कक्षा 8 गणित अध्याय 10 एनसीईआरटी समाधान – घातांक और घात

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अध्याय 10 घातांक और घात की प्रश्नावली (एक्सरसाइज) 10.1 और 10.2 के प्रश्न उत्तर तथा सवालों के हल तथा जवाब हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में यहाँ से प्राप्त करें। 8वीं कक्षा गणित के विद्यार्थियों को पाठ 10 से संबंधित यदि किसी प्रश्नावली में कोई दिक्कत हो तो सहायता के लिए निसंकोच हमें संपर्क करें। आठवीं गणित समाधान को हिंदी मीडियम कक्षा 8 गणित ऐप से भी प्राप्त किया जा सकता है। यह ऑफलाइन भी कार्य करता है जिसमें इंटरनेट की कोई अवश्यकता नहीं पड़ती है। 8वीं कक्षा गणित पाठ 10 के सभी प्रश्नों के हल और जवाब सीबीएसई सत्र 2024-25 के अनुसार बनाए गए हैं।

कक्षा 8 गणित अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 8 गणित अध्याय 10 पर बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न उत्तर

Q1

2⁷ का गुणन प्रतिलोम है –

[A].
[B]. 2⁻⁷
[C]. – 2⁷
[D]. – 7²
Q2

मानव शरीर में लगभग 100 बिलियन सैल (कोष) हैं। इस संख्या को घातांकीय रूप में लिखा जा सकता है:

[A]. 10⁻⁹
[B]. 10⁹
[C]. 10⁻¹¹
[D]. 10¹¹
Q3

एक निश्चित आधार 10 के लिए यदि घातांक 1 कम कर दिया जाये, तो वह संख्या बन जाती है –

[A]. पिछली संख्या का दस गुना
[B]. पिछली संख्या का सौ गुना
[C]. पिछली संख्या का एक-दशांश
[D]. पिछली संख्या का शतांश
Q4

2ⁿ में, n कहलाता है –

[A]. घातांक
[B]. आधार
[C]. चर
[D]. अचर

घातांकीय संकेतन या वैज्ञानिक संकेतन से आप क्या समझते हैं?

घातांकीय संकेतन एक ही संख्या के बार-बार गुणन को व्यक्त करने की एक शक्तिशाली विधि है। विशिष्ट रूप से, 10 की घातें बहुत बड़ी संख्याओं और बहुत छोटी संख्याओं को एक ऐसे प्रकार में व्यक्त करती हैं, जो पढ़ने, लिखने और तुलना करने में सुविधाजनक रहता है।

    • संख्याओं को घातांकों का प्रयोग करते हुए, घातांकीय रूप में व्यक्त किया जा सकता है।
    • बहुत बड़ी और बहुत छोटी संख्याओं को उनके मानक रूप में लिखा जा सकता है।
    • मानक रूप को वैज्ञानिक संकेतन रूप भी कहा जाता है।
रिक्त स्थान भरिए

निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

    1. 8⁻² के लिए आधार 2 की घात वाला व्यंजक________ है।
    2. बहुत छोटी संख्याओं को मानक रूप में 10 की ________ घातों का प्रयोग करके व्यक्त किया जा सकता है।
    3. बहुत बड़ी संख्याओं को मानक रूप में 10 की ________ घातों का प्रयोग करके व्यक्त किया जा सकता है।
    4. मानक रूप में दी हुई संख्याओं को जोड़ने के लिए, हम पहले उन्हें ________ घातांकों वाली संख्याओं में बदलते हैं।
    5. 3⁶ को ऋणात्मक घातांक के साथ लिखने के लिए व्यंजक ________ है।

उपरोक्त रिक्त स्थानों के उत्तर:

    1. 2⁻⁶
    2. ऋणात्मक
    3. धनात्मक
    4. समान
    5. 1/3⁻⁶

कक्षा 8 गणित अध्याय 10 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

एक ढेर में पाँच किताबें हैं जिनमें प्रत्येक की मोटाई 20 mm तथा पाँच कागज़ की शीटें हैं जिनमें प्रत्येक की मोटाई 0.016 mm है। इस ढेर की कुल मोटाई ज्ञात कीजिए।

प्रत्येक किताब की मोटाई = 20 mm
इसलिए, 5 किताबों की मोटाई = 20 x 5 = 100 mm
प्रत्येक कागज़ की शीट की मोटाई = 0.016 mm
इसलिए, कागज़ की 5 शीटों की मोटाई
= 0.016 x 5
= 0.08 mm
ढेर की कुल मोटाई
= 100 + 0.08
= 100.08 mm
= 100.08 x 10² mm

बहुत छोटी संख्याओं को धनात्मक घातांकों का प्रयोग करते हुए, मानक रूप में व्यक्त किया जा सकता है। क्या ये सत्य है?

असत्य

कक्षा 8 गणित अध्याय 10 प्रयास कीजिए
कक्षा 8 गणित अध्याय 10 प्रयास कीजिए के प्रश्न उत्तर