कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 एनसीईआरटी समाधान – पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के सभी प्रश्नों के उत्तर और अभ्यास के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल पाठ 5 में प्रमुख क्षेत्रों, पृथ्वी के महाद्वीपों और विभिन्न वायुमंडलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह पाठ भूगोल के रोचक अध्यायों में से एक है। विडियो की मदद से भी पूरे पाठ की मुख्य परिभाषाओं को समझाया गया है, जो विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में मदद करता है।

कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 के लिए एनसीईआरटी समाधान

एनसीईआरटी कक्षा 6 समाधान

iconicon

पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

पृथ्वी की सतह ऐसी है जिसमें पर्यावरण के तीन महत्त्वपूर्ण घटक आपस में मिलते हैं तथा एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं उसे भूमंडल कहा जाता है। गैस की परतें, जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती हैं उसे वायुमंडल कहा जाता है, जहाँ ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा दूसरी गैसें पाई जाती हैं। पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है जिसे जलमंडल कहा जाता है। जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएँ जैसे- बपर्, जल एवं जलवाष्प सम्मिलित हैं।

भूमंडल से आप क्या समझाते हैं?

पृथ्वी के ठोस भाग को भूमंडल कहा जाता है। यह भूपर्पटी की चट्टानों तथा मिट्टी की पतली परतों का बना होता है जिसमें जीवों के लिए पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।

विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं? उनके नाम बताओ।

पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं। ये विस्तृत जलराशि के द्वारा एक दूसरे से अलग हैं। ये महाद्वीप हैं:
1. एशिया
2. यूरोप
3. अफ्रीका
4. उत्तर अमेरिका
5. दक्षिण अमेरिका
6. आस्ट्रेलिया
7. अंटार्कटिका

जलमंडल

पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29 प्रतिशत भाग स्थल है। इस कारण पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है। जलमंडल में जल के सभी रूप उपस्थित हैं। इसमें महासागर,नदियाँ, झीलें, हिमनदियाँ, भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्प सभी सम्मिलित हैं। पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97 प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है एवं वह इतना अधिक खारा होता है कि मानव के उपयोग में नहीं आ सकता है। शेष जल का बहुत बड़ा भाग बर्फ की परतों एवं हिमनदियों तथा भूमिगत जल के रूप में पाया जाता है। जल का बहुत कम भाग अलवण जल के रूप में पाया जाता है, जो मनुष्य के इस्तेमाल में आता है। यही कारण है कि पृथ्वी पर 71% पानी होने के बावजूद हम पानी की कमी महसूस करते हैं।

पृथ्वी पर कितने महासागर हैं? उनके नाम लिखिए।

बड़े से छोटे आकार के आधार पर क्रमश: पांच महासागर प्रमुख हैं:
1. प्रशांत महासागर
2. अटलांटिक महासागर
3. हिंद महासागर
4. दक्षिणी महासागर
5. आर्कटिक महासागर

वायुमंडल

हमारी पृथ्वी चारों ओर से गैस की एक परत से घिरी हुई है, जिसे वायुमंडल कहा जाता है। वायु की यह पतली परत इस ग्रह का महत्त्वपूर्ण एवं अटूट भाग है। यह हमें ऐसी वायु प्रदान करती है जिससे पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया। वायुमंडल का एक भाग जिसे ओजोन परत कहते हैं, हम लोगों को सूर्य की कुछ हानिकारक किरणों से बचाता है।
वायुमंडल 1,600 किमी. की उँचाई तक फैला है। वायुमंडल को उसके घटकों, तापमान तथा अन्य के आधार पर पाँच परतों में बाँटा जाता है। इन परतों को पृथ्वी की सतह से शुरू करते हुए निम्न भागों में बाँट सकते हैं:
1. क्षोभमंडल
2. समतापमंडल
3. मध्यमंडल
4. आयनमंडल
5. बहिर्मंडल

वायुमंडल में प्रमुख गैसें कौन सी हैं और उनका प्रतिशत कितना है?

वायुमंडल मुख्यत: ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन का बना है जो कि साफ तथा शुष्क हवा का 99 प्रतिशत भाग है। आयतन के अनुसार नाइट्रोजन 78 प्रतिशत, ऑक्सीजन 21 प्रतिशत तथा दूसरी गैसें जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, ऑर्गन इत्यादि की मात्रा 1 प्रतिशत है।

जीवमंडल

जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ हैं, जो कि सूक्ष्म जीवों तथा बैक्टीरिया से लेकर बडे़ स्तनधारियों के आकार में पाई जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं। जीवमंडल के प्राणियों को मुख्यत: दो भागों जंतु-जगत एवं पादप-जगतमें विभक्त किया जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल के उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 भूगोल अध्याय 5 के उत्तर