एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस के प्रश्न-उत्तर अभ्यास के अतिरिक्त प्रश्नों के हल सरल रूप में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 8 दूर्वा के पाठ 4 ओस कविता में छात्र सुबह के समय दिखने वाली ओंस और उसके सौन्दर्य के बारे में पढ़ सकते हैं कवि कहता है कि सुबह-सुबह घास पर किसने ये मोतियों की लड़ियाँ बिखेर दी हैं जिनका सौन्दर्य चमकते तारों के समान है।

कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?

कविता में रतन ओस की बूंदों को कहा गया है, जो कि घास फूलों और पत्तों पर बिखरी हुई है।

“जी होता, इन ओस कणों को
अंजलि में भर घर ले आऊँ”
‘घर’ शब्द का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं। जैसे-
(क) वह घर गया। —————————————
(ख) यह बात मेरे मन में घर कर गई। —————————————
(ग) यह तो घर-घर की बात है। —————————————
(घ) आओ, घर-घर खेलें। —————————————
‘बस’ शब्द का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। तुम ‘बस’ शब्द का प्रयोग करते हुए अपने मन से कुछ वाक्य बनाओ।
(संकेत-बस, बस-बस, बस इतना सा)
उत्तर:
(क) वह बस से घर गया।
(ख) बस-बस इतना बहुत है।
(ग) बस इतना सा पानी थोड़ा और दो।

ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता है?

कवि का मन करता है कि वह इन ओस की बूंदों को अंजलि में भरकर अपने घर ले आए और उन्हें निहारते हुए उन पर कविता लिखे।

शब्दों की पहेली
“ये उज्ज्वल हीरों की कडि़याँ”
ऊपर की पंक्ति में उज्ज्वल शब्द में ‘ज’ वर्ण दो बार आया है परंतु यह आधा (ज्) है। तुम भी इसी तरह के कुछ और शब्द खोजो। ध्यान रहे, उस शब्द में कोई एक वर्ण (अक्षर) दो बार आया हो, मगर आधा-आधा। इस काम में तुम शब्दकोश की सहायता ले सकते हो। देखें, कौन सबसे अधिक शब्द खोज पाता है।
उत्तर:
उदाहरण के लिए शब्द ‘प्रज्ज्वल’ है अन्य शब्द छात्र अपनी योग्यता के अनुसार बनाएं।

तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?

मेरे विचार से यह कविता शरद ऋतु की है।

कौन ऐसा
नीचे लिखी चीजों जैसी कुछ और चीजों के नाम सोचकर लिखो-
(क) जुगनू जैसे चमकीले ————–
(ख) तारों जैसे झिलमिल ————–
(ग) हीरों जैसे दमकते —————-
(घ) फूलों जैसे सुंदर —————–
उत्तर:
(क) जुगनू जैसे चमकीले- तारें
(ख) तारों जैसे झिलमिल- रोशनी की लड़ियाँ
(ग) हीरों जैसे दमकते- ओंस की बूँदें
(घ) फूलों जैसे सुंदर- चेहरा

तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।

हमारे प्रदेश में साल में चार मौसम आते हैं: वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु।

अंजलि में
“जी होता इन ओस कणों को
अंजलि में भर घर ले आऊँ”
कवि ओस को अपनी अंजलि में भरना चाहता है। तुम नीचे दी गई चीजों में से किन चीजों को अपनी अंजलि में भर सकते हो? सही (✓) का चिह्न लगाओ-
रेत, ओस, धुआँ, हवा, पानी, तेल, लड्डू, गेंद
उत्तर:
निम्न चीजों को अपनी अंजलि में भर सकते हैं:
रेत (✓), ओस, धुआँ, हवा, पानी(✓), तेल(✓), लड्डू(✓), गेंद(✓)।

तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?

मुझे सबसे अधिक वसंत ऋतु पसंद है।

“हरी घास पर बिखेर दी हैं
ये किसने मोती की लडि़याँ?”
ऊपर की पंक्तियों को उलट-फेर कर इस तरह भी लिखा जा सकता है-
“हरी घास पर ये मोती की लडि़याँ किसने बिखेर दी हैं?”
इसी तरह नीचे लिखी पंक्तियों में उलट-फेर कर तुम भी उसे अपने ढंग से लिखो।
(क)
“कौन रात में गूँथ गया है
ये उज्ज्वल हीरों की कडि़याँ?”
(ख)
“नभ के नन्हें तारों में ये
कौन दमकते हैं यों दमदम?”
उत्तर:
(क)
“ये उज्ज्वल हीरों की कडि़याँ कौन रात में गूँथ गया है?”
(ख)
“यों दमदम कौन दमकते हैं? नभ के नन्हें तारों में ये”

कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 ओस
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 के प्रश्न उत्तर
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4
कक्षा 8 हिंदी दूर्वा अध्याय 4 के सवाल जवाब