कक्षा 1 हिंदी अध्याय 7 एनसीईआरटी समाधान – रसोईघर

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 7 रसोईघर कविता रिमझिम भाग 1 के प्रश्न उत्तर, इसमें दिए गए रिक्त स्थाओं को भरना और पाठ से संबंधित अन्य प्रश्न उत्तर विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। पहली कक्षा हिंदी के सभी समाधान सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित किए गए हैं। अधिक अभ्यास के लिए तिवारी अकादमी की अभ्यास पुस्तिका का प्रयोग विद्यार्थी निशुल्क कर सकते हैं जो पीडीऍफ़ के रूप में दी गई है। कक्षा 1 हिंदी पाठ 7 में दिए गए सभी अभ्यास प्रश्नों को विद्यार्थी घर की रसोईघर को देखकर स्वयं करने का प्रयास करें। कक्षा 1 समाधान ऐप से अन्य विषयों के लिए भी अध्ययन सामग्री प्राप्त करें।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 7 के कठिन शब्दों के अर्थ

शब्द अर्थ
रसोईघर घर में खाना बनाने की जगह
चकला-बेलनरोटी बनाने का यंत्र
छीलनाबाहर की परत हटाना
थालीभोजन करने का बर्तन
झटपटजल्दी से

घर का दृश्य और रसोईघर

रसोईघर में माताजी खाना बना रही है। दूसरे कमरे में दादी कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ रही है। बालक माताजी के काम में सहायता कर रहा है, वह चावल की सफाई कर रहा है।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 7 के मुख्य प्रश्न उत्तर

रसोईघर में चाकू किस काम आता है?

रसोईघर में चाकू सब्जी काटने के काम आता है।

चक्का और बेलन का क्या उपयोग है?

चक्का और बेलन रोटी बेलने के काम आते हैं।

रसोईघर कितने प्रकार की छलनी प्रयोग की जाती है?

रसोईघर दो प्रकार की छलनी प्रयोग की जाती है: 1. चाय आदि छानने के लिए छोटी छन्नी, 2. आटा छानने के लिए बड़ी छन्नी।

रसोईघर में थाली की क्या उपयोगिता है?

रसोईघर में थाली की बहुत उपयोगिता है, थाली ही वह वर्तन है जिसमें तैयार भोजन को परोसा जाता है।

कक्षा 1 पाठ 7 के अनुसार रसोईघर के चित्र को देखकर उत्तर दीजिए

निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही और गलत के निशान लगाइए:

    1. पतीला चूल्हे के नीचे है।
    2. चूहा अँगीठी के अंदर है।
    3. टोकरी में आम रखे हैं।
    4. अक्षय चावल बीन रहा है।
    5. माँ खाना बना रही हैं।
    6. आले में लालटेन रखी है।
    7. दादी किताब पढ़ रही हैं।
    8. सुहानी खिड़की से झाँक रही है।

उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर:

    • 1. पतीला चूल्हे के नीचे है। – गलत
    • 2. चूहा अँगीठी के अंदर है। – सही
    • 3. टोकरी में आम रखे हैं। – गलत
    • 4. अक्षय चावल बीन रहा है। – सही
    • 5. माँ खाना बना रही हैं। – सही
    • 6. आले में लालटेन रखी है। – गलत
    • 7. दादी किताब पढ़ रही हैं। – सही
    • 8. सुहानी खिड़की से झाँक रही है। – सही
किससे क्या काटोगे?

(कपड़ा, आम, बैंगन, कागज, रस्सी, सेब, गन्ना, बाल)
उत्तर:
कैंची से – चाक़ू से
कपड़ा – आम
कागज़ – बैंगन
रस्सी – सेब
बाल – गन्ना

रसोईघर में सिल-बट्टा किस काम आता है?

रसोईघर में सिल-बट्टा को बहुत सारे कामों में प्रयुक्त किया जाता है जैसे: मसाला तैयार करना, चटनी बनाना, आदि।

कक्षा 1 हिंदी एनसीईआरटी अध्याय 7
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 7