कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 क्रिया

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 क्रिया और उसके भेद सीबीएसई और राजकीय बोर्ड (स्टेट बोर्ड) सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। क्रिया की परिभाषा और उदाहरण सरल रूप में दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को आसानी से समझ आ सके। पाठ के अंत में मौखिक और लिखित प्रश्न उत्तर दिए गए हैं जो हिंदी व्याकरण कक्षा 3 के पाठ 9 को दोहराने में छात्रों की मदद करते हैं।

समाधान के लिए कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 क्रिया

कक्षा 3 के लिए मुफ़्त सीबीएसई ऐप

iconicon

क्रिया

अतः हम कह सकते हैं कि जिन शब्दों से किसी काम के होने या करने का पता चलता है वे शब्द क्रिया कहलाते हैं।
1. यश पढ़ रहा है।
2. पक्षी उड़ रहा है।
3. अमन सो रहा है।
4. किसान हल चला रहा है।
5. गाय घास खा रही है।
6. बच्चे खेल रहे हैं।

यहाँ पढ़ना, उड़ना, सोना, चलाना, खाना तथा खेलना ये सभी काम हैं। इस प्रकार काम का करना या होना ही क्रिया है।

क्रिया के संबंध ध्यान रखने योग्य कुछ बातें:

क्रिया के बिना वाक्य पूरा नहीं होता, वाक्य में क्रिया का होना जरूरी है।
समय के अनुसार क्रिया का रूप बदल जाता है।

कुछ काम किए जाते हैं और कुछ स्वयं हो जाते हैं, जैसे:
1. पेड़ से पत्ते गिर रहे हैं। (क्रिया स्वयं हो रही है।)
2. बच्चा पेड़ से पत्ते तोड़ रहा है। (क्रिया की जा रही है।)
3. खेतों में फसल उग रही है। (क्रिया स्वयं हो रही है।)
4. किसान फसल उगा रहा है। (क्रिया की जा रही है।)

स्मरणीय तथ्य

जिस शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चलता है उन्हें क्रिया कहते हैं।
क्रिया शब्द से कार्य करने या होने का भाव मालूम होता है वाक्य में क्रिया अलग-अलग रूपों में आती है।

किन्हीं पाँच क्रिया शब्दों को बताएँ।

खाना, पीना, जाना, पढ़ना, खेलना।

क्रिया में कुछ काम किए जाते है, और कुछ स्वयं हो जाते हैं। ऐसे एक-एक शब्दों के दो-दो उदाहरण दीजिए।

आसमान से पानी बरस रहा है। (क्रिया स्वयं हो रही है।)
सूर्य पूरब से उदय हो रहा है। (क्रिया स्वयं हो रही है।)
छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। (यहाँ क्रिया छात्रों के द्वारा हो रही है।)
रामू खेत की जुताई कर रहा है। (यहाँ क्रिया रामू के द्वारा हो रही है।)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:

Q1

जिन शब्दों में किसी काम के करने या होने का बोध हो वे कहलाते हैं

[A]. धातु
[B]. क्रिया
[C]. लिंग
[D]. संज्ञा
Q2

क्रिया के भेद होते हैं:

[A]. एक
[B]. दो
[C]. तीन
[D]. चार
Q3

गाय घास खा रही है। वाक्य है:

[A]. सकर्मक क्रिया
[B]. अकर्मक क्रिया
Q4

अमन ने ‘अंकित को आईसक्रीम खिलाई’-वाक्य में

[A]. कर्म का प्रयोग नहीं हुआ है।
[B]. यश को कौन-कर्म है।
[C]. यश को’ और ‘आइसक्रीम है।
[D]. द्विकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है।

क्रिया किसे कहते हैं?

