एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 म्याऊँ, म्याऊँ

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 म्याऊँ, म्याऊँ !! रिमझिम के प्रश्न उत्तर विस्तार से सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं और पाठ को आसानी से समझ सकते हैं। कक्षा 2 हिंदी पाठ 3 एक युवा लड़की की मज़ेदार कहानी जो बिल्ली की आवाज़ करके चूहे को डराने की कोशिश करती है। बच्चों को यह कहानी बहुत रोचक लगती हैं और साथ ही साथ उनकी कल्पना शक्ति को भी बढाती है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3

कक्षा 2 के सभी विषयों के लिए ऐप

iconicon

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3: कविता का भावार्थ

इस कविता में एक चुहिया और बालिका के बारे में वर्णन किया गया हैI बालिका सों रही है और अचानक से बिलखकर रोने लगी क्योंकि एक चुहिया बालिका के नाक की नोक पर काट देती है जिससे बालिका बहुत डर जाती हैI जब वह उठ कर देखती है तो उसे एक चुहिया दिखाई देती हैI चुहिया को देखकर बालिका थर-थर कांपने लगती हैI तभी लड़की के दिमाग में एक तरकीब सूझी क्यों न चुहिया को डराया जायI उसने मुहँ से म्याऊँ-म्याऊँ की आवाज निकालनी शुरू की और चुहिया डर के मारे भाग खड़ी हुईI

तुम्हें अपनी दोस्त सुहानी याद है न? उसका एक दोस्त भी था। उस नटखट दोस्त का नाम लिखो।

उत्तर:
सुहानी के नटखट दोस्त का नाम चीकू हैI

इस कविता में बिल्ली की आवाज किसने निकाली है? उसका भी नाम सोचो।

उत्तर:
इस कविता में बिल्ली की आवाज एक बालिका ने निकाली जिसका नाम लता हैI

अगर सुहानी इस लड़की की दोस्त होती तो क्या करती?

उत्तर:
अगर सुहानी इस लड़की की दोस्त होती तो दोनों मिलकर चुहिया को पकड़ते और उसे दंड देतेI

कविता में लड़की ने म्याउँ की आवाज निकाली थी। म्याउँ की आवाज सुनकर चुहिया पर क्या असर हुआ होगा?

उत्तर:
चुहिया बिल्ली की आवाज सुनकर डरकर भाग गयीI

तुम्हें सबसे ज़्यादा डर किससे लगता है? तब तुम क्या करते हो?

उत्तर:
मुझे सबसे ज्यादा डर कुते से लगता है, उससे बचने की कोशिश करूँगाI

अब बताओ तुम्हें अगर उसे डराना हो तो कैसे डराओगे? क्या करोगे?

उत्तर:
उसे डराने के लिए मैं शेर की आवाज निकालूँगाI

नीचे लिखे शब्दों का वाक्यों में इस्तेमाल करो: (i) सूझा (ii) धीरे से (iii) सचमुच (iv) बहाना

उत्तर:
(i) मुझको एक बहाना सूझा।
(ii) अपनी बात मेरे कान में धीरे से कहना।
(iii) क्या सचमुच आप कल स्कूल नहीं आओगे?
(iv) छुट्टी मारने के लिए बहाने मत बनाओ।

शब्दअर्थ
बिलखकरजोर से
नोकअग्रभाग
चूंटीहल्के से काटना
सूझाविचार आना
बहानातरकीब
कक्षा 2 हिन्दी अध्याय 3 के अनुसार चूहे अपना घर कहाँ बनाते हैं?

चूहे अक्सर बिलों में रहते हैंI उनके ये बिल खेतों में घरों के अन्दर पाए जाते हैंI

हिन्दी कक्षा 2 के अध्याय 3 के आधार पर चूहे किस तरह से हमें नुक्सान पहुचाते हैं?

चूहे खेतों में खड़ी फसल, घरों के अन्दर भण्डार में रखे हुए अनाज तथा कभी-कभी कपड़े भी कुत्तर देते हैंI

कक्षा 2 हिन्दी का अध्याय 3 का आशय क्या है?

शातिर लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिएI

कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 अभ्यास के लिए प्रश्न
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 अतिरिक्त प्रश्न उत्तर
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 पुनरावृति
कक्षा 2 हिंदी अध्याय 3 अभ्यास