कक्षा 2 एनसीईआरटी समाधान
कक्षा 2 एनसीईआरटी समाधान (सॉल्यूशंस) सभी विषय हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, हिंदी व्याकरण, अंग्रेजी ग्रामर आदि को तिवारी अकादमी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। एनसीईआरटी की तरफ से कक्षा 2 के लिए केवल हिंदी, अंग्रेजी और गणित की ही पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। अन्य पुस्तकों के लिए विद्यार्थी किसी भी पुस्तक प्रकाशन से ले सकते हैं।
कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी समाधान सत्र 2022-2023
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी |
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित |
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 अंग्रेजी |
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण |
कक्षा 2 हिंदी एनसीईआरटी समाधान सत्र 2022-2023 के लिए
कक्षा 2 में पढ़ने का उचित तरीका
कक्षा 2 या कक्षा 1, दोनों की कक्षाओं में केवल तीन विषय हैं। विषय को चित्रों की सहयता से काफी रोचक बनाया गया है। विषय के प्रत्येक अध्याय इस प्रकार बनाए गए हैं कि विद्यार्थी को इसे पढ़ने में कभी बोरियत महसूस नहीं करते हैं। कविताओं और कहानियों को माध्यम से छात्रों को विषय बाधे रखने में सक्षम है। इस पुस्तकों को केवल समझकर पढ़ने मात्र से इसमें रुचि पैदा होने लगती है। इसलिए अभिभावकों से ये अनुरोध है कि बच्चों को अध्याय में दिए गए तथ्य समझाएँ उन्हें रटाएँ नहीं। ताकि उनकी रुचि अध्ययन में सदैव बनी रहे।
कक्षा 2 के मुख्य विषय
सीबीएसई एनसीईआरटी के अनुसार, कक्षा 2 में कुल तीन विषय हैं – गणित, अंग्रेजी और हिंदी। परंतु व्यक्तिगत संस्थाएँ हिंदी व्याकरण, अंग्रेजी ग्रामर, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, कम्प्युटर, सामान्य ज्ञान आदि विषय भी पढ़ाते हैं। कई विद्यालय तीन मुख्य विषयों के अतिरिक्त कम्प्युटर और सामान्य ज्ञान को भी शामिल करते हैं।
कक्षा 2 सिलेबस – विषयों की रूपरेखा
दूसरी कक्षा के मुख्य विषयों में से एक विषय हिंदी है। कक्षा 2 हिंदी रिमझिम भाग 2 में कुल 15 अध्याय हैं। प्रत्येक अध्याय या तो कविता है या कहानी है। कविताओं और कहानियों के माध्यम से यहाँ प्रकृतिक तालमेल को समझाया गया है। प्रत्येक कविता या कहानी यहाँ तक कि प्रश्न उत्तरों में भी चित्रों का अच्छा समावेश किया गया है। इसलिए इन कहानियों या कविताओं को पढ़ते समय बच्चे उदासीनता का अनुभव नहीं करते हैं और खुश रहते हैं।
कक्षा 2 में अंग्रेजी की दो पुस्तकें हैं – रेनड्रॉप और मारीगोल्ड। रेनड्रॉप में कुल 15 कहानियाँ हैं जबकि मारीगोल्ड में कुल 10 अध्याय हैं जिसमें कविताएँ और कहानियाँ हैं। कक्षा 2 गणित पुस्तक गणित का जादू भाग 2 में कुल 15 अध्याय हैं। लगभग प्रत्येक अध्याय में गणित को समझाने के लिए चित्रकथाओं का प्रयोग किया गया है। इस पुस्तक में गणित सीखने के साथ साथ रोचक कहानियों का भी अहसास होता है।
कक्षा 2 में एनसीईआरटी की कौन कौन सी किताबें हैं?
कक्षा 2 में एनसीईआरटी की केवल तीन विषयों कि किताबें हैं। जो इस प्रकार हैं:
गणित – गणित का जादू भाग 2
हिंदी – रिमझिम भाग 2
अंग्रेजी – मारीगोल्ड भाग 2 और रेनड्रॉप भाग 2
कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी हिंदी व्याकरण की किताब कहाँ से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं?
कक्षा 2 के लिए एनसीईआरटी की हिंदी व्याकरण की कोई किताब नहीं है। आप इसे तिवारी अकादमी से निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। आप तिवारी अकादमी का एप्लिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें कक्षा 2 के सभी विषयों के साथ साथ हिंदी व्याकरण की किताब भी है।
कक्षा 2 के सभी विषयों को पढ़ने के लिए प्रतिदिन कितना समय पर्याप्त होता है?
कक्षा 2 में केवल तीन ही विषय हैं। यदि विद्यार्थी कुल एक घंटा भी पढ़ लेता है तो वह भी काफी है। औसतन एक से डेढ़ घंटे का समय कक्षा 2 के सभी विषयों को नियमित पढ़ने के लिए पर्याप्त होता है।