एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी अध्याय 8 कौन?

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी रिमझिम अध्याय 8 कौन? के प्रश्न उत्तर सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए पीडीएफ में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 4 हिंदी रिमझिम पाठ 8 चूहे की हरकतों का वर्णन करने वाली कविता है। इसमें बताया गया है कि किस किस समय चूहा क्या कुछ काट-काट कर खराब कर रहा है। अभ्यास के प्रश्नों के साथ साथ अतिरिक्त प्रश्न उत्तर, जो परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, यहाँ दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी रिमझिम अध्याय 8

चौथी कक्षा के लिए समाधान

iconicon

कक्षा 4 हिंदी अध्याय 8: कविता का भावार्थ

यह कविता एक ऐसे जीव के बारे में है जिसने अपनी क्रियाओं के द्वारा घर में सभी को परेशान का रखा है। ऐसा कौन सा जीव है जिसने हमारे कपड़ों के बटन कुतरे हैं तथा हमारी स्याही भी बिखेर दी है। छुप-छुपकर जिसने सारे घर के अनाज को चट कर दिया है, दोने में रखी मिठाई भी गायब कर दी। तस्वीर की रस्सी कुतर देने से उसपर टंगी तस्वीर गिर कर कर दो भागों में बंट गयी। कौन है जिसने जूते और चप्पलों को भी काट डाला है, और किसने किताबों के जिल्द तथा पन्नों को बिखरा दिया। सारे घर को जैसे कूड़ा घर बना दिया, रात भर घर के अन्दर इधर- उधर भाग कर कोने-कोने छिपकर घर भर में शोर मचाते हैं। घर के लोगों को रात भर सोने नहीं देता है। कवि बच्चों से कहता है कि इस जीव का नाम बताओ। जिसने इतना परेशान कर रखा है।

कविता पढ़कर बताओ कि यह शरारती जीव घर में कहाँ-कहाँ गया?

उत्तर:
यह शरारती जीव घर में सभी कोनों में जाता है।

किस तरह की चीजों का सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ?

उत्तर:
कपड़े, जूते और किताबों का ज्यादा नुकसान हुआ।

कविता में बहुत से नुकसान गिनाए गए हैं। तुम्हारे हिसाब से इनमें से कौन-सा नुकसान सबसे बड़ा है? क्यों?

उत्तर:
किताब और कापियों का नुकसान ज्यादा बड़ा था।

इस कविता में किसकी शैतानियों की बात कही गई है? तुमने कैसे अनुमान लगाया?

उत्तर:
कविता में वर्णित शैतानियों के अनुसार यह जीव एक चूहा है।

कबाड़ी क्या-क्या सामान खरीदते हैं?

उत्तर:
कबाड़ी पुराने कापी, किताब, अखबार, प्लास्टिक, लोहे का कोई भी पूराना सामान खरीदते हैं।

तुम्हारे घर से सामान ले जाकर कबाड़ी उसका क्या करते हैं?

उत्तर:
कबाड़ी घरों से सामान ले जाकर उसे पुनः प्रयोग करने लायक वस्तुओं में बदला जाता है।

पता करो कि पुराना अखबार या रद्दी किस भाव से बिकते हैं?

उत्तर:
पुराना अखबार या रद्दी का भाव आजकल 15 रुपये किलो है।

कक्षा 4 हिन्दी का अध्याय 8 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

पाठ छोटा है इसलिए विद्यार्थी एक दिन में इसे तैयार कर सकते हैं।

कक्षा 4 हिन्दी अध्याय 8 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

पाठ की भाषा सरल है तथा आसानी से समझ में आने वाली है समझ सकते हैं कि छात्रों को इसको तैयार करने में किसी प्रकार की मुश्किल नहीं आयेगी।

क्या हिन्दी कक्षा 4 के अध्याय 8 छात्रों के लिए रुचिकर है?

यह एक सामान्य अध्याय है छोटा है इसलिए एक-दो बार पथकर याद किया जा सकता है।

हिन्दी कक्षा 4 के अध्याय 8 को पढ़ते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए है?

प्रश्नों का उत्तर अपनी भाषा में देने का प्रयास करे वह तभी हो पायेगा जब अध्याय को ध्यान से पढेंगे तथा शब्दों का अर्थ सही से जान पायेंगे।