हिंदी व्याकरण अध्याय 12 विलोम शब्द

हिंदी व्याकरण अध्याय 12 विलोम शब्द और उनका वाक्यों में प्रयोग कारण विद्यार्थी यहाँ दिए गए उदाहरणों के माध्यम से सीख सकते हैं। विलोम शब्द वे होते हैं जो किसी शब्द के विपरीत अर्थ दर्शाते हैं, जैसे ‘सुख’ का विलोम ‘दुख’ होता है।

हिंदी व्याकरण – विलोम शब्द

जो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं, उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द या विरुद्धार्थी शब्द कहते है।
दूसरे शब्दों में- जिस शब्द के द्वारा हमें उसके विपरीत अर्थ का पता चलता है, उसे विलोम शब्द कहते हैं।
उदाहरण:
शब्द – विलोम शब्द
उल्टा – सीधा
धनी – निर्धन

हिन्दी में विलोम शब्द निम्नलिखित विधियों से बनते हैं:
लिंग परिवर्तन के द्वारा
लिंग परिवर्तन के द्वारा किसी संज्ञा शब्द का लिंग बदलकर उसका विलोम शब्द बताया जा सकता है।
उदाहरण:
शब्द – विलोम शब्द
राजा – रानी
माता – पिता
भाई – बहिन
नाना – नानी
मामा – मामा
चाचा – चाची
शेर – शेरनी
लड़का – लड़की
टिप्पणी: किसी शब्द का विलोम शब्द उसी वर्ग का होगा जिस वर्ग का शब्द है, अर्थात् संज्ञा शब्द का विलोम शब्द एक संज्ञा शब्द ही होगा। इसी प्रकार, तद्भव शब्द का विलोम तद्भव तथा तत्सम शब्द का विलोम तत्सम शब्द होगा।

उपसर्ग के द्वारा
कुछ शब्दों के विलोम शब्द उनके आगे उपसर्ग लगाकर बनाया जाता है।
उदाहरण:
शब्द – विलोम शब्द
स्वीकार – अस्वीकार
घात – प्रतिघात
उत्साह – अनुत्साह
स्वस्थ – अस्वस्थ
परिचित – अपरिचित
समान – असमान
मान – अपमान
ईश्वर – अनीश्वर
आस्था – अनास्था
स्वस्थ – अस्वस्थ

उपसर्ग बदलकर

कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके उपसर्ग बदलकर विलोम शब्द बनाया जाता है।
उदाहरण:
शब्द – विलोम शब्द
गणतन्त्र – राजतंत्र
एकतंत्र – बहुतंत्र
उत्तरायण – दक्षिणायण
विशालकाय – लघुकाय
उत्तीर्ण – अनुतीर्ण
इच्छा – अनिच्छा
उत्कर्ष – अपकर्ष
आदान – प्रदान

भिन्न जाति या वर्ग के शब्द द्वारा
कुछ शब्द जिनके निश्चित अर्थ एक दूसरे के परस्पर विरोधी भाव रखते हैं।
उदाहरण:
शब्द – विलोम शब्द
प्रश्न – उत्तर
हार – जीत
परिश्रम – विश्राम
अच्छा – बुरा
अग्नि – जल
पाप – पुण्य
अनुराग – विराग
उल्टा – सीधा
आज़ाद – ग़ुलाम
विष – अमृत
आगे – पीछे
अंधकार – उजाला
4. नहीं अर्थ वाले शब्द जोड़कर
किसी शब्द के आगे ऐसे शब्द या अक्षर जोड़कर जिनका अर्थ ‘नहीं’ होता है, उस शब्द का विलोम शब्द प्राप्त किया जा सकता है।
उदाहरण:

शब्दविलोम शब्द
आस्तिकनास्तिक
आदिअनादि
संभवअसंभव
सार्थकनिरर्थक
सनाथअनाथ
आसक्तअनासक्त
चरअचर

