कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 समुच्चयबोधक शब्द

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 समुच्चयबोधक शब्द तथा वाक्यों में इन शब्दों का प्रयोग विद्यार्थी यहाँ पर आसानी से सीखकर शैक्षणिक सत्र 2024-25 में परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। पाठ 22 पर आधारित अभ्यास पुस्तिका की मदद से छात्र हिंदी व्याकरण में समुच्चयबोधक शब्दों को आसानी से समझ सकते हैं।

समुच्चयबोधक

जो अविकारी शब्द दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों अथवा वाक्यों को जोड़ें वे समुच्चयबोधक कहलाते हैं।
उदाहरण:
(क) उसने खूब परिश्रम किया इसलिए वह प्रथम आया।
(ख) रवि और सोहन छठी कक्षा में पढ़ते हैं।
(ग) गौरव परिश्रमी तो है परंतु वह बुद्धिामान नहीं है।
(घ) गाँधाी जी ने हमें सत्य एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया।
उपर्युक्त वाक्यों में ‘इसलिए, और, परन्तु, एवं’ शब्द दो शब्दों या दो वाक्यों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसलिए इनको सबंधवोधक शब्द कहते हैं।

समुच्चयबोधक के भेद

समुच्चयबोधक के दो मुख्य भेद हैं:
(क) समानाधिकरण समुच्चयबोधक
(ख) व्यधिकरण समुच्चयबोधक

समानाधिकरण समुच्चयबोधक

जो समुच्चयबोधक समान स्थिति वाले अर्थात् स्वतंत्र शब्दों (पदों), वाक्यांशों या उपवाक्यों को समानता के आधाार पर एक-दूसरे से जोड़ते हैं, उन्हें समानाधिकरण समुच्चयबोधक कहा जाता है।
उदाहरण:
(क) सुषमा और सुधा स्वेटर बुन रही हैं।
(ख) दुर्योधन वीर था परंतु अहंकारी तथा क्रोधी भी था।
इन वाक्यों में ‘और, परन्तु’ शब्द समुच्चयबोधक हैं। ये दोनों वाक्य के समान पदों तथा उपवाक्यों को जोड़ रहे हैं। ‘सुषमा’ और ‘सुधा’ समान पद हैं। तथा दूसरे वाक्य में ‘दुर्योधन वीर था’, ‘अहंकारी तथा क्रोधी भी था’- दो समान उपवाक्य हैं। भाव यह है कि इनमें से कोई किसी पर आश्रित नहीं है। ये सभी समानाधिकरण समुच्चयबोधक के उदाहरण हैं।

व्यधिकरण समुच्चयबोधक

व्यधिकरण समुच्चयबोधक ऐसे अव्यय शब्द हैं, जो एक या अधिक उपवाक्यों को मुख्य वाक्य से जोड़ते हैं।
उदाहरण:
(क) अध्यापक ने बच्चों से कहा कि कल मैं नहीं आऊँगा।
(ख) खूब मन लगाकर पढ़ो ताकि अच्छे अंक प्राप्त कर सको।
इन वाक्यों में ‘कि, ताकि’ शब्द समुच्चयबोधक हैं। ये सभी दो उपवाक्यों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इन वाक्यों को देखने से स्पष्ट होता है कि इन वाक्यों में एक मुख्य उपवाक्य है तथा दूसरा उसका आश्रित उपवाक्य।

व्यधिकरण समुच्चयबोधक के भेद

भेद के आधार पर व्यधिकरण समुच्चयबोधक के चार भेद हैं:
1. हेतुवाचक
2. संकेतवाचक
3. स्वरूपवाचक
4. उद्देश्यवाचक

कक्षा 6 हिंदी व्याकरण समुच्चयबोधक शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 समुच्चयबोधक शब्द के प्रश्न उत्तर
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 समुच्चयबोधक योगक शब्द
कक्षा 6 हिंदी व्याकरण अध्याय 22 समुच्चयबोधक अभ्यास