एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 पैटर्न

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 पैटर्न के प्रश्नों के हल हिंदी और अंग्रेजी मीडियम में सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से डाउनलोड करें। कक्षा 2 गणित पाठ 5 के प्रश्नों के हल, पुस्तक में दिए गए उदाहरण तथा किताब के बीच में दिए गए प्रश्नों के हल यहाँ दिए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5

पैटर्न पहचानों

बिन्नी और गिन्नी घर जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने कुछ लोगों को फुटपाथ बनाते देखा। फुटपाथ बनाने में अलग-अलग रंगों और डिज़ाइनों की टाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन फुटपाथ बनने के बाद ऐसा लगता है कि मानों कोई चादर बिछी हो। यह सब फुटपाथ के बने पैटर्न के कारण था। घर पहुँचकर उन दोनों ने अपनी माँ की साड़ी रस्सी पर टँगी देखी। उसमें भी अलग-अलग रंगों से बना खूबसूरत डिज़ाइन का पैटर्न बना हुआ था।

पार्क जाली में पैटर्न

शाम को जब दोनों बहने पार्क में खेलने गई, तब उन्होंने चारदीवारी पर लोहे की जाली लगी देखी। लोहे की उस जाली को देख बिन्नी ने कहा- हमारे घर की खिड़की पर यही जाली है, पर पैटर्न अलग है। किसी भी जाली को हम अलग अलग पैटर्न के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।

शाल के पैटर्न वाला हिस्सा

भोलू चूहा बिन्नी की माँ की शाल का एक कोना खा गया। इसी शाल के कोने को पहचाने के लिए हमें शाल पर बने पैटर्न को ध्यान से देखना होगा। शाल के उस कोने पर भी यह पैटर्न बना हुआ था। इसलिए जिस कपडे पर यह पैटर्न होगा वही टुकड़ा शाल का हिस्सा है। माधव की ग्रिल के पैटर्न को देखने पर हमें यह पता चलता है कि 2, 3 और 4 ग्रिल के पैटर्न अलग हैं। इन सबकी ग्रिल भी माधव की ग्रिल से अलग हैं।

संख्याओं के पैटर्न

संख्याओं के पैटर्न को समझने के लिए संख्या के सही क्रम को समझना बहुत ज़रूरी है।
1, 3, 5, 7… के पैटर्न में हर बार एक संख्या को छोड़ा दिया गया है। इस क्रम में आगे 9 का अंक आएगा तभी यह पैटर्न बनेगा।
दूसरे पैटर्न में दस के अन्तराल के पैटर्न का उपयोग किया गया है।
20, 30, 40, 50, 60, 70, 80 सही पैटर्न है।
तीसरे पैटर्न में 3 के अन्तराल के पैटर्न का उपयोग किया गया है।
24, 27, 30, 33, 36, 39 सही पैटर्न बनेगा और आगे बढ़ेगा।
चौथे पैटर्न में 5 के अन्तराल के पैटर्न का इस्तेमाल किया गया हैं।
5, 10, 15, 20, 25, 30, 35, 40, 45, 50, 55 इसी तरह यह आगे बढ़ता रहेगा।

टीटू मेढ़क की कूद

टीटू मेढ़क दो संख्या को पार करके तीसरे अंक पर कूदता है। इसका मतलब यह है कि 3 के पहाड़े के अनुसार उसकी कूद आगे बढ़ेगी।
0, 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27…
टीटू यहाँ हर कूद में यदि 10वें पत्थर पर पहुँचता है, तो पत्थर की संख्या का पैटर्न यह होगा: 18, 28, 38, 48, 58, 68, 78…

कक्षा 2 गणित अध्याय 5 पैटर्न
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 प्रश्नों के उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 हिंदी मीडियम में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 डाउनलोड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 5 गाइड
कक्षा 2 गणित अध्याय 5