कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 एनसीईआरटी समाधान – गुरुत्वाकर्षण

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 एनसीईआरटी समाधान पाठ 9 गुरुत्वाकर्षण अभ्यास के प्रश्न उत्तर सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से पीडीएफ तथा ऑनलाइन प्ररूपों में यहाँ से प्राप्त करें। अध्याय के विभिन्न पेजों में दिए गए प्रश्नों के उत्तर भी विस्तार से समझाए गए हैं क्योंकि ये प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूंछे जाते हैं। अतः विद्यार्थी अभ्यास के प्रश्नों के साथ साथ पाठ के बीच में पेज पर दिए गए प्रश्नों को भी अवश्य करें। छात्र 9वीं कक्षा विज्ञान के सभी समाधान हिंदी मीडियम में कक्षा 9 विज्ञान ऐप से भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उत्तर

Q1

कोई लड़का डोरी से बंधे पत्थर को किसी क्षैतिज वृत्ताकार पथ में घुमा रहा है। यदि डोरी टूट जाए, तो वह पत्थर

[A]. वृत्ताकार पथ में गति करेगा
[B]. वृत्ताकार पथ पर किसी सरल रेखीय स्पर्शी के अनुदिश गति करेगा
[C]. वृत्ताकार पथ के केंद्र की ओर सरल रेखा के अनुदिश गति करेगा
[D]. लड़के से दूर वृत्ताकार पथ के अभिलंबवत्‌ सरल रेखा के अनुदिश गति करेगा
Q2

गुरुत्वीय त्वरण का मान –

[A]. विषुवत वृत्त तथा ध्रुवों पर समान होता है
[B]. ध्रुवों पर न्यूनतम होता है
[C]. ध्रुवों से विषुवत वृत्त की ओर बढ़ता है
[D]. विषुवत वृत्त पर न्यूनतम होता है
Q3

गुरुत्वाकर्षण के नियम में गुरुत्वाकर्षण बल

[A]. केवल पृथ्वी तथा बिंदु द्रव्यमान के बीच होता है
[B]. केवल दो आवेशित पिंडों के बीच होता है
[C]. द्रव्यमान रखने वाले किन्हीं भी दो पिंडों के बीच होता है
[D]. केवल सूर्य तथा पृथ्वी के बीच होता है
Q4

एकांक दूरी पर स्थित दो एकांक द्रव्यमानों के बीच आकर्षण बल कहलाता है:

[A]. गुरुत्वीय विभव
[B]. गुरुत्वीय क्षेत्र
[C]. गुरुत्वीय त्वरण
[D]. सार्वत्रिक गुरुत्वीय नियतांक

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर

सूर्य के चारों ओर किसी ग्रह की परिक्रमा करने के लिए आवश्यक अभिकेंद्र बल का स्रोत क्या है? यह बल किन कारकों पर निर्भर करता है?

गुरुत्वाकर्षण बल। यह बल ग्रह तथा सूर्य के द्रव्यमानों के गुणनफल तथा इन के बीच की दूरी पर निर्भर करता है।

दो वायुयानों, जिनमें एक विषुवत वृत्त के उपर तथा दूसरा उत्तरी ध्रुव के उपर है, से h उँचाई से सर्वसम पैकेट गिराए जाते हैं। यह मानते हुए कि सभी स्थितियाँ सर्वसम हैं, क्या सभी पैकेट पृथ्वी के पृष्ठ पर एक ही समय पहुँचेंगे? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

पृथ्वी के विषुवत वृत्त पर g का मान ध्रुवों पर g के मान से कम होता है, अत:, पैकेट ध्रुवों की तुलना में विषुवत वृत्त पर धीरे से गिरेगा। इस प्रकार, विषुवत वृत्त पर गिराए जाने वाला पैकेट वायु में अधिक समय अंतराल तक रहेगा।

मान लीजिए पृथ्वी का गुरुत्व बल अचानक शून्य हो जाता है, तो चंद्रमा किस दिशा में गति करना आरंभ कर देगा (यदि उसे अन्य आकाशीय पिंड प्रभावित न करें)?

चंद्रमा सरल रेखीय पथ पर उसी दिशा में गति करना आरंभ कर देगा जिस दिशा में वह उस क्षण था क्योंकि चंद्रमा की वर्तुल गति पृथ्वी के गुरुत्व बल द्वारा प्रदान किए गए अभिकेंद्र बल के कारण है।

पृथ्वी पर, किसी उँचाई से कोई पत्थर पृथ्वी के पृष्ठ के समांतर दिशा में फेंका जाता है तथा उसी क्षण कोई अन्य पत्थर उसी उँचाई से उर्ध्वाधर नीचे गिराया जाता है। इनमें से कौन-सा पत्थर पृथ्वी पर पहले पहुँचेगा और क्यों?

