कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 17 क्रिया विशेषण

कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 17 क्रिया विशेषण के प्रकार और उनका वाक्यों के उचित प्रयोग सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्र यहाँ दी गई अध्ययन सामग्री के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। सातवीं कक्षा के हिंदी ग्रामर को नए सत्र 2024-25 के पाठ्यक्रम के अनुसार संशोधित किया गया है ताकि छात्र नए सिलेबस के अनुसार अध्ययन कर सकें।

क्रिया-विशेषण

जो शब्द वाक्य की क्रिया की विशेषता का ज्ञान कराता है, उसे क्रियाविशेषण कहते हैं।
उदाहरण:
(क) मैं उधर जा रहा हूँ।
(ख) वह जोर से गीत गा रही है।
(ग) आप यहाँ कब आए?
उपर्युक्त वाक्यों में उधर, जोर, यहाँ शब्द वाक्यों की क्रियाओं की विशेषता बतलाते हैं। अतः ये क्रिया विशेषण हैं।

क्रिया विशेषण के भेद

क्रिया विशेषण चार प्रकार के होते हैं:
1. स्थानवाचक क्रियाविशेषण
2. कालवाचक क्रियाविशेषण
3. रीतिवाचक क्रियाविशेषण
4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

स्थानवाचक क्रियाविशेषण

यह क्रियाविशेषण क्रिया के होने के स्थान का ज्ञान कराता है। जैसे- वहाँ, अंदर, जहाँ, उधार आदि।
उदाहरण:
(क) वह बाहर सो रहा है।
(ख) तुम कहाँ जा रहे हो?
(ग) अंदर आ जाओ।

कालवाचक क्रियाविशेषण
यह क्रियाविशेषण क्रिया की समय संबंधाी विशेषता को प्रकट करते हैं। जैसे- आज, कल, परसों, अभी-अभी, सदा, कभी-कभी आदि।
उदाहरण:
(क) मैं प्रतिदिन खेलता हूँ।
(ख) तुम आज क्या लिख रहे हो?
(ग) कछुआ कभी-कभी चलता है।

रीतिवाचक क्रियाविशेषण

यह क्रियाविशेषण क्रिया के होने की रीति या ढंग का ज्ञान कराता है। जैसे- अचानक, अवश्य, धाीरे-धाीरे, धयानपूर्वक, कदाचित् आदि।
(क) वह अचानक गिर पड़ा।
(ख) ध्यानपूर्वक सुनो।
(ग) मैं कल अवश्य जाऊँगा।

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण वे शब्द होते हैं जो क्रिया के परिमाण या मात्र का ज्ञान कराते हैं। जैसे- कम, अधिक, केवल, कुछ, थोड़ा बहुत, जितना, कितना आदि।
(क) तुम बहुत खाते हो।
(ख) अधिाक बोलना ठीक नहीं होता।
(ग) वह केवल पढ़ती रहती है।

विशेषण और क्रियाविशेषण में अंतर
विशेषणक्रियाविशेषण
विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द हैं।क्रियाविशेषण क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द हैं।
इनका रूप लिंग, वचन के अनुसार बदल जाता है।इनके रूप पर लिंग, वचन आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वे सदा एक ही रूप में रहते हैं।
जैसे- अच्छे लड़के, अच्छी लड़की।जैसे- लड़की तेज गाती हैं। लड़के तेज गाते हैं।
गंगा पवित्र नदी है।गंगा सबसे पवित्र नदी है।
हिमालय ऊंचा पर्वत है।हिमालय सबसे ऊंचा पर्वत है।
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण क्रिया विशेषण
कक्षा 7 व्याकरण अध्याय 17 क्रिया विशेषण
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण पाठ 17 क्रिया विशेषण
कक्षा 7 व्याकरण क्रिया विशेषण
कक्षा 7 हिंदी व्याकरण अध्याय 17