कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान वसंत और दुर्वा के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस 2023-24 पर आधारित नवीनतम पाठ्यक्रम। यहाँ शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए वसंत एनसीईआरटी बुक और दुर्वा एनसीईआरटी बुक के अंत में दिए गए सभी प्रश्न उत्तर प्राप्त करें। सभी पठन सामाग्री निशुल्क है और कोई लॉगिन अथवा पासवर्ड भी नहीं चाहिए।

Class 7 Hindi NCERT Solutions

कक्षा 7 हिंदी समाधान 2023-24 के लिए

कक्षा 7 हिंदी विषय की दोनों पुस्तकों के प्रश्न उत्तर, पाठ के अंत में दिए गए विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, स्तंभों का मिलान करना, आदि सभी प्रश्नों का उत्तर सरल तरीके से दिया गया है ताकि छात्र आसानी से समझ सकें। प्रश्नों को नवीनतम सीबीएसई सिलेबस 2023-24 के अनुसार संशोधित किया गया है। किसी प्रश्न में यदि कोई त्रुटि हो तो हमें सूचित करें ताकि हम उसे ठीक कर सकें।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi

कक्षा 7 हिंदी समाधान एनसीईआरटी वसंत भाग – 2

कक्षा 7 के लिए हिंदी की पाठ्यपुस्तक वसंत भाग – 2 के सभी पाठों के प्रश्न उत्तर और अन्य अध्ययन सामाग्री ऑनलाइन तथा ऑफलाइन सभी छात्रों के लिए उपलब्ध है। छात्र इसे ऑनलाइन प्रयोग कर सकते हैं या फिर पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करके ऑफ़लाइन भी पढ़ सकते हैं। कक्षा 7 की पुस्तक वसंत रुचिकर कहानियों और कविताओं से भरी हुई है। पुस्तक में प्रसिद्ध लेखकों के बारे में तथा उनकी रचनाएँ दी गई हैं। इस पुस्तक में कुल 15 पाठ हैं।

कक्षा 7 हिंदी एनसीईआरटी समाधान दूर्वा भाग – 2

कक्षा 7 के लिए हिंदी की पाठ्यपुस्तक (द्वितीय भाषा) दूर्वा भाग – 2 के सभी पाठों के प्रश्न उत्तर और अभ्यास में दिए गए प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में दिए गए हैं। दूर्वा में कुल 15 अध्याय हैं जिनमें से अध्याय 16 और 18 केवल पठन के लिए हैं। बाकी बचे शेष पाठ परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। पुस्तक में कहानी, कविताएँ, आत्मकथा, लेख, जीवनी और व्यक्तित्व विधाओं का विवरण है। पुस्तक में तीन कहानियाँ, 5 कविताएँ और 3 निबंध। इसमें लोककथा, जीवनी, एकाँकी और चित्रकथा आदि भी दी गई हैं। यह पुस्तक रोचक कहानियों और रुचिकर डाउनलोडग्री से परिपूर्ण है। छात्र ध्यान से पढ़कर इसका भरपूर आनंद ले सकते हैं।

सुझाव और सहायता

हम यहां आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। यदि आप समाधान और सामग्री निकालने के लिए समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कृपया मदद के लिए हमसे संपर्क करें। हम जल्द से जल्द आपकी मदद करेंगे। तिवारी अकादमी की वेबसाइट या तिवारी अकादमी ऐप पर सभी सामग्री बिना किसी लॉगिन या पासवर्ड के उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है। यदि आपके पास हमारे लिए कोई भी सुझाव हो तो उसे अवश्य बताएँ, ताकि कक्षा 7 के लिए एक बेहतर समाधान तैयार कर सकें।

कक्षा 7 हिंदी विषय में 100% अंक कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

