कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 वाच्य

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 वाच्य तथा उसके प्रकार के बारे उदाहरण सहित अभ्यास सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ पर दिए गए हैं। सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्र कक्षा 6 में हिंदी व्याकरण के अंतर्गत वाच्य को यहाँ दी गई पठन सामग्री की मदद से आसानी से सीख सकते हैं।

वाच्य

क्रिया के जिस रूपांतर से यह बोध होता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म अथवा भाव में से किसके विषय में किया गया है, उसे वाच्य कहते हैं।
वाक्य में कर्ता पर बल देना है या कर्म पर, इसे वाच्य द्वारा स्पष्ट किया जाता है। दूसरे शब्दों में वाच्य निर्धारित करता है कि क्रिया की प्रधानता किस पर है।
उदाहरण:
(क) मयंक फल खाता है। (कर्ता प्रधान)
(ख) फल खाया जाता है। (कर्म प्रधान)
(ग) नीलू से बोला जाता है। (भाव प्रधान)

वाच्य के प्रकार

वाच्य तीन प्रकार के होते हैं:
1. कर्तृवाच्य
2. कर्मवाच्य
3. भाववाच्य

कर्तृवाच्य

जब वाक्य में क्रिया के लिग, पुरफ़ष और वचन कर्ता के अनुसार होते हैं, तो उस क्रिया को कर्तृवाच्य कहते हैं।
उदाहरण:
(क) मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।
(ख) तुम घर चले जाओ।
(ग) पूजा प्रार्थना कर रही है।

कर्मवाच्य

जब वाक्य में क्रिया के लिग, पुरफ़ष और वचन, कर्म के अनुसार होते हैं, तो उस क्रिया को कर्मवाच्य कहते हैं।
उदाहरण:
(क) रावण मारा गया।
(ख) लाठीचार्ज किया गया।
(ग) आपको सूचित किया जाता है।

भाववाच्य

कभी-कभी वक्ता कर्ता या कर्म को महत्त्व न देकर भाव-विशेष को, घटना को, क्रिया को महत्त्व देता है। कर्म न होने से क्रिया अकर्मक होती है। अकर्मक क्रिया वाला कर्मवाच्य ही भाववाच्य होता है।
उदाहरण:
(क) हमसे चला नहीं जाता है।
(ख) घायल से कठिनाई से उठा गया।
उपर्युक्त वाक्यों की रचना कर्मवाच्य की ही भाँति हुई है कितु इनमें अकर्मक क्रिया का प्रयोग है। अतः ये भाववाच्य के उदाहरण हैं। ध्यान रखें कि भाववाच्य में क्रिया सदा पुल्लिग, अन्य पुरुष, एकवचन में होती है।

वाच्य परिवर्तन

कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना

कर्तृवाच्यकर्मवाच्य
मैंने नौकर को निकाला।मेरे द्वारा नौकर निकाला गया।
सरकार ने घोषणा की।सरकार के द्वारा घोषणा की गई।
शीला गिटार बजाती है।शीला द्वारा गिटार बजाया जाता है।
राहुल क्रिकेट खेलता है।राहुल से क्रिकेट खेला जाता है।
मैं गीत गाऊँगा।मुझसे गीत गाया जाएगा।
दादा जी ने उद्घाटन किया।दादा जी से उद्घाटन करवाया गया।
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 13
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वाच्य
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 13 वाच्य के भेद
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 13 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वाच्य
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वाच्य में परिवर्तन
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण वाच्य के प्रकार