कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 एनसीईआरटी समाधान – गेंद बल्ला

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 गेंद-बल्ला रिमझिम भाग 1 के प्रश्न उत्तर तथा कठिन शब्दों के अर्थ और गेंद तथा बल्ले की बीच हुए बातचीत पर आधारित अतिरिक्त प्रश्न उत्तर विद्यार्थी सीबीएसई सत्र 2023-24 के लिए यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यास के लिए दी गई तिवारी अकादमी की अतिरिक्त पाठ्यपुस्तक वेबसाइट के साथ-साथ कक्षा 1 समाधान ऐप में भी उपलब्ध है। अतिरिक्त अभ्यास के लिए दी गई पाठ्यपुस्तक से विद्यार्थी कक्षा 1 पाठ 12 की पुनरावृति अच्छी तरह से कर सकते हैं।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 के कठिन शब्दों के अर्थ

शब्दअर्थ
बल्लाक्रिकेट खेलने की तख्ती
कुदकती-फुदकतीउछलती हुई
घिरनासब तरफ से एक साथ
निराशआशा छोड़ देना
पासनजदीक

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 कहानी का भावार्थ

कहानी में क्रिकेट के गेंद और बल्ले के बीच की बातचीत को वर्णित किया है। इसमें गेंद बल्ले से कहती है कि जैसे ही मैं तुम्हारे पास आती हूँ तुम मुझे मारते हो। इस पर बल्ले ने कहा कि बिना मारे खेल कैसे होगा। उसी समय जैसे ही गेंद बल्ले के पास आयी तो बल्ले ने जोर से मारा, गेंद कुदकती-फुदकती दूर जाकर एक झाड़ी में जा छिपी।

अब बल्ला गेंद को ढूढनें निकला, बल्ला उसे ढूँढता रहा लेकिन गेंद नहीं मिली इस तरह से शाम हो गयी अँधेरा घिरने लगा। गेंद खुश थी कि बल्ला परेशान हो रहा है। बल्ला अब परेशान होकर लौटने लगा। तभी गेंद ने झाड़ी में से चिल्लाकर आवाज दी मैं यहाँ हूँ, आओ मुझे ले लो। बल्ले ने गेंद को झाड़ी के नीचे से खींचकर उठा लिया। तभी गेंद ने कहा देखो अब मुझे मारना मत।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 के मुख्य प्रश्न उत्तर

गिल्ली डंडे के खेल में गिल्ली को डंडे से मारते हैं। कुछ और खेल बताओ, जिनमें एक चीज़ को दूसरी से मारा जाता है।

ऐसे बहुत सारे खेल हैं जिनमें किसी एक वस्तु को दूसरी वस्तु से मारा जाता है:

    • (i) हॉकी- गेंद को हॉकी स्टिक से मारते हैं।
    • (ii) फ़ुटबाल- बाल को पैर से मारा जाता है।
    • (iii) क्रिकेट- गेंद को बल्ले से मारा जाता है।
    • (iv) बैडमिंटन- चिड़िया को बल्ले से मारा जाता है।
अगर तुम्हारे घर में गेंद खो गई तो कहाँ-कहाँ ढूँढ़ोगे?

अगर हमारे घर में गेंद खो गई तो हम उसे बेड के नीचे, सोफे के पीछे, आलमारी के नीचे आदि जगहों पर ढूँढेगे।

निम्नलिखित वाक्यों को पूरा कीजिए

गेंद खो गई तो गेंद-बल्ला नहीं खेल पाएँगे।
गुल्ली खो गई तो ………………..
माँझा खो गया तो ………………..
पासा खो गया तो ………………..
चिड़ी खो गई तो …………………

उपरोक्त प्रश्न का उत्तर:
गुल्ली खो गई तो गुल्ली-डंडा नहीं खेल पायेंगे।
माँझा खो गया तो पतंग नहीं उड़ा पाएंगे।
पासा खो गया तो लूडो नहीं खेल पायेंगे।
चिड़ी खो गई तो बैडमिंटन नहीं खेल पायेंगे।

कक्षा 1 हिंदी एनसीईआरटी अध्याय 12
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 प्रश्न उत्तर
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 किताब
कक्षा 1 हिंदी अध्याय 12 पुस्तक