कक्षा 7 हिंदी में 100% अंक प्राप्त करना मुश्किल जरूर है परंतु असंभव नहीं है। हिन्दी में हमें पाठों और कहानियों के प्रश्न उत्तर के साथ-साथ अपनी लेखनी और मात्राओं का भी ध्यान रखना होता है। प्रश्न का पूरा उत्तर सही होने पर भी मात्राओं में अंक कट जाने का डर रहता है। क्योंकि अच्छी हिन्दी वही है जिसमें मात्राओं की त्रुटि न हो। कक्षा 7 के हिंदी विषय में यदि 100% अंक लाने हैं तो निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:

    • 1. हिंदी पाठ्यपुस्तक में दिए गए पाठों का पूरा ज्ञान होना चाहिए।
    • 2. कविताओं तथा पाठों के रचयिताओं के नाम याद होने चाहिए।
    • 3. कविताओं में प्रयोग किए गए प्रत्येक शब्द का अर्थ ज्ञात होना चाहिए।
    • 4. प्रत्येक कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखना आना चाहिए।
    • 5. पाठ में निहित व्याकरण से संबंधित विषयों का अतिरिक्त अध्ययन करना चाहिए।
    • 6. अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी लेखनी सुंदर और आसानी से पढ़ी जाने योग्य होनी चाहिए।
कक्षा 7 हिंदी विषय में पाठ्यक्रम के अनुसार कुल कितनी पुस्तकें हैं?

कक्षा 7 हिंदी में एनसीईआरटी की तीन पुस्तकें हैं – वसंत भाग 2, दूर्वा भाग 2 तथा बाल महाभारत कथा। बाल महाभारत कथा महाभारत की पूरी कहानी को दर्शाता है। वसंत और दूर्वा में हिन्दी पठन सामाग्री कविताओं और कहानियों के रूप में दी गई है। प्रत्येक पाठ में कहानी या कविताओं में निहित भावनाओं को दर्शाने के लिए चित्रों का सहारा लिया गया है।

कक्षा 7 हिंदी में वसंत भाग 2 का कौन सा पाठ विद्यार्थियों को सबसे अधिक अच्छा लगता है?

कक्षा 7 हिंदी वसंत भाग 2 में कुल 15 पाठ हैं। वैसे तो सभी पाठ पढ़ने में विद्यार्थियों को मजा आता है। परंतु अध्याय 9 और अध्याय 13 वीर कुँवर सिंह सबसे अधिक रुचिकर लगते हैं। क्योंकि कुँवर सिंह के व्यक्तित्व को पढ़कर बच्चों में वैसा ही बनाने की भावना उत्पन्न होती है। कुछ बच्चे तो कुँवर सिंह को अपना आदर्श समझने लगते हैं। चिड़िया की बच्ची कहानी में मधावदास और चिड़िया के बीच होने वाले प्रसंग विद्यार्थियों को बहुत अच्छे लगते हैं। इसके फलस्वरूप वे अपने आस पास पाए जाने वाले पक्षियों को मित्र की दृष्टि से देखते हैं और उनका प्रकृतिक प्रेम बना रहता है।

कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान कक्षा 7 हिंदी में दूर्वा पाठ्यपुस्तक को परीक्षा के लिए कैसे तैयार करें?

कक्षा 7 हिंदी के दूर्वा भाग 2 में कुल 15 पाठ हैं। सभी पाठ रोचक हैं। इनको पढ़ते समय अध्ययन में दिलचस्पी बनी रहती है। कोरोना वाइरस महामारी फैलने के कारण विद्यार्थी आजकल लॉकडाउन के कारण अपने घरों में हैं और स्कूल नहीं जा रहें हैं। इस समय का सदुपयोग करते हुए यदि प्रतिदिन कम से कम दूर्वा के एक पाठ को पढ़ा जाए तो कुछ ही समय में विद्यार्थियों को सभी पाठ अच्छी तरह से याद हो जाएंगे। स्कूल खुलने के बाद हिंदी में दूर्वा के पाठों को केवल दोहराने मात्र से पूरा पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए तैयार हो जाएगा।