वर्णानुसार विलोम शब्दों के उदाहरण

‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द विलोम शब्द शब्द विलोम शब्द
अच्छा – बुरा
अंकुश – निरंकुश
अक्रुर – क्रुर
अनुज – अग्रज
अग्रिम – अन्तिम
अंत – अनंत
अति – अल्प
अतिवृष्टि – अनावृष्टि
अनुकूल – प्रतिकूल
अनुरक्ति – विरक्ति
अनित्य – नित्य
अनुलोम – विलोम
अमृत – विष
अर्पण – ग्रहण
अपेक्षा – उपेक्षा
अर्वाचीन – प्राचीन
अपकार – उपकार
अल्प – अधिक
अधम – उत्तम
अनाथ – सनाथ
आदर – अनादर
अंतर – बाह्य
अल्पकालीन – दीर्घकालीन
अपेक्षित – अनपेक्षित
अंगीकार – अस्वीकार
अल्पायु – दीर्घायु
अमर – मर्त्य
अतल – वितल
अमावस्या – पूर्णिमा
असली – नकली
अनुपस्थिति – उपस्थिति
अस्त – उदय
अनुत्तीर्ण – उत्तीर्ण
अन्धकार – प्रकाश

स्वरों से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द

‘आ’ अक्षर से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द विलोम शब्द
आरोह – अवरोह
आदि – अंत
आगामी – गत
आग्रह – दुराग्रह
आकर्षण – विकर्षण
अधिक – न्यून
आदान – प्रदान
आलस्य – स्फूर्ति
आय – व्यय
आहार – निराहार
आद्र – शुष्क
आस्था – अनास्था

‘इ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द विलोम शब्द
इच्छा – अनिच्छा
इहलोक – परलोक
इष्ट – अनिष्ट
इधर – उधर
इकट्ठा – अलग
इति – अथ
इकहरा – दुहरा
इसका – उसका
इच्छित – अनिच्छित
इंसाफ – नाइंसाफ
‘ई’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द विलोम शब्द
ईश्वर – अनीश्वर
ईर्ष्या – प्रेम
ईमानदार – बेईमान
ईषत – अलम
ईश्वरवाद – अनीश्वरवाद

‘उ, ऊ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द विलोम शब्द
उत्कर्ष – अपकर्ष
उत्थान – पतन
उद्यमी – आलसी
उर्वर – ऊसर
उधार – नगद
उत्कृष्ट – निकृष्ट
उचित – अनुचित
उषा – संध्या
उग्र – सौम्य
उदार – अनुदार
उन्नति – अवनति
उपयुक्त – अनुपयुक्त
उपाय – निरुपाय
उत्तरायण – दक्षिणायन
उपचार – अपचार
उन्नयन – अवनयन
उपयोगी – अनुपयोगी
उष्ण – शीत, शीतल
उदास – प्रसन्न
उदित – अस्त
उच्च – निम्न
उत्तीर्ण – अनुत्तीर्ण
उपकारक – अपकारक
उतार – चढ़ाव
उदीची – प्रतीची
उपजाऊ – बंजर
उपार्जित – स्वंयप्राप्त
उत्पतन – अवतरण
उदात्त – अनुदात्त
उपयोग – दुरूपयोग
उपसर्ग – प्रत्यय
उन्मीलन – निमीलन
उपमेय – अनुपमेय
उपमा – अनुपमा
उदार – कृपण
उदयाचल – अस्ताचल
उपभुक्त – अनुपभुक्त
ऊँच – नीच
ऊपर – नीचे
ऊष्मा – शीतल

‘ए, ऐ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
एकता – अनेकता
एकमुखी – बहुमुखी
एकल – बहुल
एकाग्र – चंचंल
एकेश्वरवाद – बहुदेववाद
एकत्र – विकीर्ण
एक – अनेक
एकतंत्र – बहुतंत्र
एकांगी – सर्वांगी
ऐड़ी – चोटी
ऐसा – वैसा
ऐक्य – अनैक्य
ऐहिक – पारलौकिक
ऐश्वर्य – अनैश्वर्य
ऋ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
ऋजु – वक्र
ऋत – अनृत
ऋणात्मक – धनात्मक
ऋषि – संसारी
ऋण – उऋण

