कक्षा 12 गणित अध्याय 10 एनसीईआरटी समाधान – सदिश बीजगणित

कक्षा 12 गणित अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान पाठ 10 सदिश बीजगणित अभ्यास के लिए प्रश्नावली व्यायाम एक्सरसाइज 10.1, 10.2, 10.3, 10.4 तथा विविध प्रश्नावली 10 के सभी प्रश्नों के हल विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। सभी सवाल जवाब पीडीएफ तथा विडियो के रूप में दिए गए हैं। जिन छात्रों को पीडीएफ के माध्यम से समझ में नहीं आ रहा हैं वे विडियो की मदद से प्रश्नों को समझ सकते हैं। ऑफलाइन पढने के लिए विद्यार्थी कक्षा 12 गणित ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 12 गणित अध्याय 10 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 10.1 के हल

कक्षा 12 गणित के अभ्यास 10.1 में हम सदिशों के विभिन्न प्रकार, जैसे शून्य सदिश, मात्रक सदिश, आदिम, संरेख, ऋणात्मक आदि के बारे में पढ़ते हैं। प्रश्नावली 10.1 में कुल पाँच प्रश्न हैं जो बहुविकल्पीय प्रश्नों के रूप में परीक्षा में पूंछे जाते हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 10.2 के हल

प्रश्नावली 10.2 में विद्यार्थी सदिशों के योग, सदिशों का एक अदिश से गुणन, सदिशों के घटक, दो बिंदुओं को मिलाने से बनाने वाला सदिश, सदिशों के खंड-सूत्र आदि के बारे में पढेंगे। इस प्रश्नावली में कुल 19 प्रश्न हैं जिनमें से कुछ बहुविकल्पीय हैं। ये प्रश्न कम गणना करने पर ही हल हो जाते हैं और परीक्षा में 1 या दो अंकों के प्रश्न के रूप में पूंछे जाते हैं।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 10.3 के हल

कक्षा 12 गणित अध्याय 10 की प्रश्नावली 10.3 में हम सदिशों के अदिश गुणनफल के साथ साथ किसी रेखा का एक अदिश के साथ प्रक्षेप के बारे में जानेगें। अभ्यास 10.3 में हम दो सदिशों के अदिश गुणन के बारे में भी सीखते हैं। इस प्रश्नावली में कुल 18 प्रश्न हैं जो सरल तभी लगते हैं जब अदिश गुणन या डॉट प्रोडक्ट का ज्ञान अच्छी तरह से हो।

कक्षा 12 गणित प्रश्नावली 10.4 के हल

प्रश्नावली 10.3 में हमने दो सदिशों के अदिश गुणन के बारे में सिखा था और यहाँ हम दो सदिशों के सदिश गुणन के बारे में सीखेंगे। सदिश गुणन या क्रॉस प्रोडक्ट में परिमाण भी एक सदिश राशि होती है। इस प्रश्नावली में केवल 12 प्रश्न हैं और ये परीक्षा में अक्सर पूंछे जाते हैं।

कक्षा 12 गणित विविध प्रश्नावली 10 के हल

अन्य अध्यायों की भांति अध्याय 10 की विविध प्रश्नावली भी परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। विविध प्रश्नावली 10 में कुल 19 प्रश्न हैं जिसमें से प्रश्न संख्या 12, 13, 14 और 17 कई बार परीक्षा में पूंछे जा चुके हैं।

कक्षा 12 गणित अध्याय 10 के बारे में

12वीं कक्षा के अध्याय 10 में विद्यार्थी सदिशों की कुछ आधारभूत संकल्पनाएँ तथा सदिशों की विभिन्न संक्रियाएँ और इनके बीजीय एवं ज्यामितीय गुणधर्मों के बारे में पढेंगे। इन दोनों प्रकार के गुणधर्मों का सम्मिलित रूप सदिशों की संकल्पना का पूर्ण अनुभूति देता है और विभिन्न क्षेत्रों में इनकी विशाल उपयोगिता की ओर प्रेरित करता है।