कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 शब्द विचार

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 शब्द-विचार के लिए पठन सामग्री सीबीएसई तथा राजकीय बोर्ड के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अनुसार संशोधित रूप में यहाँ से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कक्षा 6 में हिंदी व्याकरण के पाठ 4 में छात्र भेद, लिंग, वचन आदि के बारे में पढ़ते हैं।

शब्द

बच्चो! भाषा की दूसरी इकाई शब्द है। अपनी बात कहने के लिए अनेक शब्दों का प्रयोग करते हैं। शब्दों के योग से वाक्य बनते हैं और वाक्यों से भाषा। भाषा में शब्द का बड़ा महत्त्व है। संसार के सब भाषा-व्यवहार शब्द और उनके शुद्ध प्रयोग से होते हैं।
शब्द विचार
व्याकरण के जिस अंग में शब्द का लक्षण, उसके प्रकार, निर्माण आदि के नियम बताए जाते हैं, उसे शब्द-विचार कहते हैं।
परिभाषाः एक या अधिक वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं।

शब्द भेद

अर्थ, रचना, स्रोत और रूप, रचना या प्रयोग के आधार पर शब्दों को चार वर्गों में बाँटा गया हैः
1. उत्पत्ति
2. रचना
3. प्रयोग
4. अर्थ
उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद
इस आधार पर शब्द के चार भेद हैं:
1. तत्सम
2. तद्भव
3. देशज
4. विदेशज

तत्सम शब्द

जो शब्द संस्कृत भाषा से हिंदी में ज्यों के त्यों बिना किसी परिवर्तन के ले लिए गए हैं उन्हें तत्सम कहते हैं। जैसे- घृत, सूर्य, गृह, विद्या आदि।
तद्भव शब्द
संस्कृत के शब्द जो कुछ रूप परिवर्तन के साथ हिंदी में प्रचलित हैं, उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं। नीचे तत्सम-तद्भव शब्दों के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं:
तत्सम तद्भव
अग्नि आग
पुष्प फ़ूल
पंच पाँच
भगिनी बहन
दंड डंडा
स्वर्ण सोना

रचना के आधार पर शब्द भेद

रचना के आधार पर शब्दों को तीन भागों में बाँटा जाता है:
1. रूढ़ शब्द
2. यौगिक शब्द
3. योगरूढ़ शब्द
प्रयोग के आधाार पर शब्द भेद
प्रयोग के आधाार पर शब्द के दो भेद हैं:
(i) विकारी शब्द
(ii) अविकारी शब्द

अर्थ के आधाार पर शब्द भेद
अर्थ के आधाार पर शब्दों के पाँच भेद होते हैं:
(i) एकार्थी
(ii) अनेकार्थी
(iii) पर्यायवाची
(iv) विलोम
(v) समरूपी भिन्नार्थक।

पर्यायवाची शब्द

जिन शब्दों के समान अर्थ होते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे:
पर्यायवाची शब्द
कमल: पंकज, नीरज, सरोज
गंगा: भागीरथी, सुरसरि, जाह्नवी
रात: निशा, रात्रि, रजनी
गणेश: गजानन, गजमुख, विनायक
कमल: जलज, नीरज, पंकज
सूर्य: दिनकर, दिनेश, सविता, सूरज

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 शब्द-विचार के उदाहरण
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 4 शब्द-विचार का अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण शब्द-विचार
6ठी हिंदी व्याकरण अध्याय 4 शब्द-विचार
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण में शब्द-विचार
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण पाठ 4 अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण शब्द विचार अभ्यास पुस्तिका
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण शब्द विचार प्रश्न अभ्यास
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण शब्द विचार