कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 सर्वनाम

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम तथा उसके भेद और प्रकार सीबीएसई और राजकीय बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं। सर्वनाम की परिभाषा और कुछ उदाहरण हम पिछली कक्षाओं में भी पढ़ चुके हैं। कक्षा 4 के हिंदी व्याकरण सर्वनाम अध्याय में कुछ और सरल उदाहरणों के साथ इसे समझाने का प्रयास किया गया है।

कक्षा 4 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 8 सर्वनाम

कक्षा 4 के लिए हिंदी मीडियम ऐप

iconicon

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम शब्दों को निम्नलिखित उदाहरणों से समझ सकते हैं:

यह शेखर है। शेखर मेरे पड़ोस में रहता है। शेखर के पिता लेखक हैं। शेखर को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। इसी वर्ष शेखर को स्कूल की क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। शेखर ने क्रिकेट के खेल में कई बार पुरस्कार भी जीते हैं।

उपर्युक्त वाक्यों में संज्ञा शब्द शेखर का बार-बार प्रयोग किया गया है। किसी एक ही शब्द का वाक्य में बार-बार प्रयोग करने से वाक्य की सुंदरता पर भी प्रभाव पड़ता है। संज्ञा शब्दों का बार-बार प्रयोग न हो इसके लिए सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है। जैसे: यह शेखर है। इसके पिता लेखक हैं। उसे क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। इसी वर्ष उसे स्कूल की क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। उसने क्रिकेट के खेल में कई बार पुरस्कार भी जीते है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘शेखर’ संज्ञा शब्द के स्थान पर प्रयोग किए गए, इसके, उसे, उसने शब्द सर्वनाम हैं।

सर्वनाम का अर्थ

सर्वनाम का अर्थ होता है सब नामों के लिए। नाम वाले संज्ञा शब्दों का प्रयोग बार-बार न करना पड़े तथा भाषा सुंदर लगे, इसलिए सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया जाता है। कुछ सर्वनाम शब्द हैं: तुम, हम, वह, यह, ये, वे, कौन, कोई, तुम्हारा, मेरा, हमारा आदि।

सर्वनाम शब्दों के एकवचन और बहुवचन रूप

एकवचनबहुवचन
मैं हम
तु, तूतुम, आप
यहये
वहवे
इस, इसका, इसेइन, इनका, इन्हें
उस, उनका,उसेउन, उनका, उन्हें

सर्वनाम के भेद

हिंदी भाषा में सर्वनाम के छ: भेद हैं:
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
5. निजवाचक सर्वनाम
6. संबंधवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम

जो शब्द कहने वाले, सुनने वाले और जिसके विषय में बात कर रहे हैं का बोधा कराते हैं, वे पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे मैं, तू, वह, हम, तुम आप, ये, वे आदि पुरुषवाचक सर्वनाम हैं। जैसे:
1. मैं खाना खा रहा हूँ।
2. तुम क्या पढ़ रहे हो।
3. वह खेत नहीं जाएगा।

अन्य शब्द, मेरा, आप, तुम्हारा, हमारा, हम, तुमने, मैंने आदि।

निश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द द्वारा किसी वस्तु अथवा व्यक्ति का निश्चित ज्ञान होता है, वह निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे:-
1. यह श्याम का घर है।
2. वह पुस्तक नीली है।

अनिश्चियवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द द्‌वारा किसी वस्तु अथवा व्यक्ति का निश्चित ज्ञान नहीं होता है, वह अनिश्चियवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे कोई, कुछ आदि अनिश्चियवाचक सर्वनाम है।
1. यह श्याम का घर है।
2. दाल में कुछ पड़ा है।
3. वह सफ़ेद खरगोश है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, वह प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाता है। जैसे- क्या, कौन, किसको, केसे, किसने आदि। उदाहरण:
1. आप कौन है?
2. वे क्या कर रहे हैं?

निजवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग बोलने वाला (वक्ता) ‘स्वय’ के लिए करता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे आप, अपने, आप, खुद, स्वयं – निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।
उदाहरण:
1. आप हमारे यहाँ कब आएँगे?
2. तुम यह काम खुद क्यों नहीं कर लेते?

संबंधवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना का संबंध जोड़ते हैं, वे संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैस जो-सो, जैसा-वैसा, जिसकी-उसकी आदि।

उदाहरण:
अधयापक ने बच्चों से कहा, ‘‘बच्चों जो परिश्रम करेगा, वह अवश्य सफल होगा।’’ इस वाक्य में ‘जो’ तथा ‘वह’ सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किया गया है। ये दोनों ऐसे सर्वनाम हैं जो दो संज्ञा या सर्वनाम शब्दों का संबंध जोड़ रहे हैं। ये संबंधवाचक सर्वनाम हैं जैसे: जिसकी लाठी उसकी भैंस।

स्मरणीय तथ्य
1. संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं।
2. सर्वनाम के छ: भेद होते हैं पुरुषवाचक, निश्चयवाचक, अनिश्चयवाचक, प्रश्नवाचक, संबंधावाचक तथा निजवाचक।
4. सर्वनाम में सभी वाक्यों में एक ही रुप में प्रयुक्त होता है।
5. सर्वनाम दोनों वचनों में आते है। एकवचन मैं तुम, यह वह। बहुवचन हम, आप, ये वे।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से छांटकर लिखिए:
Q1

सर्वनाम के भेद होते हैं:

[A]. पाँच
[B]. छह
[C]. चार
[D]. आठ
Q2

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद होते हैं:

[A]. दो
[B]. तीन
[C]. चार
[D]. पाँच
Q3

‘वे कल ताजमहल देखेंगे’ वाक्य में वे शब्द है

[A]. निश्चयवाचक सर्वनाम
[B]. पुरुषवाचक सर्वनाम
[C]. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
[D]. संबंधावाचक सर्वनाम
निम्नलिखित वाक्यों में उचित सर्वनाम शब्द भरिए:-

(क) जैसा करोगे, ______ भरोगे। (तैसा/वैसा)
(ख) वहाँ _______ हो रहा है? (क्या/कौन)
(ग) ______ हँस रहे हैं? (हम /वह)
(घ) अब ______ जा सकते हो। (तुम/वे)
(ड.) मनोज _____ भाई है। (तेरा/उसका)

उत्तर:
(क) वैसा
(ख) क्या
(ग) वह
(घ) तुम
(ड.) उसका

कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम
एनसीईआरटी कक्षा 4 हिंदी व्याकरण सर्वनाम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8
सर्वनाम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 हिंदी व्याकरण अध्याय 8 सर्वनाम
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम के भेद
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम के प्रकार
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम के उदाहरण
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण पाठ 8 सर्वनाम के लिए अभ्यास
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण सर्वनाम
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण सर्वनाम के उत्तर
कक्षा 4 हिंदी व्याकरण सर्वनाम के लिए प्रश्न अभ्यास