कक्षा 8 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 8 के सभी विषयों के लिए एनसीईआरटी समाधान शिक्षण सत्र 2023-2024 के लिए मुफ्त में पीडीएफ प्रारूप तथा ऑनलाइन दिया गया है। आठवीं कक्षा के सभी विषयों के समाधान के सभी चरणों का उचित वर्णन किया गया है। उत्कृष्ट अध्यापकों द्वारा बनाए गए समाधान तथा उत्तरों की भाषा इतनी सरल है कि 8वीं कक्षा का हर छात्र आसानी से इसे समझ सकता है।
कक्षा 8 के लिए एनसीईआरटी समाधान सत्र 2023-2024
कक्षा 8 गणित एनसीईआरटी समाधान अध्याय 1 से 13 तक
कक्षा 8 के सभी विषय के एनसीईआरटी समाधान 2023-2024
हम कक्षा 8 के लिए सर्वश्रेष्ठ एनसीईआरटी समाधान और अध्ययन सामग्री प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के अनुसार बनाई गई है। सभी अध्याय तथा समाधान सीबीएसई सिलैबस 2023-2024 का अनुसरण करते हैं। यदि आपको आठवीं कक्षा के समाधान प्राप्त करने में को परेशानी होती है तो मदद या प्रतिक्रिया के लिए, बिना किसी हिचकिचाहट के हमसे संपर्क करें। विद्यार्थियों को सलाह पर हम दिए गए एनसीईआरटी समाधान को पुनः संशोधित करते रहते हैं ताकि सर्वोत्तम समाधान छात्रों तक पहुंचा सकें। मोबाइल में पढ़ने के लिए कक्षा 8 एनसीईआरटी समाधान ऐप डाउनलोड करें।
कक्षा 8 में सभी विषयों का अध्ययन
कक्षा 8 में सभी विषय समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक विषय को उचित समय देकर अध्ययन के लिए एक उपयुक्त समय सारणी बनाएं। किसी भी प्रश्न के उत्तर या एनसीईआरटी समाधान के लिए किसी विशेष पुस्तक या वेबसाइट तक सीमित न रहें है, अपने आप प्रत्येक प्रश्न का प्रयास करें और प्रश्न के हल पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अपने विषय शिक्षक के साथ चर्चा करें।
कक्षा 8 विज्ञान के प्रश्न उत्तर एनसीईआरटी समाधान सत्र 2023-2024 के लिए
कक्षा 8 के गणित अध्ययन
कक्षा 8 गणित (मैथ) में कई अध्याय हैं जो कक्षा 9 या 10 में अध्यायों के लिए आधार हैं। उदाहरण के लिए, वर्ग और वर्गमूल या घन और घनमूल आदि ज्ञात करना अगली कक्षाओं में गणना के लिए गणित का मूलभूत उपकरण हैं। इसी तरह, 6 से 10 तक सभी कक्षाओं में क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन) एक सामान्य अध्याय है। बीजगणितीय अभिव्यक्ति और गुणनखंड भी उच्च कक्षाओं में बीजगणित को मजबूत बनाते हैं। सभी अध्यायों को रटे नहीं बल्कि सीखें और वास्तविक अवधारणाओं को समझकर अध्याय का अभ्यास करें।
कक्षा 8 के गणित में महत्वपूर्ण अध्याय क्या हैं?
कक्षा 8 में सभी अध्याय समान रूप से महत्त्वपूर्ण हैं इसके अतिरिक्त ये अगली कक्षाओं की गणित की नींव भी हैं। बीजीय व्यंजक और गुणनखण्ड, बीजगणित में बहुत महत्त्वपूर्ण हैं जो आपके लिए बीजगणित की एक मजबूत आधारशिला बनाते हैं। इसी प्रकार घनमूल तथा वर्गमूलों निकालना अधिकांश कक्षाओं की एक मूलभूत आवश्यकता है। ज्यामिति गणित में रेखाओं तथा कोणों को बनाने में हमारे कौशल विकस में सुधार होता है।
कक्षा 8 के विषयों के बारे में बार बार पूंछे जाने वाले प्रश्न
कक्षा 8 में उत्तम पढ़ाई के लिए सभी विषयों को किस प्रकार समय देना चाहिए?
