कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 एनसीईआरटी समाधान – आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 आखेट-खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक के प्रश्न उत्तर और रिक्त स्थान, मिलान आदि के हल सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए यहाँ दिए गए हैं। विद्यार्थी कक्षा 6 इतिहास पाठ 2 के एनसीईआरटी समाधान को विडियो के माध्यम से भी समझ सकते हैं। पूरे पाठ का अध्ययन विडियो के माध्यम से भी दिया गया है जिससे छात्रों को पाठ आसानी से समझ आ सके। अभ्यास के प्रश्न उत्तरों के साथ साथ, पाठ 2 इतिहास पर आधारित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भी दिए गए हैं जो परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी हैं।

कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान

सीबीएसई समाधान कक्षा 6

iconicon

आरंभिक मानव इधर-उधर क्यों घूमते थे?

प्राचीन सभ्यताओं के बारे में अध्ययन करने से पता चलता है कि जो लोग इस उपमहाद्वीप में बीस लाख साल पहले रहा करते थे। आज हम उन्हें आखेटक-खाद्य संग्राहक के नाम से जानते हैं। भोजन की व्यवस्था का इंतज़ाम करने की विधि के आधार पर उन्हें इस नाम से पुकारते हैं। आमतौर पर खाने के लिए वे जंगली जानवरों का शिकार करते थे, मछलियाँ और चिड़िया पकड़ते थे, फल, दाने, पौधे-पत्तियाँ, अंडे इकठा किया करते थे। जब एक जगह इन चीजों की कमी महसूस होती तो वे दूसरी जगह तलाश करते थे।

आरंभिक मानव के बारे में जानकारी कैसे मिलती है?

पुराणी सभ्यताओं के बारे में पुरातत्त्वविदों को कुछ ऐसी वस्तुएँ मिली हैं जिनका निर्माण और उपयोग आखेटक-खाद्य संग्राहक किया करते थे। यह संभव है कि लोगों ने अपने काम के लिए पत्थरों, लकड़ियों और सींगों के औज़ार बनाए हों। इनमें से पत्थरों के औज़ार आज भी बचे हैं। कहीं-कहीं उत्खनन में लोहे और ताम्बे के हथियार व बर्तन भी मिले हैं जिनके आधार पर उस समय की सभ्यता और मानव के बारे में जाने का मौका मिलता है। बाद की सभ्यताओं में रहने के भवन और कहीं तो पुरे नगरों का निर्माण भी मिलता है जैसे हडप्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यताएं।

पाषाण काल से क्या तात्पर्य है और इसका समय कब माना जाता है?

यह सभ्यताओं के विकास का सबसे आरम्भिक काल है। इसको मूलतः दो भागों में बांटा गया है पहला पूरा पाषाण काल और दूसरा नव पाषाण काल। पुरापाषाण काल दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है, पुरा यानी ‘प्राचीन’, और पाषाण यानी ‘पत्थर’। यह नाम पुरास्थलों से प्राप्त पत्थर के औज़ारों के महत्त्व को बताता है। पुरापाषाण काल बीस लाख साल पहले से 12,000 साल पहले के दौरान माना जाता है। इस काल को भी तीन भागों में विभाजित किया गया है : ‘आरंभिक’, ‘मध्य’ एवं ‘उत्तर’ पुरापाषाण युग। मानव इतिहास की लगभग 99 प्रतिशत कहानी इसी काल के दौरान घटित हुई। जिस काल में हमें पर्यावरणीय बदलाव मिलते हैं, उसे ‘मेसोलिथ’ यानी मध्यपाषाण युग कहते हैं। इसका समय लगभग 12,000 साल पहले से लेकर 10,000 साल पहले तक माना गया है। इस काल के पाषाण औज़ार आमतौर पर बहुत छोटे होते थे। इन्हें ‘माइक्रोलिथ’ यानी लघुपाषाण कहा जाता है। प्राय: इन औज़ारों में हिंयों या लकड़ियों के हत्थे लगे हँसिया और आरी जैसे औज़ार मिलते थे। साथ-साथ पुरापाषाण युग वाले औज़ार भी इस दौरान बनाए जाते रहे। अगले युग की शुरुआत लगभग 10,000 साल पहले से होती है। इसे नवपाषाण युग कहा जाता है।

सभ्यता के विकास में खेती और पशुपालन के महत्त्व को किस प्रकार से देखते हैं?

पाषाण काल के शुरुआती दौर में लोग जानवरों का शिकार करते थे, वे भी इनके पीछे आए और इनके खाने-पीने की आदतों और प्रजनन के समय की जानकारी हासिल करने लगे। हो सकता है कि तब लोग इन जानवरों को पकड़ कर अपनी ज़रूरत के अनुसार पालने की बात सोचने लगे हों। साथ ही इस काल में मछली भी भोजन का महत्वपूर्ण स्रोत बन गई। इसी दौरान प्राकृतिक रूप से उपमहाद्वीप के भिन्न-भिन्न इलाकों में गेहूँ, जौ और धान जैसे अनाज उगने लगे थे।

शायद महिलाओें, पुरुषों और बच्चों ने इन अनाजों को भोजन के लिए बटोरना शुरू कर दिया होगा। इसके साथ ही वे लोग यह भी सीखने लगे होंगे कि यह अनाज कहाँ उगते थे और कब पककर तैयार होते थे। ऐसा करते-करते लोगों ने इन अनाजों को खुद पैदा करना सीख लिया होगा। इस प्रकार धीरे-धीरे वे वृषक बन गए होंगे। यह सभ्यता के विकास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 के हल गाइड
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 नोट्स
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 अध्ययन सामग्री
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 पठन सामग्री
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 मुख्य प्रश्न
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 पाठ का सारांश
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 सभी प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 परीक्षा सामग्री
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 के उत्तर
कक्षा 6 इतिहास अध्याय 2 गाइड