एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान – रसायन शास्त्र अंग्रेजी और हिंदी मीडियम में सत्र 2023-24 के लिए संशोधित रूप में छात्र यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। 12वीं कक्षा में रसायन के सभी अध्यायों को विस्तार से समझाया गया है। नए सत्र के अनुसार, कक्षा 12 रसायन में अब केवल 10 अध्याय ही परीक्षा में पूंछे जायेंगे।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 12 रसायन विज्ञान

कक्षा 12 रसायन एनसीईआरटी समाधान सत्र 2023-24

अध्याय 1. विलयन
अध्याय 2. वैधुतरसायन
अध्याय 3. रासायनिक बलगतिकी
अध्याय 4. d- एवं f- ब्लॉक के तत्व
अध्याय 5. उपसहसंयोजन यौगिक
अध्याय 6. हैलोएल्केन तथा हैलोएरीन
अध्याय 7. एल्कोहल, फिनॉल एवं ईथर
अध्याय 8. एल्डिहाइड, कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल
अध्याय 9. एमीन
अध्याय 10. जैव-अणु

कक्षा 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान

iconicon

एनसीईआरटी कक्षा 12 के लिए रसायन विज्ञान समाधान

सीबीएसई कक्षा 12 रसायन विज्ञान एनसीईआरटी समाधान तिवारी अकादमी पर निशुल्क उपलब्ध है जो इंटरमीडिएट छात्रों को परीक्षा में मार्गदर्शन के लिए मददगार होगा। छात्र सीबीएसई कक्षा 12 रसायन विज्ञान में दिए गए प्रश्नों को समझने के लिए यहाँ दिए गए एनसीईआरटी समाधान से मुफ्त में सीख सकते हैं। कक्षा 12 रसायन शास्त्र में कार्बनिक तथा अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान के बारे में विस्तार से दिया गया है। पाठ में दी गई अभिक्रियाओं को उचित समीकरण के माध्यम से समझाया गे है ताकि कार्बनिक रसायन में छात्रों की नींव और मजबूत हो। इन एनसीईआरटी समाधानों का छात्रों को पाठों में दिए गए यौगिकों, पॉलिमर और दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोगों तथा उनके पक्ष-विपक्ष के बारे में अवगत कराता है।

कक्षा 12 रसायन विज्ञान के अभ्यास तथा पाठ्यनिहित प्रश्नों के हल

12वीं कक्षा में रसायन के एनसीईआरटी समाधानों की मदद से छात्र परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकेंगे और रसायन विज्ञान के अध्ययन में आत्मविश्वास प्राप्त करने में सक्षम होंगे। बारहवीं कक्षा के लिए रसायन विज्ञान के ये समाधान नवीनतम एनसीईआरटी पुस्तक के अनुसार तैयार किए गए हैं। इसका अनुसरण करने से छात्रों को पाठ के अंत में दिए गए अभ्यास में प्रश्नों तथा पाठ्यनिहित प्रश्नों को समझने में भी मदद मिलेगी। प्रत्येक प्रश्न को विस्तार से सरल भाषा में चरण दर चरण समझाया गया है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सके। तिवारी अकादमी पर कक्षा 12 रसायन शास्त्र के लिए अध्यायवार एनसीईआरटी समाधान छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तक अध्यायों का अध्ययन करते समय एक उपयोगी संसाधन है। इसके द्वारा विद्यार्थी प्रत्येक प्रश्न का एक व्यवस्थित और विस्तृत हल प्राप्त कर सकते हैं और कम समय में अधिक सीखने का अभ्यास कर सकते हैं।

कक्षा 12 रासायनिक समाधान हिंदी और अंग्रेजी में

छात्रों की सुविधा के लिए कक्षा 12 रसायन विज्ञान के प्रश्नों के उत्तर हिंदी और अंग्रेजी में उचित चित्रों तथा समीकरणों के माध्यम से समझाए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न में आने वाले सभी तथ्यों को शामिल किया गया है, जो छात्रों को रसायन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन करने में मदद करते हैं। एनसीईआरटी कक्षा 12 रसायन विज्ञान में रासायनिक समीकरणों और सूत्रों के बीच अंतर को भी सुस्पष्ट तरीके से बताया गया है। तिवारी अकादमी द्वारा प्रदान किए गए 12वीं कक्षा के ये समाधान आसानी से छात्रों को समझ में आ जाते हैं और ये मुफ्त में उपयोग किए जा सकते हैं। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा पास करने के साथ-साथ प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए भी इन समाधानों का प्रयोग कर सकते हैं। कार्बोनिक तथा अकार्बनिक रसायन के सभी पहलुओं को सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है ताकि छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर कर सकें।

