एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 कैसे कैसे बाँटे

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 कैसे-कैसे बाँटे? के प्रश्नों के हल विस्तार से सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड सत्र 2024-25 के सिलेबस के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 3 गणित पाठ 12 के सभी प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में दिए गए हैं ताकि छात्र अपने माध्यम के अनुसार इसका प्रयोग कर सकें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12

बांटने के तरीके

(1) यहाँ पर 21 रेशम के कीड़े हैं। वे 3 समूहों में बाँटे गए हैं। हर समूह में 7 रेशम के कीड़े हैं।
(2) यहाँ पर 12 लड्डू हैं। वे चार (4) समूहों में बाँटे हुए हैं। हर समूह में तीन 3 लड्डू हैं।
(3) हर समूह में नौ (9) तारे हैं।
(4) हर समूह में छह (6) मोती हैं।

दानों को बाँटों
माँ चिड़ियाँ 12 दाने लेकर आई। वह सभी दाने छोटी चिड़ियाओं में बाँटने लगी। सबसे पहले हर छोटी चिड़ियाँ को एक दाना दिया। इसके बाद माँ ने फिर एक-एक दाना और सब को दिया। इसके बाद फिर माँ ने बाकी के चार (4) दाने सभी छोटी चिड़ियाँ के मुँह में डाल दिए। जिससे सभी छोटी चिड़ियों के हिस्से में तीन (3) दाने आए। इससे हमें यह पता चलता है कि चिड़िया के चार बच्चे हैं।
छोटी चिड़िया 4 हैं और सभी के हिस्से में 3 दाने मिले। इसलिए, 4 गुना 3 = 12
माँ चिड़िया लाई थी – कुल 12 दाने।

जलेबियाँ और केले

कुल मिलाकर यहाँ पर नौ (9) जलेबियाँ हैं।
हर प्लेट में तीन (3) जलेबियाँ हैं।
3 गुना 3 = 9
यहाँ पर तीन बंदर हैं और केलो की संख्या छह है। छह केलों को तीन जगह बांटने पर, सभी बंदरों को 2-2 केले मिलेंगे। इसलिए, 2 गुना 3 = 6
अगर 60 केले है और बंदर केवल 2 हो तो प्रत्येक बंदर को 30 केले मिलेंगे। अर्थात 30 गुना 2 = 60

रूपए बांटों

अगर दस रुपए के 16 नोट हैं और दोस्त चार हैं।
16 गुना 10 रुपए = 160 रुपए।
160 भाग 4 = 40 रुपए।
सभी चार दोस्तों को बराबर बाँटने पर सभी को 40 रुपए मिलेंगे।
पाँच दोस्तों को यदि 100 रुपए मिले और उन्होंने इसे बराबर-बराबर भाग में बांटा तो हरेक को 20 रुपए मिलेगें। अर्थात 20 रुपए गुना 5 = 100 रुपए।

रस्सी की लंबाई
हरी प्रसाद के पास 30 मीटर लंबी रस्सी है। वह इसे तीन बच्चों में बराबर-बराबर बाँटना चाहता है। तो उसे हर बच्चे को 10 मीटर रस्सी देनी होगी। अर्थात 30 भाग 3 = 10
अगर रस्सी 36 मीटर लंबी हो तो हर बच्चे को 12 मीटर रस्सी मिलेगी। अर्थात 36 भाग 12 = 3 या 12 मीटर गुना 3 = 36 मीटर।
अगर रस्सी 60 मीटर लंबी हो तो हर बच्चे को 20 मीटर रस्सी मिलेगी। अर्थात 60 भाग 20 = 3 या 20 मीटर गुना 3 = 60 मीटर।

दर्जी के बटन
अगर 28 बटन है और दर्जी ने हर कमीज़ पर 7 बटन लगाए, तो चार (4) कमीज़ों में ही बटन लगेंगे।
28 भाग 7 = 4 अर्थात 7 बटन गुना 4 = 28 बटन।

खेल खेल में गणित के हल

मिंकू के पास 15 लड्डू हैं और वह उन्हें 5 बक्सों में बराबर-बराबर रखती है।
हर बक्से में तीन (3) लड्डू होंगे।
15 भाग 5 = 3
5 गुना 3 लड्डू = 15 लड्डू।
अगर वह केवल तीन (3) बक्सों का इस्तेमाल करती तो हर बक्से में पाँच (5) लड्डू होंगे।
15 लड्डू भाग 3 = 5 लड्डू।