जिन शब्दों से किसी काम के होने या कराने का बोध होता हो उन्हें क्रिया कहते हैं।

नीचे के वाक्यों से क्रिया को छाँटकर लिखिए:

1. बकरी घास खाती है।
2. वह सो रहा है।
3. तुम क्या कर रहे हो।
4. नेहा गेंद खेलती है।
5. श्रेया ने खाना खाया।

उत्तर:
1. खाती
2. सोना
3. करना
4. खेलना
5. खाया

नीचे लिखे क्रिया शब्द पढ़िए और सही क्रिया शब्द से वाक्य पूरे कीजिए|

पढ़, पढ़ना, पढ़वाना, चढ़, चढ़ना, चढ़वाना, लिख, लिखना, लिखवाना, नाच, नाचना, नचवाना)
1. अध्यापक ने बच्चों से पाठ ___ शुरू किया।
2. परदा उठते ही लड़कियों ने ____ शुरू किया।
3. साफ-साफ ____ सीखो।
4. सीढ़ी पर ध्यान से ____ चाहिए।

उत्तर:
1. पढ़वाना
2. नाचना
3. लिखना
4. चढ़ना

संज्ञा को सही क्रिया के साथ मिलान कीजिए:
संज्ञाक्रिया
सूरजखिल रही हैं।
कलियाँ हिल रहें हैं।
पक्षीउग रहा है।
पौधेपतंग उड़ा रहा है।
बच्चादूध पी रही है।
बिल्लीउड़ रहे हैं।

उत्तर:

संज्ञाक्रिया
सूरजउग रहा है।
कलियाँखिल रही हैं।
पक्षीउड़ रहे हैं।
पौधेहिल रहें हैं।
बच्चापतंग उड़ा रहा है।
बिल्लीदूध पी रही है।
नीचे कुछ शब्द दिए हैं। जो क्रिया नहीं है, उसे पंक्ति के सामने लिखिए:

1. सागर, दौड़ना, गाय, बैठना
2. नहाना, जाना, महल, बोला
3. खाया, पुस्तक, चलना, लिखना
4. हँसना, पीया, पढ़ना, चिड़िया

उत्तर:
1. गाय
2. महल
3. पुस्तक
4. चिड़िया

कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण का अध्याय 9 को छात्र कितने समय में तैयार कर सकते हैं?

क्रिया शब्द व्याकरण का सबसे महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि बिना क्रिया शब्द के वाक्य निर्माण नहीं होता है। तीनों काल में क्रिया के अलग-अलग रूप होते हैं इसलिए विषय वस्तु के विस्तार को देखते हुए इस अध्याय को तैयार करने में दो दिन का समय लग सकता है।

क्या कक्षा 3 हिन्दी व्याकरण अध्याय 9 को छात्र आसानी से तैयार कर सकते हैं?

क्रिया शब्दों की एक अलग पहचान होती है शब्द के अंत में ना शब्द आता है जैसे पढ़ना, खेलना, खाना, सोना आदि। वाक्य में इनके अन्य रूपों का भी इस्तेमाल होता है। सभी क्रिया शब्दों की एक सारणी बना लेनी चाहिए तथा वर्तमान, भूतकाल एवं भविष्यत काल के अनुसार भी सूची तैयार कर सकते हैं। इस अध्याय को तैयार करना आसन तो नहीं है लेकिन अगर ध्यान से अध्ययन किया जाए तो इसको अच्छी तरह से तैयार किया जा सकता है।

क्या हिन्दी व्याकरण कक्षा 3 का अध्याय 9 छात्रों के लिए रुचिकर है?

क्रिया के विभिन्न रूपों का अध्ययन छात्रों में जिज्ञासा उत्पन्न करता है क्योंकि इसमें छात्रों को बहुत सारा नया सीखने को मिल सकता है।

एनसीईआरटी कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 क्रिया
समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 क्रिया
समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण क्रिया
समाधान कक्षा 3 हिंदी व्याकरण अध्याय 9
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण पाठ 9 क्रिया
कक्षा 3 व्याकरण पाठ 9 क्रिया
कक्षा 3 हिंदी व्याकरण क्रिया