कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 काल

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 काल के अभ्यास तथा अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। हिंदी व्याकरण में कक्षा 6 के विद्यार्थी पाठ 12 के अंतर्गत काल के विभिन्न रूपों के बारे में पढेंगे।

काल

क्रिया के करने या होने के समय को काल कहते हैं।
क्रिया के रूप को देखकर पता लगाया जा सकता है कि क्रिया बीते हुए काल (भूतकाल) में घटित हुई, जो समय चल रहा है, उसमें घटित हो रही है (वर्तमान काल) या आने वाला समय (भविष्यत् काल) में घटित होगी।
उदाहरण:
(क) वह पढ़ता है।
(ख) वह पढ़ेगा।
(ग) उसने पढ़ा।

उपरोक्त वाक्यों में एक ही क्रिया तीन अलग-अलग समय पर घटित हो रही है। पहले वाक्य में क्रिया वर्तमान समय में हो रही है। दूसरे वाक्य में क्रिया भविष्यत् में होगी। तथा तीसरे वाक्य में क्रिया बीते हुए समय में हो चुकी है।
इन वाक्यों से स्पष्ट है कि सभी क्रियाएँ एक ही समय में नहीं होती हैं। कुछ बीते हुए काल में होती हैं, कुछ चल रहे समय में होती हैं तो कुछ आने वाले समय में होंगी। इन्हीं के आधाार पर क्रिया का काल निश्चित किया जाता है। क्रिया के इस समय को काल कहते हैं।

काल के भेद

उपरोक्त वाक्यों के आधार पर काल के तीन भेद हैं:
1. भूत काल
2. वर्तमान काल
3. भविष्यत् काल

भूतकाल

क्रिया का वह रूप जिससे कार्य के पूर्ण होने का पता चले, उसे भूतकाल कहते हैं।
उदाहरण:
(क) आयुष पुस्तकें खरीदने गया था।
(ख) प्रकाश आपको मिलने गया।
(ग) मैं कल आगरा गया था।
(घ) राम ने रावण को मारा था।

वर्तमान काल

जो समय चल रहा है वह वर्तमान कहलाता है। जो क्रिया इस समय हो रही है, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
उदाहरण:
(क) मैं पढ़ रहा हूँ।
(ख) बच्चे क्रिकेट खेल रहे हैं।
(ग) वह विद्यालय जाता है।

भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कार्य आगे आने वाले समय में होगा, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।
उदाहरण:
(क) कल बाजार बंद रहेगा।
(ख) मैं कल आगरा जाऊँगा।
(ग) वह कल मेरे पास आयेगा।

भूतकालवर्तमान कालभविष्यत् काल
वह खेल रहा था।वह खेल रहा है।वह खेलेगा।
मैं लिख रहा था।मैं लिख रहा हूँ।मैं लिखूंगा।
विक्रम आम लाया था।विक्रम आम लाया है।विक्रम आम लायेगा।
मैंने पत्र लिखा।मैं पत्र लिखता हूँ।मैं पत्र लिखूंगा।
उसने खाना खाया।वह खाना खाता है।वह खाना खायेगा।
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 काल के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 काल के प्रकार
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 12 काल भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 12 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल अभ्यास प्रश्न
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल अभ्यास प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल असाइनमेंट
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल वर्कशीट
हिंदी व्याकरण में काल अभ्यास प्रश्न
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण काल