व्यंजनों से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द

‘क’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द विलोम शब्द
कृतज्ञ कृतघ्न
क्रय विक्रय
कनिष्ठ ज्येष्ठ
कृष्ण शुक्ल
कंजूस दानी
कंटक पुष्प
कंठस्थ विस्मरण
कंपन स्थिर
कटुता मधुरता
कठिन सरल
कठोर कोमल
कडवा मीठा
कथ्य अकथ्य
कपट निष्कपट
कड़ा मुलायम
कम ज्यादा
कमीना भला
कपूत सपूत
कबूलना नकारना
कर्जदार महाजन
कलकल शांत
करुण निष्ठुर
कीर्ति अपकीर्ति
कृत्रिम प्राकृत
कर्मण्य अकर्मण्य
कर्कश कोमल
कुरूप सुरूप
कोप कृपा
क्रिया प्रतिक्रिया
किनारा बीच
कुमार्ग सुमार्ग
कुपुत्री सुपुत्री
कच्चा पक्का
कम ज्यादा
काम आराम
काला गोरा
कमजोर ताकतवर
काबिल नाकाबिल
कायर निडर
क्रोध क्षमा
कन्या वर
कदाचार सदाचार
‘ख’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
खरीद बिक्री
खिलना मुरझाना
खंडन मंडन
खरा खोटा
खुशी गम
खुला बंद
खुशबू बदबू
खुशकिस्मत बदकिस्मत
खेद प्रसन्नता

‘ग’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
गर्म – ठंडा
गमन – आगमन
गंभीर – वाचाल
गीला – सुखा
गहरा – छिछला
गणतंत्र – राजतंत्र
गुण – दोष
गद्य – पद्य
गर्मी – सर्दी
गाँव – शहर
गुण – अवगुण
गंदा – साफ
गलत – सही
गुप्त – प्रकट
गुरु – लघु
गहरा – उथल
गरीब – अमीर
गृहस्थ – सन्यासी
गाढ़ा – पतला
गौण – प्रमुख
गंभीर – सहज
गँवाना – पाना
गणनीय – अगणित
गतिमान – स्थिर
गतिरोध – निर्विरोध

‘घ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
घाटा – फायदा
घटाव – जोड़
घटिया – बढ़िया
घाटी – पर्वत
घायल – दुरुस्त
घमंड – विनय
घोषित – अघोषित
घात – प्रतिघात
घटना – बढना
घृणा – प्रेम
‘च’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
चढ़ाव – उतार
चर – अचर
चल – अचल
चाह – अनचाह
चिरन्तर – नश्वर
चेतन – जड़
चोर – पुलिस
चंचल – स्थिर
चतुर – मूर्ख
चालाक – बेवकूफ
चुस्त – ढीला
चाँदनी – अँधेरा
चमकदार – चमकहीन
चिंतित – निश्चिंत
चपल – गंभीर
चौड़ी – संकरी

‘छ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
छाया – प्रकाश
छेद्य – अछेद्य
छोटा – बड़ा
छूत – अछूत
छल – निश्चल
‘ज’, ‘झ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
जागरूक – उदासीन
जन्म – मृत्यु
जटिल – सरल
जल – स्थल
जातीय – विजातीय
ज्वार – भाटा
जाग्रत – सुषुप्त
जीत – हार
जाति – कुजाति
जंगली – पालतू
जय – पराजय
ज्योति – तम
जल्दी – देरी
जवानी – बुढ़ापा
जाड़ा – गर्मी
जीव – निर्जीव
जमीन – आसमान
जनता – सरकार
जीवात्मा – परमात्मा
झगड़ा – मेल
झोंपड़ी – महल
झूठ – सच
‘ठ’, ‘ड’, ‘ढ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
ठंडा – गर्म
ठोस – तरल
ठहरना – जाना
ठौर – कुठौर
ठीक – गलत
डरपोक – निडर
ढलना – चढ़ना

