कक्षा 1 हिंदी अध्याय 1 एनसीईआरटी समाधान – झूला

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 1 हिंदी अध्याय 1 झूला रिमझिम के प्रश्न उत्तर, शब्द अर्थ, भाव का सारांश, अतिरिक्त प्रश्न उत्तर सहित पाठ 1 हिंदी के प्रश्न अभ्यास में दिए गए सभी प्रश्न उतर यहाँ दिए गए हैं। कक्षा 1 हिंदी पाठ 1 के सभी प्रश्न उत्तर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अनुसार बनाए गए हैं। प्रश्नों के उत्तर सरल भाषा में दिए गए हैं ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को आसानी से समझ आ सके। कक्षा 1 समाधान ऐप में हिंदी की पुस्तक तथा अध्ययन सामग्री पीडीऍफ़ के रूप में उपलब्ध है।

कक्षा 1 हिंदी अध्याय 1 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 1 अध्याय 1 झूला के शब्द अर्थ

शब्दअर्थ
टोलीसमूह
झटपटजल्दी
छापनिशान
ठेलासामान ढोने की ट्राली
बगीचाबाग़

कक्षा 1 अध्याय 1 झूला के मुख्य प्रश्न उत्तर

बालिकाएं कौन से खेल को खेल रही हैं?

कुछ बालिकाएं रस्सी कूद रही हैं तथा कुछ आपस में मिलकर बातचीत कर रही हैं।

बच्चे झूला झूलने के लिए किन साधनों का प्रयोग करते हैं?

बच्चे बड़े उत्साही होते हैं वे देखते हैं कि किन साधनों का उपयोग करके झूलने का मज्जा लिया जा सकता है। वे मकान के गेट पर लटककर, कभी ऊँची टेबल से, कभी पेड़ की दाल पर रस्सी डालकर झूला झूलने लगते हैं।

आपने कितने प्रकार के झूले देखे हैं?

मैनें बहुत सारे तरह के झूले देखे हैं जैसे: बाग़ के पेड़ पर रस्सी वाला झूला, पार्क में अनेक प्रकार के झूले, मेले में बड़े आकार के झूले आदि।

छुपम-छुपाई खेल में छिपने की जगहों के नाम लिखिए।

बच्चे छुपम-छुपाई खेल में छिपने की अनेक जगहों का इस्तेमाल करते हैं जैसे: पेड़ के पीछे, टेबल के नीचे, चारपाई के नीचे, झाड़ी के पीछे इत्यादि।

बच्चों की झूला झूलनें की कल्पना

झूला झूलना बच्चों का एक पसंदीदा खेल है। बच्चा अपनी माताजी से पेड़ पर झूला लगाने की जिद कर रहा है। झूले की कल्पना उसके मन मस्तिष्क इस प्रकार है कि मैं इस पर चढ़कर आसमान छू लूंगा। झूला झूलते हुए उसे प्रत्येक डाली और पत्ता-पत्ता अपने साथ झूलते हुए नजर आ रहा है। इसी कल्पना में झूलते हुए वह दिल्ली और कलकता तक पंहुचना चाहता है। झूलते हुए बच्चा इतना आनंदित हो रहा है कि उसे सारी धरती और आसमान अपने साथ झूलता हुआ नजर आ रहा है। अति उत्साह में झूलते हुए वह आसमान में वर्षा करने वाले बादलों को भी पकड़ लेना चाहता है।

रिक्त स्थान भरिए

रिक्त स्थान में उपयुक्त शब्द प्रयोग कर वाक्य पूर्ण कीजिये:

    1. मुझे ………………… पर झूलने में मज़ा आता है।
    2. मुझे ………………… पर झूलने में डर लगता है।
    3. मुझे ………………… पर झूलने पर डाँट पड़ती है।

उपरोक्त रिक्त स्थानों के उत्तर:

    1. मुझे पेड़ वाले झूले पर झूलने में मज़ा आता है।
    2. मुझे बड़े झूले पर झूलने में डर लगता है।
    3. मुझे बड़े झूले पर झूलने पर डाँट पड़ती है।
स्कूल के बच्चे मध्याह्न अवकाश में क्या करते हैं?

मध्याह्न अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार के क्रिया-कलाप करते हैं जैसे: कुछ बच्चे खेल के मैदान में झूले पर झूल रहे हैं, दूसरे कुछ बच्चे छुपम-छुपाई खेल रहें हैं वहीं दूसरे बच्चे पानी में कागज से नाव बनाकर तैरा रहे हैं। कुछ बच्चे साथ मिलकर भोजन कर रहें हैं।