विद्यार्थियों के लिए गणित सदैव ही एक कठिन विषय रहा है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम डेढ़ घंटे 8वीं गणित के अभ्यास के लिए देना चाहिए। हिन्दी में बहुत की कम छात्रों को कोई दिक्कत आती है परंतु सही ज्ञान तथा अच्छे अंको के लिए प्रति दो दिन में एक घंटा कक्षा 8 हिन्दी विषय को भी जरूर देना चाहिए। 8वीं कक्षा विज्ञान एनसीईआरटी पुस्तक में प्रत्येक अध्याय को रोचक ढंग से दिया गया है। प्रतिदिन एक पाठ का पठन अवश्य करना चाहिए या पहले से पढे हुए पाठ की पुनरावृति ही करें। इसकी प्रकार कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान के लिए अध्ययन का समय निकालना चाहिए। कक्षा 8 अँग्रेजी के किसी भी पाठ को पढ़कर उसके प्रश्नों के उत्तर स्वयं करने की कोशिक करें। इस प्रकार धीरे-धीरे पढ़ते रहने से कक्षा 8 का पाठ्यक्रम 2023-2024 के लिए तैयार भी हो जाएगा और पढ़ाई का बोझ भी नहीं पड़ेगा।
कक्षा 8 के विषयों में सबसे कठिन कौन सा विषय है?
शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के अनुसार कक्षा 8 में कुल पाँच मुख्य विषय इस प्रकार हैं – हिन्दी, अँग्रेजी, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान। इसके अतिरिक्त हिन्दी व्याकरण, इंग्लिश ग्रैमर, संस्कृत, सामान्य ज्ञान, पेंटिंग, संगीत आदि विषय भी लिए जा सकते हैं। मुख्य पाँच विषयों में अधिकतर विद्यार्थियों को गणित एक कठिन विषय लगता है। परंतु कुछ विद्यार्थियों को अँग्रेजी विषय भी कठिन लगता है। यदि गणित को ठीक से समझकर अभ्यास किया जाए तो यह विषय भी रुचिकर और आसान लगने लगता है। अँग्रेजी हो या हिन्दी, दोनों विषयों में लगातार पठन से ही आत्मविश्वास प्राप्त किया जा सकता है।
क्या कक्षा 8 के विषयों में 100% अंक लाए जा सकते हैं?
आठवीं कक्षा में गणित तथा विज्ञान में तो परिश्रम करके 100 अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। परंतु हिन्दी और अँग्रेजी विषय भाषा तथा साहित्य पर आधारित होते हैं, इन विषयों में बहुत ही मुश्किल से पूरे अंक मिलते हैं। कभी मात्राओं की गलती तो कभी शब्दों की अभिव्यक्ति में कमी के कारण कुछ न कुछ अंक कट ही जाते हैं। इन विषयों में 100 अंक लाना मुश्किल जरूर है परंतु नामुमकिन नहीं है। यदि छात्र दृढ़ निश्चय करे तो 8वीं हिन्दी और अँग्रेजी में भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 8 सामाजिक विषय में अधिकतम अंक पाने के लिए अभ्यास के प्रश्नों के साथ साथ पाठ के बीच में दिए गए वाक्यांशों पर आधारित प्रश्न भी तैयार करना चाहिए।
सबसे कम समय में 8वीं कक्षा का कौन सा विषय परीक्षा के लिए तैयार किया जा सकता है?
समान्यतः भाषा की ऐसा विषय है जिसे कम से कम समय में तैयार किया जा सकता है। जिन विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा अँग्रेजी से बेहतर समझ आती है वे हिन्दी विषय में कम समय में ही बाकी सभी विषयों से अधिक अंक ला सकते हैं। क्योंकि 8वीं हिन्दी में यदि केवल पाठ की कहानियाँ पढ़ ली जाएँ तो प्रत्येक प्रश्न का उत्तर आसानी से दिया जा सकता है। कहानियों को याद रखना भी शेष विषयों के अपेक्षा अधिक आसान है। इसी प्रकार जिन विद्यार्थियों को अँग्रेजी या संस्कृत भाषा अधिक समझ आती है वे इन विषयों में कम समय में अधिक अंक ला सकते हैं।