‘त’, ‘थ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
तिमिर – प्रकाश
तीव्र – मंद
तुच्छ – महान
ताप – शीत
तामसिक – सात्विक
तरुण – वृद्ध
तारीफ – शिकायत
तीक्ष्ण – कुंठित
तटस्थ – पक्षपाती
त्यागी – स्वार्थी
तपन – ठंडक
तृप्त – अतृप्त
तकलीफ – आराम
‘थ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
थलचर – जलचर
थोडा – बहुत
थोक – फुटकर
थकान – आराम

‘द’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
दिन – रात
दाता – याचक
दुर्लभ – सुलभ
दुत्कार – स्वागत
दयालु – निर्दयी
धीर – अधीर
देव – दानव
देवता – राक्षस
देय – अदेय
दुष्ट – सज्जन
देवत्व – दानवत्व
दिवा – रात्रि
दीर्घकाय – लघुकाय
देर – सवेर, जल्दी
दुराचारी – सदाचारी
दंड – पुरस्कार
दूषित – स्वच्छ
द्रुत – विलंबित
देश – परदेश, विदेश
दुर्भाग्य – सौभाग्य
दोषी – निर्दोषी
दृश्य – अदृश्य
दीर्घ – ह्स्व
दुर्जन – सज्जन
दास – स्वामी
‘ध’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
धनवान – निर्धन
धूप – छाँव
धर्म – अधर्म
ध्वंस – निर्माण
धीरे – तेज

‘न’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
न्याय – अन्याय
नूतन – पुरातन
निंदा – स्तुति
निर्मल – मलिन
निरर्थक – सार्थक
निर्जीव – सजीव
निजी – सार्वजनिक
नकद – उधार
नियमित – अनियमित
निश्चित – अनिश्चित
नम – शुष्क
नास्तिक – आस्तिक
निरक्षर – साक्षर
नीचा – ऊँचा
निडर – डरपोक
नकली – असली
निर्गुण – सगुण
न्याय – अन्याय
निगलना – उगलना
नफा – नुकसान
नीरस – सरस
निर्जीव – सजीव
नरक – स्वर्ग
नित्य – अनित्य
‘प’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
प्रत्यक्ष – परोक्ष
पूर्ववर्ती – परवर्ती
प्रवृति – निवृति
पठित – अपठित
प्रश्न – उत्तर
पक्ष – विपक्ष
पुष्ट – अपुष्ट
पूर्ण – अपूर्ण
पका – अधपका
प्राचीन – नवीन
पाप – पुण्य
पतिव्रता – कुलटा
प्रलय – सृष्टि
प्रभावित – अप्रभावित
पोषण – कुपोषण
परिचित – अपरिचित
प्रारम्भ – अंत
पेट – पीठ
पराया – अपना
प्रशंसा – निंदा
पाक – नापाक
प्राण – निष्प्राण

‘फ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
फायदा – नुकसान
फल – निष्फल
फूलना – मुरझाना
फूट – मेल
फैला – सिमटा
‘ब’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
बुराई – भलाई
बेगम – बादशाह
बंधन – मुक्ति
बैर – प्रीति
बलवान – कमजोर
बाढ़ – सुखा
बच्चा – बूढ़ा
बंजर – उर्वर
बुद्धिमता – मूर्खता
बासी – ताजा
बहार – पतझड़
बीमार – स्वस्थ
‘भ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
भूत – भविष्य
भलाई – बुराई
भय – निर्भय
भारी – हल्का
भला – बुरा
भोर – संध्या
भोला – चालाक
भक्त – अभक्त
भद्र – अभद्र
भाव – अभाव
‘म’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
मूक – वाचाल
मौखिक – लिखित
मितव्यय – अपव्यय
मोक्ष – बंध
मानव – दानव
मिलन – विछोह
मनुष्यता – पशुता
मिथ्या – सत्य

