कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें

कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में किताब सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से डाउनलोड की जा सकती हैं। कक्षा 4 हिंदी – रिमझिम भाग 4, गणित – गणित का जादू भाग 4, अंग्रेजी – रेनड्रॉप्स और ईवीएस – पर्यावरण अध्ययन अर्थात आस-पास सभी पुस्तकों को पीडीएफ में डाउनलोड करें।
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 4 हिंदी
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 4 अंग्रेजी
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 4 गणित (हिंदी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 4 गणित (अंग्रेजी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 4 ईवीएस (हिंदी मीडियम)
एनसीईआरटी पुस्तकें कक्षा 4 ईवीएस (अंग्रेजी मीडियम)

कक्षा: 4 एनसीईआरटी की पुस्तकें
विषय:हिंदी, अंग्रेजी, ईवीएस और गणित
मीडियम:हिंदी और अंग्रेजी में
शैक्षणिक सत्र:2023-24 के लिए
अतिरिक्त अध्ययन:सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और सामान्य गणित
Class 4 NCERT Books

कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी की पीडीएफ में पुस्तकें

एनसीईआरटी कक्षा 4 की किताबें छात्रों के व्यापक विकास के लिए महत्वपूर्ण साधन हैं। सीबीएसई शिक्षकों को कक्षा 4 के छात्रों को पढ़ाने के लिए एनसीईआरटी (https://ncert.nic.in/) की किताब पर भरोसा है क्योंकि इसमें विषयों को सरल भाषा में विस्तार से समझाया गया है। एनसीईआरटी कक्षा 4 की पुस्तकें हिंदी, अंग्रेजी, गणित और ईवीएस विषयों के लिए हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में उपलब्ध हैं। कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों के लिए भी यहाँ पुस्तकें तथा अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। इनमे से कंप्यूटर जैसे तकनिकी विषयों की किताबें न केवल बच्चे को विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने में मदद करते हैं, बल्कि उसे जटिल अवधारणाओं को समझने में भी मदद करते हैं। ये अतिरिक्त पुस्तकें वास्तविक दुनिया के व्यावसायिक ज्ञान तथा और सामान्य ज्ञान का निर्माण करने में कक्षा 4 के छात्रों की मदद करेंगी।
पाठ 1: चलों, चलें स्कूल!
पाठ 2: कान-कान में
पाठ 3: नंदू हाथी
पाठ 4: अमृता की कहानी
पाठ 5: अनीता की मधुमक्खियाँ
पाठ 6: ओमना का सफ़र
पाठ 7: खिड़की से
पाठ 8: नानी के घर तक
पाठ 9: बदलते परिवार
पाठ 10: हु तू तू , हु तू तू
पाठ 11: फुलवारी
पाठ 12: कैसे-कैसे बदले घर
पाठ 13: पहाड़ों से समुंदर तक
पाठ 14: बसवा का खेत
पाठ 15: मंडी से घर तक
पाठ 16: चूँ-चूँ करती आई चिड़िया
पाठ 17: नंदिता मुंबई में
पाठ 18: पानी कहीं ज़्यादा, कहीं कम
पाठ 19: जड़ों का जाल
पाठ 20: मिलकर खाएँ
पाठ 21: खाना-खिलाना
पाठ 22: दुनिया मेरे घर में
पाठ 23: पोचमपल्ली
पाठ 24: दूर देश की बात
पाठ 25: चटपटी पहेलियाँ!
पाठ 26: फ़ौजी वहीदा
पाठ 27: कोशिश हुई कामयाब

कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी किताबें और समाधान

कक्षा 4 में छात्रों द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकें प्रयोग करने के कई लाभ हैं। एक कारण यह है कि एनसीईआरटी कक्षा 4 की किताबें ऑनलाइन निशुल्क डाउनलोड की जा सकती हैं या बाजार से बहुत ही कम दामों में उपलब्ध हैं। अन्य कक्षाओं की तरह ही चौथी कक्षा में भी एनसीईआरटी किताबें उन सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में से एक हैं जिन्हें छात्र पढ़कर स्वयं समझ सकते हैं। इसके लिए किसी अन्य सहायक पुस्तक की भी कोई आवश्यकता नहीं होती है। कक्षा 4 की एनसीईआरटी की पुस्तकें सीबीएसई के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित हैं और छात्रों की सभी बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट करने में मदद करती हैं। अन्य अतिरिक्त विषय जैसे कंप्यूटर, ड्राइंग और सामान्य ज्ञान आदि की पुस्तकें भी एनसीईआरटी की पुस्तकों पर ही आधारित हैं। विद्यार्थियों को अपनी बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट करने और अपनी परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से उत्तीर्ण करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें और समाधान यहाँ मुफ्त में उपलब्ध है।
कक्षा 4 के लिए हिंदी एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 4 के लिए अंग्रेजी एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 4 के लिए गणित एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 4 के लिए अंग्रेजी ग्रामर
कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण
कक्षा 4 के लिए सामान्य ज्ञान

