कक्षा 10 हिंदी स्पर्श अध्याय 1 कबीर – साखी MCQ

कक्षा 10 हिंदी स्पर्श अध्याय 1 MCQ प्रश्न उत्तर तथा व्याख्या सहित सीबीएसई प्रथम सत्र परीक्षा 2024-25 के लिए नीचे दिए गए हैं। 10वीं कक्षा में हिंदी ब पाठ्यक्रम में पद्य खंड के अध्याय 1 कबीर – साखी के प्रमुख प्रश्न उत्तर चार विकल्पों के साथ दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर भी नीचे दिया गया है।

कक्षा 1 हिंदी पद्य खंड अध्याय 1 पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर सेट – 1

ऐसी बाँणी बोलिये, मन का आपा खोइ।
अपना तन सीतल करै, औरन कौं सुख होइ॥
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढै बन माँहि।
ऐसैं घटि घटि राँम है, दुनियाँ देखै नाँहिं॥
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि।
सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि॥
उपरोक्त पद्य खंड को पढ़कर निम्न लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

Q1

मीठी वाणी से कबीर का क्या तात्पर्य है?

[A]. दूसरों की बढ़ाई करना
[B]. दूसरों को खुशी प्रदान करने वाली
[C]. झूठी दिलासा देने वाली
[D]. जो मधुर हो
Q2

“मन का आपा खोइ”। पंक्ति का क्या अर्थ है?

[A]. विचारों में खो जाना
[B]. मन से नियंत्रण खो देना
[C]. अपने अहंकार को मिटा देना
[D]. मन के साथ हो जाना
Q3

कबीर ने कस्तूरी और राम की तुलना किस परिपेक्ष्य में की?

[A]. कस्तूरी मृग जंगल में रहता है राम भी वन में रहे थे।
[B]. कस्तूरी बहुत कम दिखाई देता है ऐसे ही राम भी नहीं दिखाई देते।
[C]. कस्तूरी की खुशबू दूर तक फैलती है ऐसे ही राम नाम का प्रभाव दूर तक होता है।
[D]. जैसे मृग की नाभि में कस्तुरी छिपी हुई है ऐसे ही राम सभी जगह अदृश्य रूप से विद्यमान हैं।
Q4

जब राम सभी जगह विद्यमान हैं तो लोगों को दिखाई क्यों नहीं देते?

[A]. राम सूक्ष्म रूप में रहते हैं
[B]. राम केवल ज्ञानियों को दिखाई देते हैं
[C]. राम केवल भक्तों को दिखाई देते हैं
[D]. राम की जिस पर कृपा हो उसे राम तत्व का अनुभव हो जाता है।
Q5

जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि। से कबीर का क्या तात्पर्य है?

[A]. जब तक अहंकार है तब तक ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती और जैसे ही अहंकार ख़त्म तो सब जगह ईश्वर ही ईश्वर है।
[B]. दोनों का मिलन नहीं हो सकता है।
[C]. मैं और हरि दोनों एक स्थान पर नहीं रह सकते हैं।
[D]. मैं के बिना हरी नहीं मिलते हैं।
Q6

सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि॥ में कबीर कौन से दीपक की बात कर रहे हैं?

[A]. रात को दिया जलाने से कमरे का अँधेरा भाग जाता है।
[B]. सारे अँधेरे को भगाने के लिए बहुत सारे दीपक चाहिए।
[C]. अंतर्मन में ज्ञान का दीपक जल जाने से अज्ञान का अन्धकार नष्ट हो जाता है।
[D]. कबीर ने जब दीपक देखा तो उसके लिए अँधेरा मिट गया।

कक्षा 1 हिंदी पद्य खंड अध्याय 1 पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर सेट – 2

सुखिया सब संसार है, खायै अरू सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरू रोवै॥
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ॥
उपरोक्त पद्य खंड को पढ़कर निम्न लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

Q7

कबीर के अनुसार संसार के लोग सुखी क्यों हैं?

[A]. एक दूसरे की सहायता करते हैं।
[B]. सभी लोग भौतिक और बनावटी सुखों में लिप्त हैं।
[C]. सभी के पास धन-दौलत है।
[D]. सभी लोग ज्ञानी हैं।
Q8

कबीरदास अपने को दुखी क्यों मान रहा है?

[A]. कबीर गरीब है।
[B]. खाने और सोने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं।
[C]. कबीर के अनुसार लोग साँसारिक बस्तुओं की प्राप्ति में लगे हैं जबकि मानव जीवन ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला है।
[D]. कबीर स्वभाव ही दुखी रहने का है।
Q9

कबीरदास कौन से विरह की आग में जल रहे हैं?

[A]. अपनी पत्नी के विरह में
[B]. ईश्वर के विरह में
[C]. प्रेमिका के विरह में
[D]. दोस्तों के विरह में
Q10

राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ॥ पंक्ति का क्या अर्थ है?

