एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 पैरों के निशान

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 पैरों के निशान के प्रश्न उत्तर, विस्तार से हल हिंदी और अंग्रेजी में सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से डाउनलोड करें। कक्षा 2 गणित पाठ 6 के अभ्यास तथा पाठ के बीच में दिए गए प्रश्नों के हल चित्रों की सहायता से यहाँ समझाए गए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6

पैरों के निशान

जंगल के कीचड़ भरे रास्ते से कुछ जानवरों के बच्चें खेलते हुए जा रहे थे। तभी अचानक हाथी चिल्ला कर बोला भागो, भागो। सब अपने-अपने घर भागो क्योंकि भोलू अपने कैमरे में सबको बंद करने आ रहा है। यह सुन सब बच्चें भाग गए। जब भोलू अपना कैमरा लाया तो वहाँ कोई जानवर न था। केवल कीचड़ में शेर, हाथी, मुर्गी और मेढ़क के बच्चों के निशान थे। इन्हीं पैरों के निशान को देख बोलू समझ गया कि अवश्य ही यहाँ जानवरों के बच्चें आये थे।

ट्रेस करो अंदाज़ा लगाओ

ट्रेस कर के हम अनेकों चीज़ों की जानकारी प्राप्त करते हैं। इससे हमें उनकी गोलाई, बनावट और उनमें छिपी हुई आकृतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। जैसे पत्तों के अंदर की बनावट और उनके किनारे कैसे-कैसे होते हैं। रूही ने एक कटोरे को उल्ट-पलट कर ट्रेस किया और दो अलग-अलग छोटी और बड़ी गोलाई वाले चित्र तैयार किए। हम बहुत सी चीज़ों को ट्रेस कर अपने दोस्तों और बहन-भाई से पूछ सकते हैं कि वह क्या है। इससे हमें उसकी पहचान और अंदाजे का पता चलता है।

तरानी की बनाई हुई आकृतियाँ

तरानी ने त्रिभुज, आयताकार और गोलाई का इस्तेमाल कर अलग-अलग आकृतियाँ बनाई हैं। उसने 27 छोटे बड़े त्रिभुज का इस्तेमाल किया, 9 लाल और 7 हरे रंग के छोटे-बड़े आयताकार का इस्तेमाल किया और 24 छोटे-बड़े गोलों का इस्तेमाल किया है। इन सभी का उपयोग कर तरानी ने रेलगाड़ी, बिल्ली, एक कार्टून, एक जोकर, दो घर और एक पक्षी की आकृति बनाई है।

आकृतियाँ बना कर खेलो

इन्हीं सब आकृतियों का इस्तेमाल कर हम बस, कार, इमारत, अनेकों जानवर और रोबोट आदि के चित्र बना सकते हैं। बिसानिया को सजाने के लिए हम निम्न तरीके से तैयारी करेंगे। बिसानिया को सबसे पहले गले में हार पहना दो। फिर दोनों कानों में झुमके, माथे का टीका, नथनी, कमर बंद्ध, हाथों के कड़े और पैरों के कड़े पहनाकर गहनों से सजाना होगा।

कक्षा 2 गणित अध्याय 6 पैरों के निशान
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 के सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 प्रश्नों के उत्तर
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 हिंदी मीडियम
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 पैरों के निशान हिंदी में
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 के हल
कक्षा 2 गणित अध्याय 6
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 गणित अध्याय 6 डाउनलोड