‘य’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
यश – अपयश
युद्ध – शान्ति
योगी – भोगी
यहाँ – वहाँ
योग्य – अयोग्य
यथार्थ – कल्पना
‘र’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
रक्षक – भक्षक
रहित – सहित
रात्रि – दिवस
रुग्ण – स्वस्थ
रचना – विनाश
रत – विरत
रिक्त – पूर्ण
रंगीन – रंगहीन
राजा – रानी, रंक
रात – दिन
‘ल’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
लोभ – संतोष
लोभी – संतोषी
लेन – देन
लौह – स्वर्ण
लघु – गुरु
लौकिक – अलौकिक
लवण – शर्करा
लड़का – लडकी
लचीलापन – कड़ापन
लघुता – बडप्पन
लब्ध – अनुपलब्ध
लहू – पसीना
लड़ाई – सुलह
लगातार – रुक-रुककर
लक्ष्य – अलक्ष्य
लक्षणा – अभिधा
लम्बाई – चौड़ाई
लम्बा – ठिगना
लम्ब – आधार

‘व’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
वसंत – पतझड़
विस्तार – संक्षेप
विकास – पतन
विनय – अविनय
वृष्टि – अनावृष्टि
वरदान – अभिशाप
विधि – निषेध
विधवा – सधवा
विश्वास – संदेह
विवाद – निर्णय
विशुद्ध – दूषित
विरोध – समर्थन
विषम – सम
वीर – कायर
विशलेषण – संश्लेषण
विजय – पराजय
व्यवहारिक – अव्यवहारिक
वीरान – आबाद
व्यक्त – अव्यक्त
व्यय – आय
व्यष्टि – समष्टि
विद्या – अविद्या
विदुषी – अज्ञानी
विद्वान् – मूर्ख
वृद्धि – हास्र
‘स’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
सहयोग – असहयोग
सजीव – निर्जीव
सुगंध – दुर्गंध
सौभाग्य – दुर्भाग्य
सक्रिय – निष्क्रिय
सफल – असफल
संतोष – असंतोष
समझदार – नासमझ
सूक्ष्म – स्थूल
संगत असंगत
संत – असंत
संकीर्ण – उदार
सुगम – दुर्गम
सचेत – अचेत
सहयोगी – प्रतियोगी
सजल – निर्जल
स्वामी – सेवक
संधि – विग्रह
सुस्त – चुस्त
संबंध – असंबंध
स्वजाति – विजाती
सकाम – निष्काम
सभ्य – निर्भय
सुर – असुर

‘श’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
शयन – जागरण
शुभ – अशुभ
शकुन – अपशकुन
शासक – शासित
शक्तिशाली – शक्तिहीन
शिष्य – गुरु
शत्रु – मित्र
शोषण – पोषण
श्वेत – श्याम
‘श्र’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
श्रव्य – दृष्य
श्रद्धा – अश्रद्धा
श्राप – आशीर्वाद
श्रोता – वक्ता
श्रीमान – श्रीमती
श्रृंखला – विश्रृंखला
‘ह’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
हार – जीत
हानि – लाभ
हर्ष – शोक
हास्य – रुदन
ह्रस्व – दीर्घ
हित – अहित
हिंसा – अहिंसा

‘क्ष’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
शब्द – विलोम शब्द
क्षणिक – शाश्वत
क्षम – अक्षम
क्षुद्र – महान
क्षम्य – अक्षम्य
क्षमा – दंड
क्षय – अक्षय
क्षणिक – शाश्वत
क्षुद्र – विशाल
क्षति – लाभ
‘त्र’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
त्रस्त – मस्त
त्रिज्या – व्यास
‘ज्ञ’ से शुरू होने वाले शब्द और उनके विलोम शब्द
ज्ञानी – अज्ञानी
ज्ञात – अज्ञात
ज्ञेय – अज्ञेय