NCERT Books for Class 4 all Subjects

कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकें

कक्षा 4 में हिंदी की एनसीईआरटी पुस्तक रिमझिम भाग 4 है तथा अंग्रेजी में मेरीगोल्ड पार्ट 2 है। छात्र इन पुस्तकों की मदद से हिंदी और अंग्रेजी में अपनी बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट कर सकते हैं और अपने लिए भाषा में एक मजबूत आधार बना लेते हैं। कंप्यूटर और सामान्य ज्ञान की किताबें एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं इसलिए इसे छात्र तिवारी अकादमी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे छात्रों की क्रियाशीलता में वृद्धि होती है और अध्ययन एक मनोरंजन लगने लगता है। किताबों का बोझ बढ़ाने की बजाय छात्र इन सभी विषयों के समाधान और पुस्तकों को ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
पाठ 1: मन के भोले-भाले बादल
पाठ 2: जैसा सवाल वैसा जवाब
पाठ 3: किरमिच की गेंद
पाठ 4: पापा जब बच्चे थे
पाठ 5: दोस्त की पोशाक
पाठ 6: नाव बनाओ नाव बनाओ
पाठ 7: दान का हिसाब
पाठ 8: कौन?
पाठ 9: स्वतंत्रता की ओर
पाठ 10: थप्प रोटी थप्प दाल
पाठ 11: पढ़क्कू की सूझ
पाठ 12: सुनीता की पहिया कुर्सी
पाठ 13: हुदहुद
पाठ 14: मुफ़्त ही मुफ़्त

कक्षा 4 के लिए गणित की एनसीईआरटी पुस्तक तथा समाधान

कक्षा 4 में गणित की एनसीईआरटी पुस्तक – गणित का जादू है। एनसीईआरटी की अन्य पुस्तकों की ही तरह इसकी भाषा भी बहुत ही सरल है। यह छात्रों को विभिन्न गणितीय विषयों का एक गहन अवलोकन सरलता से प्रदान करती है, जिसे सभी छात्र आसानी से समझ सकते हैं। एनसीईआरटी की किताबों के अंत में दिए गए अभ्यास प्रश्न के माध्यम से छात्र अपने ज्ञान को आसानी से परख सकते हैं और परीक्षा में उत्तम प्रदर्शन करते हुए अधिक अंक अर्जित कर सकते हैं। इतना ही नहीं छात्र सीखी गई अवधारणाओं के अनुप्रयोग को व्यावहारिक जीवन में भी लागू कर सकेंगे। यदि आप बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट रूप से समझना चाहते हैं तो एनसीईआरटी की पुस्तकें इसका सबसे अच्छा श्रोत हैं। ये नवीनतम सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप भी हैं।
अध्याय 1: ईंटों से बनी इमारत
अध्याय 2: लंबा और छोटा
अध्याय 3: भोपाल की सैर
अध्याय 4: टिक टिक टिक
अध्याय 5: दुनिया कुछ ऐसी दिखती है
अध्याय 6: कबाड़ीवाली
अध्याय 7: जग मग, जग मग
अध्याय 8: गाड़ियाँ और पहिए
अध्याय 9: आधा और चौथाई
अध्याय 10: पैटर्न
अध्याय 11: पहाड़े और बँटवारे
अध्याय 12: कितना भारी? कितना हल्का?
अध्याय 13: खेत और बाड़
अध्याय 14: स्मार्ट चार्ट

कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी पुस्तकें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों को डाउनलोड करने के लिए छात्र एनसीईआरटी की औपचारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। तिवारी अकादमी वेबसाइट तथा ऐप पर भी एनसीईआरटी की किताबें तथा उनके समाधान उपलब्ध हैं। छात्र इन्हें पीडीएफ के रूप में निशुल्क डाउनलोड करके अपने अध्ययन को सुगम बना सकते हैं। कक्षा 4 के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों के प्रश्नों के उत्तर तथा व्याख्याओं को व्यापक रूप से विषय विशेषज्ञों की सहायता से विषय तैयार किया गया है। इसकी सत्यता तथा पठन में सरलता की भी गहराई से जाँच होती है।

सीबीएसई कक्षा 4 के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की किताबें क्यों अधिक उपयोगी हैं?

सीबीएसई के छात्रों के लिए, एनसीईआरटी की पुस्तकें इसलिए उपयोगी हैं क्योंकि सीबीएसई के पाठ्यक्रम का आधार एनसीईआरटी की किताबें ही हैं। इसलिए, किसी भी विषय की परीक्षा की तेयारी के समय छात्रों की पहली पसंद एनसीईआरटी पुस्तकें ही होती हैं। चाहे हम बोर्ड के नज़रिए से एनसीईआरटी की किताबों के बारे में बात कर रहे हों या फिर राष्ट्रीय परीक्षा के नज़रिए से, दोनों ही दशाओं में यह एक उत्कृष्ट पठन सामग्री है। यहाँ तक कि कठिन परीक्षाओं के लिए भी, राष्ट्रीय परीक्षा संगठन छात्रों को तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबों का प्रयोग करने की सलाह देती हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 4 की पुस्तकें परीक्षा की तैयारी में किस प्रकार सहायक हैं?

एनसीईआरटी कक्षा 4 की पुस्तकें मुख्य रूप से छात्रों के ज्ञान को मज़बूत करने के साथ-साथ उनकी बुनियादी अवधारणाओं को स्पष्ट करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। एनसीईआरटी इसलिए भी उपयोगी है क्योंकि इसमें दिए गए सभी तथ्य सटीक होते हैं। इसके अलावा, ये किताबें सीबीएसई पाठ्यक्रमों द्वारा प्रदान किए गए पाठ्यक्रम का पूर्ण रूप से पालन करती हैं। अधिकांश समीक्षक इन पुस्तकों के संदर्भों के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार करते हैं। यदि छात्र इन पुस्तकों से तैयारी करते हैं, तो उनके लिए उच्च अंक प्राप्त करना और सभी अवधारणाओं को सरलता से सीखना आसान हो जाएगा।