कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 10 क्रिया

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 10 क्रिया तथा क्रिया के भेद और उदाहरण सीबीएसई और राजकीय बोर्ड के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। हम जानते हैं कि क्रिया से कार्य के होने या करने का पता चलता है। यहाँ दिए गए उदाहरणों की मदद से आप इसे और अच्छी तरह से सीख सकते हैं। पुनरावृति के लिए अभ्यास के प्रश्नों को अवश्य करें।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 10 क्रिया और उसके भेद

कक्षा 4 हिंदी मीडियम ऐप

iconicon

क्रिया

जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चलता है, उन शब्दों क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
1. हवाई जहाज उड़ रहा है।
2. अध्यापिका पढ़ा रही है।
3. धाोबी कपड़े धाो रहा है।

उड़ रहा है, पढ़ रहा है, धो रहा है, इन शब्दों से उड़ाने, पढ़ाने और धोने के कार्यों होने का पता चलता है।

क्रिया शब्द के अन्य उदाहरण:

खाना, पीना, रोना, धोना, सोना, बोना, उगाना, उगना, काटना, पढ़ना, लिखना, याद करना, गाना, उड़ना लड़ना आदि।

है, हैं, था, थे भी क्रिया होती है जैसे:
1. आज सोमवार है।
2. कल मंगलवार था।

कुछ काम किए जाते हैं और कुछ अपने आप हो जाते हैं। जैसे:

1. पेड़ से पत्ते गिर रहे हैं। (क्रिया अपने आप हो रही है)
2. पेड़ से पत्ते तोड़ रहा है। (क्रिया की जा रही है।)
3. किसान सल उगा रहा है। (क्रिया की जा रही है।)
4. खेतों में सल उग रहा है। (क्रिया अपने आप हो रही है)

क्रिया के भेद

क्रिया के दो भेद होते हैं:
1. सकर्मक क्रिया
2. अकर्मक क्रिया

सकर्मक क्रिया

जिस क्रिया के साथ कर्म रहता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।
1. राहुल पत्र् लिख रहा है।
2. नेहा फूल तोड़ रही है।

जहाँ क्या काम किया जा रहा है, का उत्तर मिल जाता है, वहा सकर्मक क्रिया होती है।

काम करने वाले को कर्ता कहते हैं और कर्ता जो काम करता है उसे कर्म कहते हैं। जैसे:
नेहा – कर्ता, गाना – कर्म, गा रही है – क्रिया
माँ – कर्ता, सब्जी – कर्म, काट रही है – क्रिया

अकर्मक क्रिया

जिस क्रिया के साथ कर्म की आवश्यकता नहीं होती, उसे क्रिया कहते हैं।
1. कोयल पेड़ पर बैठी है।
2. कुत्ता दौड़ रहा है।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में केवल कर्ता और क्रिया का प्रयोग किया गया है। यहाँ कर्म नहीं हैं। इसलिए यहाँ अकर्मक क्रिया है।

जहाँ ‘क्या’ प्रश्न का उत्तर न मिलकर ‘कौन’ प्रश्न का उत्तर मिलता है, वह अकर्मक क्रिया कहलाती है।

स्तम्भ 1स्तम्भ 2
1. श्रेयाकर्ता (कौन खा रही है – श्रेया)
खा रही हैक्रिया
2. कौआकर्ता (कौन उड़ गया – चिड़िया)
उड़ गयाक्रिया
3. अमनकर्ता (कौन दौड़ रहा है -अमन)
दौड़ रहा हैक्रिया

स्मरणीय तथ्य:

1. किसी काम के करने या होने की क्रिया कहते हैं।
2. खाना, पीना, उठना, बैठना, सोना, बोलना सब क्रियाएँ हैं – है हैं, थे-थी, था भी क्रियाएँ हैं।
3. क्रिया के दो भेद होते हैं- सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया।
4. जहाँ क्रिया के साथ कर्म पाया जाए, वहाँ सकर्मक क्रिया होती है।
5. जहाँ केवल कर्ता और क्रिया होते है, वहाँ अकर्मक क्रिया होती है।

नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषण और विशेष्य छाँटकर लिखिए:

Q1

क्रिया के भेद होते हैं

[A]. दो
[B]. तीन
Q2

ताजमहल आगरा का गौरव है:

[A]. सकर्मक क्रिया
[B]. अकर्मक क्रिया
Q3

‘पक्षी उड़ रहे हैं’ वाक्य है:

[A]. अकर्मक क्रिया
[B]. सकर्मक क्रिया
Q4

कर्ता कहलाता है:

[A]. काम
[B]. काम करने वाला
Q5

एककर्मक क्रिया कहते हैं

[A]. एक क्रिया हो
[B]. जिस पर क्रिया का एक कर्म हो
[C]. एक शब्द की क्रिया हो
[D]. एक कर्ता हो
उचित क्रिया शब्द लिखकर नीचे लिखे वाक्यों को पूरा कीजिए:

(क) बगीचे में सुंदर फूल ______ रहे हैं।
(ख) बच्चा पलंग पर ________।
(ग) शेखर गेंद से ________।
(घ) आज सभी दुकानें _________ हैं।
(ड.) सुप्रिया बाजार से फल _____ रही है।

उत्तर:
(क) खिल (खिलना)
(ख) सो रहा है (सोना)
(ग) खेल रहा है (खेलना)
(घ) खुली (खुलना)
(ड.) ला (लाना)

सकर्मक और अकर्मक क्रिया छाँट कर लिखिए:

(क) रोहित पढ़ रहा है।
(ख) मेरे चाचा लेखक है।
(ग) बादल घिर रहे हैं।
(घ) तुम चाय पियोगे या कॉफी बनाऊँ।
(ड.) मयंक पढ़ रहा है।

उत्तर:
(क) पढ़ना, सकर्मक
(ख) है, अकर्मक
(ग) घिरना, अकर्मक
(घ) पीना, सकर्मक
(ड.) पढ़ना, सकर्मक

एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 10 क्रिया तथा क्रिया के भेद
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 10 क्रिया तथा क्रिया के भेद
क्रिया तथा क्रिया के भेद
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 10
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण क्रिया तथा क्रिया के भेद
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 10 क्रिया तथा क्रिया के भेद
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में क्रिया तथा क्रिया के भेद
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में क्रिया
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण में क्रिया के भेद
हिंदी व्याकरण में क्रिया तथा क्रिया के भेद