एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 19 प्रदर्शनी

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 19 प्रदर्शनी के प्रश्नों के उत्तर विस्तार से सरल भाषा में यहाँ शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दिए गए हैं। कक्षा 6 हिंदी अध्याय 19 में प्रदर्शनी के का दृश्य दिखाया गया है और यह भी बताया है कि प्रदर्शनी में क्या-क्या चीजें प्रदर्शित की गई हैं। पाठ पर आधारित अतिरिक्त प्रश्नों के उत्तर भी यहाँ दिए गए हैं।

अभ्यास के प्रश्न उत्तर

कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखो।
नमूना
राजीव एक बार प्रदर्शनी में गया है। पहले भी
राजीव पहले भी प्रदर्शनी में गया है।

1. माधवी अभी-अभी लौटी है। आज ही
उत्तर:
माधवी आज ही लौटी है।

2. हम आज मेले से एक फ्रिज लाए हैं। शाम को
उत्तर:
हम आज शाम को एक फ्रिज लाए हैं।

3. चाचा जी कल नागपुर गए हैं। पिछले गुरुवार को
उत्तर:
चाचा जी पिछले गुरुवार को नागपुर गए हैं।

नीचे दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो
मंडप, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक, प्रदर्शनी, छुट्टी

1. सभी ………………… खूब सजाए गए थे।
उत्तर:
सभी मंडप खूब सजाए गए थे।
2. इस अवसर पर …………… कार्यक्रम भी हो रहे थे।
उत्तर:
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे थे।

3. हम दोनों को यह ………………… बहुत अच्छी लगी।
उत्तर:
हम दोनों को यह प्रदर्शनी बहुत अच्छी लगी।

4. …………….. के दिन भीड़ बहुत होती है।
उत्तर:
छुट्टी के दिन भीड़ बहुत होती है।

5. वहाँ ………………… की प्रदर्शनी लगी हुई थी।
उत्तर:
वहाँ हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगी हुई थी।

कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखो।

नमूना
जैकब कल सिंगापुर गया है। पिछले साल
जैकब पिछले साल सिंगापुर गया था।

1. शीला कल सेलम से लौटी है। दो साल पहले
उत्तर:
शीला दो साल पहले सेलम से लौटी थी।

2. श्रीनिवासन आज जयपुर गया है। पहले भी
उत्तर:
श्रीनिवासन पहले भी जयपुर गया है।

3. सरला आज उपहार लाई है। पिछले साल भी
उत्तर:
सरला पिछले साल भी उपहार लाई थी।

एनसीईआरटी कक्षा 6 के लिए ऐप

iconicon

प्रश्नों के उत्तर दो

प्रदर्शनी के अवसर पर सुजाता और रंजना ने कौन-कौन से नृत्य देखे?
प्रदर्शनी के अवसर पर सुजाता और रंजना ने भरतनाट्यम्, कुचीपुड़ी और आडिसी नृत्य देखा।

हस्तशिल्प की प्रदर्शनी में हाथ की कढ़ाई से बनी कौन-सी चीजें सुजाता को मनमोहक लगी?
सुजाता को नागालैंड के बने दो बैग बेंत से बना हुआ, फूलों वाला गमला और और बाँस से बना टेबल लैंप मनमोहक लगा।

सुजाता ने अपनी चचेरी बहन रंजना के लिए क्या-क्या खरीदा?
सुजाता ने अपनी चचेरी बहन रंजना के लिए बेंत से बना हुआ, फूलों वाला गमला और बाँस से बना टेबल लैंप खरीदा।

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और उड़ीसा में प्रचलित नृत्यों के नाम लिखों?
राज्य नृत्य
कर्नाटक यक्षगान
तमिलनाडु भरतनाट्यम्
केरल ओडिसी
उड़ीसा कुचीपुड़ी

अतिरिक्त अभ्यास के लिए प्रश्न उत्तर

सुजाता अपनी चचेरी बहन रंजना को लेकर कहाँ और क्यों गई थी?
सुजाता अपनी चचेरी बहन रंजना को लेकर प्रगति मैदान गई थी। वहाँ हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगी हुई थी, जो दोनों बहनों को बहुत पसंद थी।

प्रदर्शनी में सुजाता और रंजना ने क्या-क्या देखा था?
प्रदर्शनी में सुजाता और रंजना ने सभी राज्यों के मंडप देखे थे। अलग-अलग स्थानों पर कई राज्यों के हस्तशिल्पों की प्रदर्शनियाँ देखी थी। कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा और केरल के कलाकारों के नृत्य देखे थे। मिट्टी, लकड़ी और बेंत के बने सुंदर-सुंदर सामान देखे और हाथ की कढ़ाई से कपड़े पर मनमोहक चित्र बने देखे थे।

प्रदर्शनी से सुजाता और रंजना ने क्या क्या खरीदा था?
प्रदर्शनी से सुजाता और रंजना ने असम और नागालैंड के बने दो बैग खरीदे, बेंत से बना हुआ फूलों वाला गमला और बाँस से बना टेबल लैंप खरीदा। राजस्थानी कढ़ाईवाले कपड़े और बंगाल के पवेलियन से जूट का बना थैला खरीदा और जम्मू-कश्मीर के मंडप से शाल खरीदी थी।

रंजना ने अपने लिए और अपनी माँ के लिए प्रदर्शनी से क्या-क्या खरीदा था?
रंजना ने प्रदर्शनी से अपने लिए राजस्थानी कढ़ाईवाले कपड़े और बंगाल के पवेलियन से जूट का बना थैला खरीदा और अपनी माँ के लिए जम्मू-कश्मीर के मंडप से शाल खरीदी थी।

सुजाता ने प्रदर्शनी से रंजना के लिए क्या खरीदा था?
सुजाता ने एक हैंड बैग, एक बेंत से बना हुआ फूलों वाला गमला और एक बाँस से बना टेबल लैंप रंजना के लिए खरीदा था।

प्रदर्शनी में सुजाता और रंजना ने कौन-कौन से कार्यक्रम चलते देखे थे?

प्रदर्शनी में सुजाता और रंजना ने अनेकों राज्य से आए कलाकारों के कार्यक्रम देखे। कर्नाटक का यक्षगान, तमिलनाडु से आए कलाकारों का भरतनाट्यम, उड़ीसा का ओडिस नृत्य और केरल के कुचीपुड़ी नृत्य देखा था।

प्रदर्शनी पाठ के आधार पर बताएँ कि सलमा को कौन से नृत्य बहुत अच्छे लगते थे?
प्रदर्शनी पाठ के आधार पर सलमा को कत्थक और मणिपुरी नृत्य बहुत अच्छे लगते थे।

सुजाता ने सलमा को रविवार को प्रदर्शनी में जाने के लिए क्यों मना किया था?
सुजाता जानती थी कि रविवार वाले दिन छुट्टी होने के कारण प्रदर्शनी में बहुत भीड़ होती है। यदि वे किसी दूसरे दिन जाए तो आराम से प्रदर्शनी का मज़ा उठा सकते हैं।

कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 19 प्रदर्शनी
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी पाठ 19 प्रदर्शनी
एनसीईआरटी कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 19 प्रदर्शनी
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 हिंदी दूर्वा पाठ 19