दोनों पत्थर पृथ्वी पर पहुँचने में समान समय लेंगे, क्योंकि दोनों पत्थर समान उँचाई से गिरते हैं।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के उत्तर

प्रश्न:
5 cm भुजा के किसी घन को पहले जल तथा फिर नमक के संतृप्त विलयन में डुबोया गया है। किस प्रकरण में यह अधिक उछाल बल अनुभव करेगा? यदि इस घन की प्रत्येक भुजा घटाकर 4 cm कर दी जाए और फिर इसे जल में डुबोया जाए तो जल के लिए पहले प्रकरण की तुलना में अब घन द्वारा अनुभव किए जाने वाले उछाल बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
चूँकि नमक के विलयन का घनत्व जल के घनत्व से अधिक होता है, अत: घन नमक के संतृप्त विलयन में अधिक उछाल बल का अनुभव करेगा। चूँकि छोटे घन का आयतन आरभिक घन से कम है अत: छोटा घन कम उछाल बल अनुभव करेगा।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम बताइए।

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम: “विश्व का प्रत्येक पिंड प्रत्येक अन्य पिंड को एक बल से आकर्षित करता है, जो दोनों पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। यह बल दोनों पिंडों को मिलाने वाली रेखा की दिशा में लगता है।“

मुक्त पतन से आप क्या समझते हैं?

जब वस्तुएँ पृथ्वी की ओर केवल गुरुत्वीय आकर्षण बल के कारण गिरती हैं तो इसे मुक्त पतन कहते हैं। इस समय वस्तु का त्वरण (g=9.8 ms⁻² ) गुरुत्वीय त्वरण के बराबर होता है।

गुरुत्वीय त्वरण से आप क्या समझते हैं?

मुक्त पतन के दौरान गिरते हुए पिंड पर पृथ्वी के गुरुत्वीय बल के कारण जो त्वरण उत्पन्न होता है उसे गुरत्वीय त्वरण कहते हैं। पृथ्वी पर इसका मान लगभग 9.8 ms⁻² होता है।

उत्प्लावकता से आप क्या समझते हैं?

जब किसी वस्तु को किसी तरल में डुबाते हैं तो तरल द्वारा वस्तु पर ऊपर की ओर एक बल लगाया जाता है, जिसे उत्प्लावन बल कहते हैं तथा इस क्रिया को उत्प्लावकता कहते हैं।

कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

किसी वस्तु का चंद्रमा पर भार पृथ्वी पर इसके भार का 1/6 गुना क्यों होता है?

वस्तु का भार (W = mg) गुरुत्वीय त्वरण (g) के मान पर निर्भर करता है। चंद्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण का मान पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण के मान का 1/6 गुना होता है। इसलिए चंद्रमा पर वस्तु का भार, पृथ्वी के भार का 1/6 गुना होता है।

एक पतली तथा मजबूत डोरी से बने पट्टे की सहायता से स्कूल बैग को उठाना कठिन होता है, क्यों?

पतली डोरी से बने पट्टे से स्कूल बैग का भार (लगने वाला बल) कंधे के कम क्षेत्रफल पर पड़ता है, जिससे कंधे पर अधिक दबाव पड़ता है और बैग उठाने में कठिनाई होती है।

पानी की सतह पर रखने पर कोई वस्तु क्यों तैरती या डूबती है?

यदि वस्तु का घनत्व पानी के घनत्व से कम है या बराबर है तो वस्तु पानी पर तैरती रहेगी अन्यथा वस्तु पानी में डूब जाएगी। या यदि वस्तु का भार उसके द्वारा विस्थापित जल के भार से कम या बराबर है तो वस्तु पानी में तैरेगी अन्यथा डूब जाएगी।

आपके पास एक रुई का बोरा तथा एक लोहे की छड़ है। तुला पर मापने पर दोनों 100 kg द्रव्यमान दर्शाते हैं। वास्तविकता में एक-दूसरे से भारी है। क्या आप बता सकते हैं की कौन-सा भारी है और क्यों?

रुई का बोरा वास्तविकता में अधिक भारी है। रुई के बोरे का क्षेत्रफल लोहे की छड़ से अधिक है इसलिए रुई के बोरे पर अधिक उत्प्लावन बल लगेगा जो उसके वास्तविक भार को कम दिखाएगा।

कक्षा 9 विज्ञान पाठ 9 पाठ्यनिहित प्रश्न उत्तर
कक्षा 9 विज्ञान पाठ 9 हिंदी में उत्तर
कक्षा 9 विज्ञान पाठ 9 प्रश्नों के हल
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 अभ्यास के प्रश्न उत्तर
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 हिंदी मीडियम में
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 9 के सवाल जवाब
कक्षा 9 विज्ञान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर