कक्षा 9 गणित अध्याय 12 एनसीईआरटी समाधान – सांख्यिकी

नसरत सलूशन कक्षा 9 गणित अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान पाठ 12 सांख्यिकी एक्सरसाइज प्रश्नावली अभ्यास व्यायाम 12.1 के प्रश्न उत्तर सभी प्रश्नों के विस्तार से हल यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 9 गणित अध्याय 12 के अभ्यास के सभी सवाल जवाब सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए नए पाठ्यक्रम के अनुसार बनाए गए हैं। 9वीं कक्षा गणित के समाधान पीडीएफ तथा विडियो में तिवारी अकादमी वेबसाइट तथा कक्षा 9 गणित ऐप दोनों में उपलब्ध हैं और मुफ्त में प्राप्त किए जा सकते हैं। यदि समाधान प्राप्त करने में कोई परेशानी हो तो आप हमें संपर्क कर सकते हैं।

कक्षा 9 गणित अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 9 गणित अध्याय 12 के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उत्तर

Q1

गणित के एक टेस्ट में 17 विद्यार्थियों द्वारा (100 में से) प्राप्त किए गए अंक नीचे दिए गए हैं: 91, 82, 100, 100, 96, 65, 82, 76, 79, 90, 46, 64, 72, 68, 66, 48, 49, इन आँकड़ों का परिसर है:

[A]. 100
[B]. 90
[C]. 54
[D]. 46
Q2

वर्ग 90-120 का वर्ग चिह्न है:

[A]. 90
[B]. 105
[C]. 115
[D]. 120
Q3

किसी बारंबारता बंटन में पाँच सतत वर्गों में से प्रत्येक की चौड़ाई 5 है तथा सबसे छोटे वर्ग की निम्न सीमा 10 है। सबसे बड़े वर्ग की उपरि सीमा है:

[A]. 40
[B]. 35
[C]. 25
[D]. 15
Q4

वर्ग अंतराल 10-20, 20-30 में संख्या 20 निम्नलिखित में सम्मिलित है:

[A]. 10-20
[B]. 20-30
[C]. इनमें से किसी में भी नहीं
[D]. दोनों अंतरालों में
आँकड़ों का आलेखीय निरूपण किस प्रकार किया जाता है?

कक्षा 9 गणित अध्याय 12 के महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

आकंड़ो 14, 25, 14, 28, 18, 17, 18, 14, 23, 22, 14, 18 का बहुलक ज्ञात कीजिए।

प्रेक्षणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर: 14, 14, 14, 14, 17, 18, 18, 18, 22, 23, 25, 28 बहुलक सबसे अधिक बार आने वाला प्रेक्षण का मान होता है।
क्योंकि प्रेक्षण 14 सबसे अधिक (4 बार) आया है।
अतः, दिए गए प्रेक्षणों का बहुलक 14 है।

माध्य ही केन्द्रीय प्रवृत्ति का उपयुक्त माप है, इस कथन से आप क्या समझते हैं?

आंकड़ों के चरम मानों से माध्य प्रभावित होता है।
यदि आंकड़ों के कुछ अंकों में अंतर बहुत अधिक हो, तो इस स्थिति में माध्य इन आंकड़ों का उत्तम प्रतिनिधित्व नहीं करता। क्योंकि आंकड़ों में उपस्थित चरम मानों से माध्यक और बहुलक प्रभावित नहीं होते हैं, इसलिए इस स्थिति में इनसे दिए हुए आंकड़ों का एक उत्तम प्रतिनिधित्व होता है।

माना निम्नलिखित आंकड़े किसी परिवार के सदस्यों की ऊँचाइएयां है।
154.9 cm, 162.8 cm, 170.6 cm, 158.8 cm, 163.3 cm, 166.8 cm, 160.2 cm
यहाँ आंकड़ों के अंकों में अंतर बहुत कम है, तो इस स्थिति में माध्य इन आंकड़ों का उत्तम प्रतिनिधित्व करता है।

आँकड़ों का आलेखीय निरूपण

    • दंड आलेख बनाकर
    • एक समान चौड़ाई तथा असमान चौड़ाई वाले आयतचित्र द्वारा
    • बारंबारता बहुभुज का चित्रण करके