एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4 दस दस में गिनो

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4 दस-दस में गिनो के प्रश्नों के हल अभ्यास के सवाल जवाब राजकीय बोर्ड तथा सीबीएसई के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से प्राप्त करें। कक्षा 2 गणित पाठ 4 के प्रश्नों को सरल तरीके से हल करके उदाहरणों के साथ दिया गया है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4

दस – दस में गिनो – चूजे कितने हैं

टिकलू आंटी के पास 60 चूजें थे। उन्होंने चालाक लोमड़ी को किसान के खेतों में घूमते हुए देखा। लोमड़ी रोज़ एक चूजा चुरा कर खा जाती थी। चूजों की गिनती कम होने पर उनका शक लोमड़ी पर गया। इसलिए उसने चूजों को सुबह-शाम गिनने की सोची। टिकलू आंटी जब भी चूजों को गिनती जाती चूजें इधर-उधर खेतों में घूमते रहते थे। सुबह उठकर उसने दस-दस चूजों को एक टोकरी में डालकर गिना। उसकी पाँच टोकरी भर गई और चार चूजें अलग बच गए।
10 गुणा 5 = 50 + 4 = 54

कैसे पकड़ी लोमड़ी की चालाकी

आंटी अब समझ गई की उसके पास 54 चूजें ही बचे हैं।
गायब चूजे = 60 – 54 = 6
आंटी को पता चल गया कि चालाक लोमड़ी 6 चूजों को चट कर गई। शाम को जब उन्होंने दुबारा चूजों को गिना तो फिर दस-दस की पाँच टोकरी भर गई लेकिन बचे हुए 4 नहीं अब 3 ही बाकी थे। टिकलू आंटी अब गुस्से में डंडा लेकर लोमड़ी के पीछे दौड़ पड़ी थी।

गट्ठर गिनों दस दस में

भानु जंगल से लकड़ियाँ इकट्ठा करता हैं। वह एक गट्ठर में 10 लकड़ी रखता है।
एक गट्ठर = 10 लकड़ी
दो गट्ठर = 20 लकड़ी
तीन गट्ठर = 30 लकड़ी
10 गुणा 3 = 30 लकड़ी हुई। तरह इसी चौथी गट्ठर को जोड़ने पर 30+10 = 40 लकड़ी हो जाएगी।

दस-दस की माला

मालती फूलों की माला बना रही थी। एक माला में वह 10 फूल लगाती है। उसने पाँच माला बना ली और उसके पास 8 फूल भी बच गए हैं। इसका मतलब उसके पास कुल 58 फूल थे।
एक माला = 10 फूल।
5 माला = 50 फूल ।
कुल फूल = 50 + 8 = 58
यदि हमारे पास 21 फूल हो तो हम दस-दस की 2 माला ही बना पाएगें और हमारे पास 1 फूल बच जाएगा।
2 माला = 20 फूल।
कुल फूल = 20 + 1 = 21

पेंसिल तथा बिंदियाँ

पेंसिलें दस दस के समूह में रखी हुई हैं। केवल चार पेंसिल दो-दो के जोड़े में हैं। यहाँ दस के समूह के 6 पैकेट रखे हैं।
एक समूह = 10 पेंसिलें
6 समूह = 60 पेंसिलें
60+2+2= 64 पेंसिलें हुई।

कनक ने बिंदियों के सात पैकेट इकट्ठे किए। हर पैकेट में 10 बिंदियाँ हैं।
एक पैकेट = 10 बिंदियाँ
सात पैकेट = 70 बिंदियाँ
उसके पास 70 बिंदिया हैं
10 बिंदियों के समूह को हम 4 + 4 + 2 =10 या 4 + 2 + 4 =10 में रख सकते हैं।

कक्षा 2 गणित अध्याय 4 दस-दस में गिनो
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4 के प्रश्नों के हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 4 के उत्तर
कक्षा 2 गणित अध्याय 4