[A]. राम नाम के वियोग में जो दुखी रहते हैं वो जीवित नहीं रहते हैं।
[B]. जिन लोगों के मन में ईश्वर के लिए तड़प होती है उनकी स्थिति दुनिया की नज़रों में पागलों जैसी होती है।
[C]. राम वियोगी पागल होते है।
[D]. जीने के राम तत्व आश्यक है।
Q11

बौरा शब्द का क्या तात्पर्य है?

[A]. मूर्ख
[B]. अहंकारी
[C]. शांत
[D]. उन्मत्त

कक्षा 1 हिंदी पद्य खंड अध्याय 1 पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर सेट – 3

निंदक नेड़ा राखिये, आँगणि कुटी बँधाइ।
बिन साबण पाँणीं बिना, निरमल करै सुभाइ॥
उपरोक्त पद्य खंड को पढ़कर निम्न लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

Q12

कबीर किस प्रकार के इंसान को अपने समीप रखने को कहा है?

[A]. प्रेम करने वाले को
[B]. प्रशंसा करने वाले को
[C]. निंदा करने वाले को
[D]. रिश्तेदार को
Q13

निंदक को कबीरदास कहाँ रखने की बात कह रहे हैं?

[A]. घर के अन्दर
[B]. पड़ोस में
[C]. आँगन में
[D]. घर से दूर
Q14

कबीर ने निंदक की तुलना कौन सी वास्तु से की है?

[A]. साबुन और पानी से
[B]. इत्र से
[C]. दुश्मन से
[D]. मिट्टी से
Q15

निंदक का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

[A]. स्वभाव कठोर हो जाता है
[B]. हम उसकी बातों में आ जायेंगे
[C]. हम भी निंदक जैसे हो जाते हैं
[D]. मन निर्मल हो जाता है
Q16

निंदक बिना साबुन और पानी के कैसे निर्मल करता है?

[A]. हमारी प्रशंसा करके
[B]. हमारी कमियां बताकर
[C]. हमसे झगड़ा करके
[D]. इनमें से कोई नहीं
कक्षा 1 हिंदी पद्य खंड अध्याय 1 पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर सेट – 4

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुवा, पंडित भया न कोइ।
ऐकै अषिर पीव का, पढ़ै सु पंडित होइ॥
उपरोक्त पद्य खंड को पढ़कर निम्न लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

Q17

कबीर की दृष्टि में पंडित कौन है?

[A]. जिसने ईश्वर और जीव के प्रेम को जान लिया
[B]. जिसको सभी शास्त्रों का ज्ञान हो
[C]. जिसको सांसारिक ज्ञान हो
[D]. जिसे संस्कृत का ज्ञान हो
Q18

कबीरदास की नजर में पीव कौन है?

[A]. प्रेमिका
[B]. पत्नी
[C]. बच्चे
[D]. परमात्मा
Q19

पंडित भया न कोइ। से कबीर क्या तात्पर्य है?

[A]. संस्कारी नहीं बन पाया
[B]. शास्त्रों का ज्ञाता नहीं बन पाया
[C]. आत्मज्ञानी नहीं बन पाया
[D]. उपरोक्त में कोई नहीं
Q20

कबीर किस प्रकार के प्रेम की बात करते हैं?

[A]. पत्नी से प्रेम की
[B]. बच्चों से प्रेम की
[C]. निष्काम प्रेम की
[D]. सकाम प्रेम की
Q21

कबीर किस भाषा में काव्य रचना करते थे?

[A]. अवधी में
[B]. सधुक्कड़ी
[C]. ब्रज भाषा में
[D]. खड़ी बोली में
कक्षा 1 हिंदी पद्य खंड अध्याय 1 पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर सेट – 5

हम घर जाल्या आपणाँ, लिया मुराड़ा हाथि।
अब घर जालौं तास का, जे चलै हमारे साथि॥
उपरोक्त पद्य खंड को पढ़कर निम्न लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

Q22

कबीर के घर जाल्या से क्या तात्पर्य है?

[A]. अपने घर को जलाना
[B]. मन की विषय वासनाओं को जलाना
[C]. पड़ोसी के घर को जलाना
[D]. परिवार का त्याग करना
Q23

पद्य खंड में मुराड़ा शब्द का क्या अर्थ है?

[A]. जलता हुआ अंगारा
[B]. लट्ठ
[C]. त्याग का डंडा
[D]. जलता हुआ लट्ठ
Q24

कबीर किस प्रकार के लोगों को साथ चलने को कहता है?

[A]. जिन्होनें अपने अहंकार और विषय वासनाओं को त्याग दिया है।
[B]. जो विद्वान हो
[C]. जिन्होंने अपने घर को आग लगा दी।
[D]. जिन्होंने परिवार को छोड़ दिया
Q25

कबीर किस पथ पर जाने को प्रेरित करते हैं?

[A]. सांसारिक पथ पर
[B]. ज्ञान के मार्ग पर
[C]. प्रभु प्राप्ति के पथ पर
[D]. इनमें से कोई नहीं
Q26

कबीर जन्म कब और कहाँ हुआ था?

[A]. सन 1395, प्रयाग में
[B]. सन 1397, मगहर में
[C]. सन 1399, मथुरा में
[D]. सन 1398, काशी में