कक्षा 8 गणित अध्याय 13 एनसीईआरटी समाधान – आलेखों से परिचय

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अध्याय 13 आलेखों से परिचय प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 13.1 और 13.2 के हल सभी प्रश्न उत्तर विस्तार से प्रत्येक सवालों के जवाब शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दिए गए हैं। कक्षा 8 गणित के छात्र पाठ 13 के सभी प्रश्नों के हल तथा उत्तर यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। अन्य बोर्ड (जैसे यूपी, एमपी, बिहार, उत्तराखंड आदि) में पढ़ने वाले छात्र, जो एनसीईआरटी किताबों का अनुसरण करते हैं, 8वीं कक्षा गणित पाठ 13 के सभी समाधानों का लाभ पा सकते हैं। आठवीं कक्षा के ये समाधान ऑफलाइन प्रारूप में कक्षा 8 गणित ऐप में भी निशुल्क उपलब्ध है।

कक्षा 8 गणित अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 8 गणित अध्याय 13 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

x – अक्ष पर स्थित प्रत्येक बिंदु निम्न रूप का होता है:

[A]. (0, y)
[B]. (x, 1)
[C]. (x, y)
[D]. (x, 0)
Q2

एक संपूर्ण के भागों की तुलना निम्न द्वारा की जा सकती है –

[A]. दंड आलेख
[B]. रैखिक आलेख
[C]. पाई चार्ट
[D]. रेखा आलेख
Q3

एक आलेख, जो ऐसे आँकड़ों को प्रदर्शित करता है, जो प्राय: सतत रूप से समय अवधि के अनुसार बदलते रहते हैं, निम्न है –

[A]. दंड आलेख
[B]. रेखा आलेख
[C]. आयत चित्र
[D]. पाई चार्ट
Q4

वह बिंदु, जो दोनों अक्षों पर स्थित है, निम्न है –

[A]. (0, 0)
[B]. (0, 1)
[C]. (1, 0)
[D]. (1, 1)

आलेखों से संबंधित मुख्य अभिधारणाएँ क्या हैं?

आलेखों से संबंधित अभिधारणाएँ:

    • आँकड़ों के आलेखीय निरूपण को समझना अधिक सरल है।
    • दंड आलेख, पाई चार्ट और आयत चित्र आँकड़ों के आलेखीय निरूपण हैं।
    • एक रेखा आलेख ऐसे आँकड़ों को प्रदर्शित करता है, जो प्राय: समय अवधि के अनुसार सतत्‌ रूप से बदलते रहते हैं।
    • एक रेखा आलेख जिसमें सभी रेखाखंड एक अकेली रेखा के भाग हों (या एक ही रेखा में हों) एक रैखिक आलेख कहलाता है।
    • एक आश्रित चर और एक स्वतंत्र चर के बीच के संबंध को एक आलेख द्वारा दर्शाया जाता है।
आलेखों के लिए भुज तथा कोटि का क्या उपयोग है?

एक आलेख शीट पर किसी बिंदु की स्थिति निर्धारित करने के लिए, हमें दो परस्पर लंब रेखाओं की आवश्यकता होती है (जिसमें क्षैतिज रेखा x-अक्ष और ऊर्ध्वाधर रेखा y-अक्ष कहलाती है) तथा साथ ही हमें इस बिंदु के x.निर्देशांक (भुज) एवं y-निर्देशांक (कोटि) भी ज्ञात होना आवश्यक है। निर्देशांकों की सहायता से बिंदु की तल में स्थिति निर्धारित करने की प्रक्रिया उस बिंदु का आलेखन करना कहलाती है।

निम्न कथनों में कौन सा सत्य है तथा कौन सा असत्य? असत्य को ठीक कीजिए।

(i) कोई बिंदु जिसका x-निर्देशांक शून्य है तथा y-निर्देशांक शून्येतर है, y-अक्ष पर स्थित होता है।
(ii) कोई बिंदु जिसका y-निर्देशांक शून्य है तथा x-निर्देशांक 5 है, y-अक्ष पर स्थित होता है।
(iii) मूल बिंदु के निर्देशांक (0, 0) हैं।

सत्या असत्य के उत्तर
(i) सत्य
(ii) असत्य, अक्ष पर स्थित होता है।
(iii) सत्य

कक्षा 8 गणित अध्याय 13 प्रयास कीजिए
कक्षा 8 गणित अध्याय 13 प्रयास कीजिए के हल