कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 प्रत्यय

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 24 प्रत्यय तथा शब्दों में प्रत्यय के प्रयोग से बनाने वाले परिवर्तन को विद्यार्थी यहाँ दिए गई अध्ययन सामग्री के माध्यम से सत्र 2024-25 की परीक्षा के लिए तैयार कर सकते हैं। हिंदी ग्रामर की मदद से सातवीं कक्षा के छात्र गद्य और पद्य अर्थात कविता की प्रतिभा का विकास कर सकते हैं।

शब्द रचना: प्रत्यय

ऐसे शब्द या शब्दांश जो किसी शब्द के अंत में लगकर उस शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, प्रत्यय कहलाते हैं। इसमें शब्द के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है। प्रत्यय रूढ़ शब्दों के अंत में अथवा क्रिया (धातु) के अंत में जोड़े जाते हैं।
प्रत्यय के प्रकार
मुख्य रूप से प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं:
1. कृत् प्रत्यय
2. तद्धित प्रत्यय

कृत् प्रत्यय

क्रिया (धातु) के पीछे लगकर संज्ञा और विशेषण शब्दों की रचना करने वाले प्रत्ययों को कृत प्रत्यय कहते हैं और इसके मेल से बने शब्दों को ‘कृदंत शब्द कहते हैं।
उदाहरणः
लिख + आवट = लिखावट (क्रिया या धातु + प्रत्यय)
थक + आन = थकान (क्रिया या धातु + प्रत्यय)
कृत प्रत्यय के उदाहरण (धातु के अंत में लगने वाले प्रत्यय)

प्रत्ययधातुनए शब्द
अक्कड़पी, घूम, भूलपियक्कड़, घुमक्कड़, भुलक्कड़
आईलिखा, पढ़ा, लड़लिखाई, पढ़ाई, लड़ाई
आकूपढ़, लड़, उड़पढ़ाकू, लड़ाकू, उड़ाकू
आऊकमा, टिका, बिकाकमाऊ, टिकाऊ, बिकाऊ
आनमिल, उड़, चालमिलान, उड़ान, चालान
आवबह, कट, बचबहाव, कटाव, बचाव

तद्धित प्रत्यय

धातुओं को छोड़कर अन्य शब्दों के अंत में जुड़ने वाले प्रत्ययों को तद्धित प्रत्यय कहते हैं। तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वमान, अथवा विशेषण के अंत में लगते हैं।

मूल शब्दतद्धित प्रत्ययनया शब्द
चाचाएराचचेरा
मामाएराममेरा
बूढ़ाआपाबुढ़ापा
मोटाआपामोटापा
धनधनी
गरमगरमी
प्रत्यय के प्रकार

हिंदी में मुख्य रूप से बारह प्रकार के उद्घित प्रत्यय होते हैं:
1. कर्ताबोधक तद्धित प्रत्यय
2. स्त्रीवाचक तद्धित प्रत्यय
3. संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय
4. भाववाचक तद्धित प्रत्यय
5. विशेषणवाचक तद्धित प्रत्यय
6. क्रिया-विशेषण बोधक तद्धित प्रत्यय
7. स्थानबोधक तद्धित प्रत्यय
8. पूरर्णाथक संख्याबोधक तद्धित प्रत्यय
9. वचनबोधक तद्धित प्रत्यय
10. लघुवाचक तद्धित प्रत्यय
11. सादृश्यवाचक तद्धित प्रत्यय
12. आवृत्ति तद्धित प्रत्यय।

कर्ताबोधक तद्धित प्रत्यय

जिन प्रत्ययों के योग से कर्तृवाचक शब्दों का निर्माण होता है, उन्हें कर्ताबोधक तद्धित प्रत्यय कहते हैं।

शब्दकर्ताबोधक तद्धित प्रत्ययनिर्मित शब्द
लोहा, सोनाआरलुहार, सुनार
दूध, गाड़ीवालादूध वाला, गाड़ी वाला, सब्जी वाला
मुख, रसोईइयामुखिया, रसोइया
साँपएरासँपेरा
शराब, तेलशराबी, तेजी
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण में प्रत्यय
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 24
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के उदाहरण
कक्षा 7 व्याकरण प्रत्यय
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के उदाहरण
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के प्रश्न उत्तर
हिंदी व्याकरण में प्रत्यय शब्द
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के प्रकार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के प्रकार
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के वाक्य प्रयोग
कक्षा 7 व्याकरण में प्रत्यय
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण प्रत्यय के नियम