कक्षा 6 गणित अध्याय 9 एनसीईआरटी समाधान – आँकड़ों का प्रबंधन

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 गणित अध्याय 9 आँकड़ों का प्रबंधन की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 9.1 के प्रश्नों के हल सभी सवाल जवाब आसान भाषा में हिन्दी माध्यम तथा अँग्रेजी मीडियम में यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। वर्ग 6 गणित पाठ 9 के ये हल शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी हैं। छठी कक्षा गणित के हल इतने आसान तरीके से बनाए गए हैं कि यह किसी को भी आसानी से समझ आ सकते हैं। कक्षा 6 गणित एनसीईआरटी समाधान ऐप में छठी कक्षा गणित के सभी पाठों के समाधान हिन्दी माध्यम में दिए गए हैं। 6वीं कक्षा गणित का यह ऐप प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है।

कक्षा 6 गणित अध्याय 9 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 6 गणित अध्याय 9 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

गणित की 10 अंक की एक परीक्षा में 28 विद्यार्थियों ने निम्नलिखित अंक प्राप्त किए: 8, 1, 2, 6, 5, 5, 5, 0, 1, 9, 7, 8, 0, 5, 8, 3, 0, 8, 10, 10, 3, 4, 8, 7, 8, 9, 2, 0: पांच या पांच से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या है:

[A]. 13
[B]. 15
[C]. 16
[D]. 17
Q2

उपरोक्त प्रश्न 1 में 4 से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या है:

[A]. 10
[B]. 12
[C]. 13
[D]. 15
Q3

किसी कक्षा के 42 विद्यार्थियों की फलों की पसंद निम्न प्रकार है: A, O, B, M, A, G, B, G, A, G, B, M, A, G, M, A, B, G, M, B, A, O, M, O, G, B, O, M, G, A, A, B, M, O, M, G, B, A, M, O, M, O यहां A, O, B, M तथा G क्रमश: फलों सेब, केला, अंगूर, आम व संतरे के संकेत हैं। कौन-से दो फल विद्यार्थियों की बराबर संख्याओं को पसंद है?

[A]. A तथा M
[B]. B तथा G
[C]. B तथा O
[D]. M तथा B
Q4

उपरोक्त प्रश्न के आंकड़ों के अनुसार कौन-सा फल अधिकतर विद्यार्थियों को पसंद है?

[A]. M
[B]. O
[C]. B
[D]. G

आंकड़ो के प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?

आँकड़े: आँकड़े संख्याओं के वे संग्रह हैं जो कुछ सूचनाएँ देने के लिए एकत्रित किए जाते हैं। आंकड़ो से सम्बंधित मुख्य धारणाएँ व परिणाम:

    • 1. आंकड़े, मिलान चिह्न का प्रयोग कर सारणी रूप में व्यवस्थित किए जा सकते हैं।
    • 2. एक चित्रालेख आंकड़ों को वस्तुओं के चित्रों द्वारा निरूपित करता है।
    • 3. चित्रालेख की व्याख्या करना तथा चित्रालेख बनाना।
    • 4. आंकड़ों को दंड-आलेख द्वारा निरूपित करना।
    • 5. दंड-आलेख में, समान चौड़ाई वाले तथा एक-दूसरे से समान दूरी पर, उर्ध्वाधर या क्षैतिज दंड खींचे/बनाए जाते हैं। प्रत्येक दंड की लंबाई वांछित सूचना देती है।
    • 6. दंड-आलेख की व्याख्या करना तथा दंड-आलेख बनाना।

उदाहरण: किसी सप्ताह में, एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों की उपस्थिति निम्नलिखित है।
दिन उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या
सोमवार 24
मंगलवार 26
बुधवार 28
बृहस्पतिवार 30
शुक्रवार 29
शनिवार 22
उपरोक्त सारणी से हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति सबसे अधिक रही तथा शनिवार को सबसे कम।

चित्रालेखों को खींचना

चित्रालेखों को खींचना एक रोचक क्रिया है। परंतु कभी-कभी कोई संकेत जैसे कि (जो इस पाठ में दिए गए उदाहरणों में से एक उदाहरण में प्रयोग किया जा चुका है) इकाइयों के गुणज के रूप में भी प्रयोग हो सकता है तथा इसे खींचने में कठिनाई भी हो सकती है। इनके स्थान पर हम सरल संकेतों का प्रयोग कर सकते हैं।