्याकरण अध्याय 2 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

वर्ण भाषा की प्राथमिक इकाई है। इसलिए यह अध्याय बहुत महत्वपूर्ण है।

NCERT कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 2 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

व्याकरण में स्वर और व्यंजन को आधार माना जा सकता है। इन्हें वर्ण भी कहते है। इन्ही के संयोजन से शब्दों का निमर्ण होता है। अतः इनको याद करके आसानी से सीखा जा सकता है।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 2 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय में छात्र वर्ण जिनके अंतर्गत स्वर और व्यंजन आते हैं उनके द्वारा शब्दों के निर्माण कर सकते हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 2
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण वर्ण विचार
कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 2 वर्ण विचार
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 2 वर्ण विचार
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण में वर्ण विचार
हिंदी व्याकरण में वर्ण विचार