25 केलों को 5 बंदरों में बाँटना है। हर बन्दर को कितने केले मिलेगे।
25 भाग 5 = 5
सभी बंदरों को पाँच (5) केले मिलेंगे।

12 गुब्बारों को 3 लडकों में बराबर-बराबर बाँटना है। हर लडके को कितने गुब्बारे मिलेंगे।
12 भाग 3 = 4
सभी लड़कों को चार (4) गुब्बारे मिलेंगे।

यहाँ पर 21 मोमबतीयाँ हैं। उन्हें 3 बक्सों में बराबर-बराबर रखना है। हर बक्से में कितनी मोमबतीयाँ रखी जाएगी।
21 भाग 3 = 7
हर बक्से में 7 मोमबतीयाँ रखनी होगी।

18 मोज़ों को कितनी लड़कियाँ एक साथ पहन सकती हैं।
एक लड़की पहनती है 2 मोंजे।
18 भाग 2 = 9
9 लडकियाँ एक साथ पहन सकती हैं।

अमित के पास रोटी बनाने के लिए 36 मिनट हैं। उसे एक रोटी बनाने में 3 मिनट लगते हैं। वह इतने समय में 12 रोटियाँ बना सकता है।
36 भाग 3 = 12 अर्थात 12 गुना 3 = 36

एक जगह पर बकरियों के पैरों के 24 निशान बने हुए हैं। वहाँ कितनी बकरियाँ आई होंगी?
एक बकरी के चार (4) पैर होते हैं। इसका मतलब वहाँ 6 बकरियाँ आई होगी।
24 भाग 4 = 6 अर्थात 4 गुना 6 = 24

उंगलियों का खेल
कुछ लडकियाँ अपने दोनों हाथों से कोई खेल खेल रही हैं। खेलने वाली लडकियों की कुल मिलाकर 60 उंगलियाँ हैं। इस खेल में कितनी लडकियाँ शामिल हैं। हम सब जानते है, कि एक लड़की की 10 उंगली होती हैं। इसलिए, 60 भाग 10 = 6
कुल 6 लडकियाँ इस खेल में शामिल हैं।
लक्ष्मी को 27 किलो आलू बेचने थे। तीन आदमियों ने बराबर-बराबर मात्रा में आलू खरीदे। हर आदमी ने नौ (9) किलो आलू खरीदे। अर्थात 27 भाग 3 = 9

मेढ़क और गिलहरी की कूद

एक मेंढक एक बार में 2 कदम कूदता है।
30 कदम के लिए उसे 15 बार कूदना होगा।
30 भाग 2 = 15

एक गिलहरी एक बार में 3 कदम कूदती है।
27 कदम पर पहुँचने के लिए उसे 9 बार कूदना होगा।
27 भाग 3 = 9

कंगारू और घोड़े की कूद

कंगारु एक बार में 30 कदम कूदता है।
दो बार में कंगारू 60 कदम कूद जाएगा।
30 गुना 2 = 60 या 30+30 = 60

घोड़ा एक बार में 15 कदम कूदता है और कंगारू एक बार में 30 कदम। इसलिए घोड़े को कंगारू की 2 बार की छलाँग के लिए 4 बार कूदना पड़ेगा।
कंगारु 30 गुना 2 = 60
घोड़ा 15 गुना 4 = 60

कक्षा 3 गणित अध्याय 12 कैसे-कैसे बाँटे
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 के प्रश्नों के हल
कक्षा 3 गणित अध्याय 12 के सवाल जवाब
कक्षा 3 गणित अध्याय 12 के प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 हिंदी में
कक्षा 3 गणित अध्याय 12 हिंदी में समाधान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 हिंदी मीडियम
कक्षा 3 गणित अध्याय 12 हिंदी मीडियम हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 गाइड हिंदी में
कक्षा 3 गणित अध्याय 12 के लिए गाइड हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 डाउनलोड
कक्षा 3 गणित अध्याय 12 डाउनलोड
कक्षा 3 गणित अध्याय 12
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 हिंदी में उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 3 गणित अध्याय 12 प्रश्न उत्तर