एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 5 भालू

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 5 भालू के प्रश्न उत्तर विस्तार से सरल भाषा में सीबीएसई सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 6 हिंदी अध्याय 5 के अतिरिक्त प्रश्नों तथा अभ्यास के लिए प्रश्नों के उत्तर भी यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं, जो विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए तथा पाठ को समझने के रूप में बहुत मददगार हैं।

कक्षा 6 के लिए सीबीएसई ऐप

iconicon

वर्णों का उपयोग करते हुए शब्दों की पहचान कैसे करें?

वर्णों और मात्राओं को अभ्यास पुस्तिका या श्यामपट की मदद अच्छी तरह से समझाया जा सकता है। इस कार्य के लिए वर्णों के कार्ड और चित्रों के कार्ड भी उपयोग में लाए जा सकते हैं। श्यामपट पर शब्द लिखकर बच्चों से उनके चित्र बनवाएँ जा सकते हैं। कुछ अलग-अलग वर्णों के उपयोग से अलग-अलग वाक्य बनवाएँ जा सकते हैं।

किन्हीं तीन और चार वर्णों से बनने वाले शब्द लिखो?

तीन और चार वर्णों से बनने वाले शब्द निम्नलिखित हैं।
जैसे: टमाटर, शलगम, डाकिया, खरगोश, भेड़िया आदि।

पाँच वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए?

पाँच वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान के लिए विद्यार्थियों को उन शब्दों के मिलान का कार्य देना चाहिए। श्यामपट की मदद से मिलान पर आधारित खेल विद्यार्थियों को खिलाया जाना चाहिए। इससे वर्णों से बनने वाले शब्दों की पहचान करना असान हो जाता है।

मौखिक बातचीत के द्वारा विद्यार्थियों को हम क्या शिक्षा दे सकते हैं?

किसी भी शब्द, वाक्य, वस्तु और नाम को आधार बनाकर मौखिक बातचीत की जा सकती है। इससे विद्यार्थियों को उससे जुड़ी अनेकों जानकारी के साथ बहुत से नए शब्द, वर्णों और वाक्यों की जानकारी मिलती है।
जैसे: पुस्तक को आधार बनाकर बहुत सी बातों की जानकारी मिलती है।
यह पुस्तक मेरी है।
इस पुस्तक में कई कहानियाँ हैं।
पुस्तक में पाँच कविताएँ भी है।
सभी कहानियाँ बड़ी मनोरंजक हैं। इस बातचीत से पुस्तक की अनेक जानकारियाँ सामने आई हैं।

वाक्यों को पूरा करने के लिए किस विधि का उपयोग विद्यार्थियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है?

वाक्यों को पूरा करने के लिए रिक्त-स्थान विधि का उपयोग विद्यार्थियों को सिखाने के लिए किया जा सकता है।
जैसे: लक्ष्मण, राम का _______ था। (भाई, पिता, पुत्र)।
विद्यार्थियों को सही शब्द चुनने और वाक्य को पूरा करने का कार्य दिया जा सकता है।

किसी एक शब्द को आधार बनाकर वाक्य बनाए जिसे रिक्त-स्थान में उपयोग करें?
बाग को आधार बनाकर कुछ वाक्य बनाए जा सकते हैं।
जैसे:
श्याम के घर के पास _______ बाग है।
बाग शहर के _____ है।
बाग में बड़े-बड़े ______ हैं।
बाग चारों ओर से ______ हुआ है।
यहाँ रिक्त-स्थानों में (सुन्दर, नजदीक, पेड़, और घेरा आदि शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा किया जा सकता है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 5 भालू
कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 5 भालू