कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 अविकारी शब्द

कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 14 अविकारी शब्द के प्रकार तथा उसके भेद और उदाहरण अभ्यास पुस्तिका शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आठवीं कक्षा हिंदी ग्रामर में याद रखें कि हिंदी सहित किसी भी विषय की तैयारी के लिए निरंतरता और दृढ़ता महत्वपूर्ण है।

अविकारी शब्द

अव्यय या अविकारी शब्द वे शब्द हैं जिनके वाक्य में प्रयोग होने पर लिंग, वचन, पुरुष, काल, वाच्य आदि के प्रभाव से कोई परिवर्तन नहीं होता।
अव्यय का शाब्दिक अर्थ है- जिसका व्यय नहीं होता। अतः अव्यय ऐसे शब्द होते हैं जिनका रूप-परिवर्तन नहीं होता। अर्थात् अव्यय या अविकारी शब्दों में लिंग, वचन, कारक, पुरुष आदि के प्रभाव से कोई विकार उत्पन्न नहीं होता। लेकिन कुछ ऐसे भी शब्द हैं जिनका वाक्य में प्रयोग होने पर रूप अपरिवर्तित रहता है। ऐसे शब्दों को ‘अव्यय’ या ‘अविकारी’ शब्द कहते हैं।

अव्यय के प्रकार

अव्यय मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं-
1. क्रियाविशेषण
2. संबंधाबोधाक
3. समुच्चयबोधाक
4. विस्मयादिबोधाक
क्रियाविशेषण
क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्दों को क्रिया-विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
(क) लता मंगेशकर अच्छा गाती है। (रीति)
(ख) दीपावली कल मनाई जाएगी। (समय)
(ग) प्रकाश भी वहाँ गया है। (स्थान)
(घ) उसे भी थोड़ा लिखने दो। (परिमाण)
ये शब्द क्रिया के होने का तरीका रीति, स्थान, समय तथा परिमाण आदि बताकर उसकी (क्रिया की)विशेषता बता रहे हैं।

कालवाचक क्रिया-विशेषण

जिन क्रिया-विशेषण शब्दों से क्रिया के होने के समय का पता चलता है, उन्हें कालवाचक क्रिया विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
(क) नरेश अब जा चुका है।
(ख) माता जी अभी गई हैं।
स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
क्रिया के होने का स्थान या दिशा आदि को बताने वाले क्रिया-विशेषण स्थानवाचक क्रिया-विशेषण कहलाते हैं।
उदाहरण:
(क) पिता जी अन्दर बैठे हैं।
(ख) बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
स्थानवाचक क्रिया-विशेषण के दो भेद हैं –
(क) स्थितिवाचक- आस-पास, आगे, पीछे, जहाँ, तहाँ, आर-पार
(ख) दिशावाचक- ऊपर, नीचे, दाएँ, बाएँ, इधर-उधर, चारों ओर

परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण

जो क्रिया की मात्र, नाप-तौल बताते हैं उन्हें परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
(क) अब मैं बिलकुल थक चुका हूँ।
(ख) उतना खाना चाहिए जितना पच सके।
आप पढ़ चुके हैं कि संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले पद ‘विशेषण’ होते हैं तथा क्रिया की विशेषता बताने वाले पद ‘क्रिया विशेषण’। एक ही पद का प्रयोग विशेषण के रूप में भी होता है और क्रिया-विशेषण के रूप में भी। आपको ध्यानपूर्वक पढ़कर पद के प्रयोग के आधार पर ही निश्चित करना चाहिए कि पद विशेषण है या क्रिया-विशेषण।

विशेषण और क्रिया-विशेषण में अंतर
विशेषणक्रिया-विशेषण
सीता के पास कुछ खिलौने हैं।सीता कुछ खा रही है।
राम के पास बहुत पुस्तकें हैं।रोहन बहुत खाता है।
कुछ लड़कियाँ आ रही हैं।लड़कियाँ कुछ उदास हैं।
योगेश अच्छा लड़का है।योगेश अच्छा गाता है।
गीता समझदार लड़की है।गीता तेज दौड़ती है।
रवि कक्षा में सबसे लंबा लड़का है।रवि ध्यान से पढ़ता है।
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अध्याय 14
अविकारी शब्द
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण में अविकारी शब्द
हिंदी व्याकरण अध्याय 14 अविकारी शब्द
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अविकारी शब्द
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अविकारी शब्द के उदाहरण
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अविकारी शब्द अभ्यास
कक्षा 8 हिंदी व्याकरण अविकारी शब्द अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 8 व्याकरण अविकारी शब्द के प्रकार
कक्षा 8 व्याकरण अविकारी शब्द प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 व्याकरण अविकारी शब्द के उत्तर
कक्षा 8 व्याकरण अविकारी शब्द के भेद
हिंदी व्याकरण में अविकारी शब्द
हिंदी व्याकरण में अविकारी शब्द प्रश्न उत्तर
हिंदी व्याकरण में अविकारी शब्द अभ्यास
हिंदी व्याकरण में अविकारी शब्द नोट्स
हिंदी व्याकरण में अविकारी