कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 काल

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 काल तथा उसके प्रकार के बारे में छात्र शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यहाँ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरी कक्षा के लिए हिंदी व्याकरण काल में विद्यार्थी वर्तमान, भूतकाल तथा भविष्य काल के बारे में विविध उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया है। चित्रों के माध्यम से वाक्यों को सरल करके लिखा गया है ताकि किसी भी छात्र को समझने में कोई परेशानी न हो।

कक्षा 2 के लिए हिंदी व्याकरण अध्याय 9 काल

निशुल्क सीबीएसई ऐप कक्षा 2

iconicon

काल

ऐसे शब्द जिनसे समय का बोध होता हो उन्हें काल कहा जाता है।

दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे कीजिए: (खा, नहा, पी, लिख)

1. अमन खाना _____।
2. लड़का शरबत ______।
3. आयुष कलम से ______।
4. अमित ठंडे पानी से _____।

उत्तर:
1. खा रहा है।
2. पी रहा है।
3. लिख रहा है।
4. नहा रहा है।

सोनम किताब पढ़ रही है।

1. प्रीती खाना ________।
2. लड़की शरबत _______।
3. रीना कलम से _______।
4. पीहू ठंडे पानी से ________।

उत्तर:
1. खा रही है।
2. पी रही है।
3. लिख रही है।
4. नहा रही है।

बच्चे किताब पढ़ रहे हैं।

1. आकाश और नमन खाना _______।
2. कुछ लड़के शरबत _______।
3. बच्चे कलम से _________।
4. बच्चे नदी में _________।

उत्तर:
1. खा रहे हैं।
2. पी रहे हैं।
3. लिख रहे हैं।
4. नहा रहे हैं।

वर्तमान कालभूतकाल
काम-जो मैं हमेशा करता हूँ।काम-जो मैंने कल किए।
मैं सुबह नहाता हूँ।कल मैं सुबह नहाया।
मैं पुस्तक पढ़ता हूँ।कल मैंने पुस्तक पढ़ी।
मैं रोटी खाता हूँ।कल मैं रोटी खाया।
मैं टी.वी. देखता हूँ।कल मैंने टी.वी. देखा।
मैं दोस्तों के साथ खेलता हूँ।कल मैं दोस्तों के साथ खेला।
मैं 8 बजे सोता हूँ।कल मैं 8 बजे सोया।
कोई चार काम लिखिए, जो आपने कल किए हों

1. कल ______
2. कल ______
3. कल ______
4. कल ______

उत्तर:
1. कल मैं बाजार गया था।
2. कल मैंने पुस्तक पढ़ी।
3. कल मैं पार्टी में गया था।
4. कल मैनें दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला।

बच्चो! बहुत-से काम ऐसे हैं, जो आप रोज़ करते हो। बहुत-से काम ऐसे हैं, जो आपने कल किए। इसी तरह बहुत-से-काम ऐसे हैं, जिनको आप आने वाले कल में करोगे।
भविष्यत काल
काम जो मैं कल करूंगा।

नीचे दी गई तालिका देखिए। पहले और दूसरे खंड से मिलाकर वाक्य बनाइए:
कॉलम 1कॉलम 2
1. कल मैं घूमनेखाऊँगा।
2. कल मैं फिल्म नहीं नहाऊँगा।
3. कल मैं ठंडे पानी सेदेखूंगा।
4. कल मैं केवल फल बोलूँगा।
5. मैं बड़ा होकर क्रिकेटर जाऊँगा।
6. मैं कभी झूठ नहींबनूँगा।

उत्तर:
1. कल मैं घूमने जाऊँगा।
2. कल मैं फिल्म नहीं देखूंगा।
3. कल मैं ठंडे पानी से नहाऊँगा।
4. कल मैं केवल फल खाऊँगा।
5. मैं बड़ा होकर क्रिकेटर बनूँगा।
6. मैं कभी झूठ नहीं बोलूँगा।

हिन्दी व्याकरण अध्याय 9 कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए व्याकरण में अध्याय 9 की महता बहुत ज्यादा है। वाक्य निर्माण में समय या काल का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए छात्रों को इस अध्याय का ध्यापुर्वक अध्ययन करना चाहिए।

एनसीईआरटी कक्षा 2 व्याकरण का अध्याय 9 को कैसे आसानी से सीख सकते हैं?

छात्रों को वर्तमान काल, भूतकाल और भविष्यत काल की सारणी तैयार करनी चाहिए और उनको याद करना चाहिए।

हिन्दी व्याकरण कक्षा 2 के अध्याय 9 से छात्रों को क्या सीखने को मिलेगा?

इस अध्याय के अध्ययन से छात्र तीनों काल के बारे में जान सकते हैं। वाक्य निर्माण में कौन से काल का कहाँ प्रयोग करना है इसको भी सीख सकते हैं।

एनसीईआरटी कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 काल
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण अध्याय 9 काल
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण काल
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण पाठ 9 काल
कक्षा 2 व्याकरण पाठ 9 काल
कक्षा 2 हिंदी व्याकरण काल
हिंदी व्याकरण में काल