एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 खाना अपना – अपना (कक्षा 3 पर्यावरण पाठ 6) के उत्तर हिंदी में सीबीएसई और राजकीय बोर्ड के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से प्राप्त करें। कक्षा 3 पर्यावरण अध्ययन के पाठ 6 के उत्तर हिंदी मीडियम विडियो तथा पीडीएफ के माध्यम से यहाँ दिए गए हैं। छात्र इसे निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6

कल रात को क्या खाया था?

प्रस्तुत पाठ में बगीचें में बैठे कुछ बच्चें बात कर रहे हैं। वे सब कल रात में खाए खाने के विषय में बात कर रहे थे। एक ने कहा कल रात मैंनें बाजरे की रोटी और गुड़ खया था। फिर दूसरा बोला मैंनें तो दाल-भात खाया। एक बोला मैंनें तो कल खाना ही नहीं खाया। एक बच्चे ने तो लंगर की दाल-रोटी खाई थी। सब बच्चें अपने-अपने घर के बने खाने बता रहे थे।

अलग अलग राज्यों के रहन सहन

यह हम सब जानते है, कि अलग-अलग राज्य के लोगों के रहन-सहन और कपड़े का पहनावा अलग-अलग होता है। इसी तरह सभी का खाना भी अलग–अलग होता है। कुछ मांसाहारी, कुछ शाकाहारी होते हैं। आजकल कुछ लोग चाइनीज फ़ूड भी पसंद करते हैं, जैसे नूडल, पास्ता और बर्गर रोल आदि हैं।

खाने के बाद मीठा खाना

बहुत से लोगों को नमकीन खाना पसंद आता है, तो बहुत से मीठे खाने के शौकीन होते हैं। कुछ लोग रात के खाने के बाद मीठा अवश्य खाते है, चाहे वह लड्डू हो या गुड़ या फिर आइसक्रीम हो उन्हें खानी जरुरी है। अनाज के उपयोग को देखते हुए भारत में गेंहूँ और चावल का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। साग-सब्जी की बात करे तो अधिकांश लोग हरी सब्जी और दाल पसंद करते हैं। कुछ राज्यों में चावल को मांस-मछली के साथ खाते हैं।

समुद्र के पास रहने वालों का भोजन

समुद्र के पास रहने वाले लोग समुद्री खाने पर अधिक निर्भर होते हैं, जो वे पसंद भी करते हैं। इसी तरह विदेश में रहने वाले लोगों का अपना-अपना मनपसंद खाना होता है। चाहे वह शाकाहारी हों या फिर मांसाहारी।

कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 के मुख्य प्रश्न उत्तर

दादी सीढि़याँ जल्दी क्यों नहीं चढ़ पाईं?

दादी बूढ़ी हो गयी थी इसलिए वह सीढ़ियां जल्दी नहीं चढ़ पा रही थी।

दादी को किस तरह की दाल खाना पसंद है?

दादी को शक्कर मिली हुई दाल पसंद थी।

क्या सभी बूढ़े लोग भुट्टाð नहीं खा पाते?

बूढ़े लोग किनके दांत ठीक हैं वे आराम से भुट्टा खा सकते हैं।

कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 खाना अपना – अपना
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 पीडीएफ डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6 डाउनलोड
कक्षा 3 ईवीएस अध्याय 6