सीबीएसई कक्षा 12 रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय

बोर्ड की परीक्षा में प्रत्येक अध्याय का अपना अलग महत्त्व होता है, इसलिए सभी अध्याय परीक्षा के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पहला अध्याय ठोस, क्रिस्टलीय और अनाकार ठोस और उनमें दोषों की महत्वपूर्ण अवधारणाओं की व्याख्या करता है। जबकि दूसरा अध्याय विलयन बहुत महत्वपूर्ण है। इस अध्याय में राउल्ट का नियम, तरल विलयन का वाष्प दाब, विलयन सांद्रण, असामान्य दाब द्रव्यमान और संपार्श्विक गुण जैसी अन्य महत्वपूर्ण अवधारणाएँ शामिल हैं। तीसरा अध्याय विद्युत रासायन कोशिकाओं को प्रस्तुत करता है। इसमें प्राथमिक सेल, इलेक्ट्रोलाइटिक सेल, सेल की मानक क्षमता, सेल प्रतिक्रिया की गिब्स ऊर्जा और संतुलन स्थिरांक के संबंध जैसी महत्वपूर्ण अवधारणाओं को विस्तार से समझाया गया है। इसीप्रकार, p-ब्लॉक तत्व, d-ब्लॉक तथा f-ब्लॉक तत्वों के महत्वपूर्ण गुणों को समझेंगे।

कक्षा 12 में रसायन विज्ञान एनसीईआरटी से अध्ययन का तरीका

सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसका परिणाम किसी भी छात्र के जीवन को बदलने वाला पहलू है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार रहें। सीबीएसई में 12वीं कक्षा का रसायन विज्ञान पाठ्यक्रम सरल है परंतु बड़ा भी है और इसे शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ने की आवश्यकता है। छात्र तिवारी अकादमी पर न केवल एनसीईआरटी कक्षा 12 के समाधान प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अतिरिक्त पठन सामग्री भी पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। बारहवीं कक्षा रसायन शास्त्र के समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए हैं। पुस्तक पढ़ते समय छात्र सर्वोत्तम अध्ययन सामग्री का अनुभव करेंगे।

कक्षा 12 में रसायन शास्त्र की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तक कौन सी है?

कक्षा 12 रसायन शास्त्र की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की भाग 1 और 2 पुस्तक सबसे अच्छी है। इसका मुख्य कारण यह है कि एक तो यह सरल है और दूसरे बोर्ड की परीक्षा में अधिकतर प्रश्न इसी से पूंछे जाते हैं। इस पुस्तक में सभी पहलुओं को संबंधित चित्रों और आरेखों के माध्यम से विस्तार से समझाया गया है। साथ ही भाषा की सरलता और अध्यायों का गहन विश्लेषण पुस्तक में विस्तार से दिया गया है। यह सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी समय समय पर मार्गदर्शन का कार्य करती है। प्रतियोगिताओं के लिए कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन जैसे विषय इन पुस्तकों के माध्यम से आसानी से समझे जा सकते हैं।

छात्र 12वीं कक्षा के रसायन विज्ञान में अधिक अंक कैसे अर्जित कर सकते हैं?

छात्रों को नियमित रूप से कक्षा 12 के लिए एनसीईआरटी रसायन पाठ्यपुस्तक का अध्ययन करना चाहिए और सभी मुख्य बिन्दुओं को लिखते भी रहना चाहिए। ऐसा करने से अध्याय समझ आने के साथ साथ याद रहना भी आरंभ हो जाता है। सभी अध्यायों को पढ़ें और उनके नोट्स बनाएँ। कार्यपुस्तिका में अभ्यास करते समय मुख्य अभिक्रियाओं तथा समीकरणों का लिख-लिख कर अभ्यास करें, इससे अध्याय में दिए गए मूल सिद्धांतों को याद रखने में मदद मिलती है। परीक्षा पैटर्न, लेखन प्रारूप, उचित सूत्र और रासायनिक समीकरण जानने से बोर्ड या संबंधित परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

कक्षा 12 में रसायन विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

कक्षा 12 के रसायन विज्ञान को समझने और परीक्षा पास करने के लिए केवल एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पर ही भरोसा कर सकते हैं। इसमें पाठ्यनिहित सभी अवधारणाएँ सरल भाषा में दी गई हैं। परीक्षा में पूंछे गए अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी से ही होते हैं। यहाँ दिए गए कक्षा 12 रासायनिक शास्त्र के एनसीईआरटी समाधान की मदद से सभी अभ्यास प्रश्नों को स्वयं हल कर सकते हैं।