एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2 सीमा और अवकलज के प्रश्नों के उत्तर सीबीएसई और राजकीय बोर्ड के विद्यार्थी सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से डाउनलोड करें। कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2 के सभी प्रश्नों को विडियो के माध्यम से भी हल करके दिखाया गया है ताकि विद्यार्थी इसे आसानी से समझ सकें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2

अवकलज

मान लीजिए f एक वास्तविक मानीय फलन है और इसकी परिभाषा के प्रांत में एक बिंदु a है। a पर f का अवकलज
lim┬(h→0)⁡〖{f(a+h)-f(a)}/h〗
से परिभाषित है बशर्ते कि इस सीमा का अस्तित्व हो। a पर f(x) का अवकलज f’(a) से निरूपित होता है।
अवलोकन कीजिए कि f’(a), a पर x के सापेक्ष परिवर्तन का परिमाण बताता है।

टिप्पणी:
मान लीजिए कि f एक वास्तविक मानीय फलन है, तो
lim┬(h→0)⁡〖{f(a+h)-f(a)}/h〗
से परिभाषित फलन, जहाँ कहीं सीमा का अस्तित्व है, को x पर f का अवकलज परिभाषित किया जाता है और f’(x) से निरूपित किया जाता है। अवकलज की इस परिभाषा को अवकलज का प्रथम सिद्धांत भी कहा जाता है।
इस प्रकार f’(x) = lim┬(h→0)⁡〖{f(a+h)-f(a)}/h〗
स्पष्टतः f’(x) की परिभाषा का प्रांत वही है जहाँ कहीं उपर्युक्त सीमा का अस्तित्व है। एक फलन के अवकलज के विभिन्न संकेतन हैं। कभी-कभी f’(x) को d/dx(f(x)) से निरूपित किया जाता है यदि y = f(x), तो यह dy/dx से निरूपित किया जाता है।

महत्वपूर्ण प्रश्नों के हल

f(x) = 10x का अवकलज ज्ञात कीजिए।
हल:
हम पाते हैं f’(x) = lim┬(h→0)⁡〖{f(x+h)-f(x)}/h〗
= lim┬(h→0)⁡〖{10(x+h)-10(x)}/h〗
= lim┬(h→0)⁡〖10h/h〗
= lim┬(h→0)⁡10 = 10

फलनों के अवकलज का बीजगणित

मान लीजिए f और g दो ऐसे फलन हैं कि उनके उभयनिष्ठ प्रांत में उनके अवकलन परिभाषित हैं, तब
(i) दो फलनों के योग का अवकलज उन फलनों के अवकलजों का योग है।
d/dx[f(x) + g(x)] = d/dx f(x) + d/dx g(x)
(ii) दो फलनों के अंतर का अवकलज उन फलनों के अवकलजों का अंतर है।
d/dx[f(x) – g(x)] = d/dx f(x) – d/dx g(x)

(iii) दो फलनों के गुणन का अवकलज निम्नलिखित गुणन नियम से दिया गया हैः
d/dx[f(x) . g(x)] = d/dx f(x) . g(x) + f(x) . d/dx g(x)
(iv) दो फलनों के भागफल का अवकलज निम्नलिखित भागफल नियम से दिया गया है (जहाँ कहीं हर शून्येतर है)
d/dx[f(x) / g(x)] = {d/dx f(x) . g(x) – f(x) . d/dx g(x)}/(g(x))²

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2 के हल हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित प्रश्नावली 12.2 के प्रश्न उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित व्यायाम 12.2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अध्याय 12.2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अध्याय 12.2 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अध्याय 12.2 के प्रश्न उत्तर हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित अभ्यास 12.2
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 11 गणित एक्सरसाइज 12.2