एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14 स्मार्ट चार्ट

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14 स्मार्ट चार्ट के प्रश्न उत्तर, रिक्त स्थानों की पूर्ति, मिलान करना तथा इसी प्रकार के अन्य प्रश्नों के हल विद्यार्थी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 4 गणित का यह अंतिम अध्याय है जिसमें हम चार्ट के माध्यम से संख्याओं को प्रदर्शित करते हैं। यह अध्याय आने वाली कक्षाओं के दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, विद्यार्थियों को इस अध्याय को ध्यान से पढना चाहिए।

कक्षा 4 गणित अध्याय 14 के लिए एनसीईआरटी समाधान

कक्षा 4 के लिए ऐप डाउनलोड

iconicon

स्मार्ट चार्ट

प्रस्तुत पाठ में बच्चों को अपने सभी काम समय अनुसार करने के बारे में बताया गया है। बच्चों को कितने घंटे खेलना चाहिए, कितने घंटे टी० वी० देखना चाहिए, कितने घंटे सोना चाहिए। बच्चों को इन सभी कामों के लिए एक स्मार्ट चार्ट तैयार करना चाहिए। स्मार्ट चार्ट के द्वारा बच्चें अपने कीमती समय को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। वे सब सभी कामों के लिए घंटे निर्धारित कर समय पर अपने सभी काम पूरा कर सकते हैं। सभी बच्चों को रेडियों सुनना, टी० वी० देखना और खेलना बहुत पसंद होता है।

पर वे सब समय को भूल जाते हैं, और अपने-अपने मनोरंजन में लगे रहते हैं। जिस कारण वे समय से स्कूल का काम, और घर के अन्य काम नहीं कर पाते हैं। अधिक समय तक सोने के कारण बहुत से बच्चें स्कूल पहुँचने में लेट हो जाते हैं। स्मार्ट चार्ट से बच्चे अपनी दिनचर्या पर अच्छे से काम कर सकते हैं। स्मार्ट चार्ट के द्वारा बच्चे परिवार के अन्य सदस्यों की दिनचर्या बना सकते हैं। इससे बच्चे परिवार के सदस्यों की पसंद और नापसंद जान सकेगें। अलग–अलग विभागों के लिए अलग–अलग चार्ट का निर्माण कर उसके बारे में बताया गया हैं। जैसे चपाती चार्ट, नाटक चार्ट आदि।

कौन है मेरा मित्र?

कविता में परछाई को मित्र बताकर उसके बारे में बताया गया हैं। पूरे दिन वह आगे-पीछे चलती है, और अँधेरा होते ही वह दिखाई नहीं देती। फिर भी मेरी दोस्त कहलाती हैं।

मनपसन्द खाना

सभी बच्चें अपनी पसंद के अनुसार चींजें खाते हैं। किसी को गेंहूँ , ज्वार, चने, चावल और बाजरा आदि से बनी चींजें पसंद होती हैं। जिसे वे अपना मनपसंद खाना कहते हैं। अधिकांश लोग चावल और गेंहूँ से बनी चींजे पसंद करते हैं। चने और बाजरे का उपयोग सर्दियों में अधिक होता हैं। बाजरे और ज्वार खाने वाले लोग गेहूँ और चावल खाने वालो से कम है इसलिए गेहूँ और चावल की खपत ज्यादा हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ चावल और गेंहूँ की फ़सल की पैदावार अधिक होती हैं।

नाटक चार्ट

नाटक चार्ट के द्वारा नाटक में कितने बच्चों ने भाग लिया और कितने बच्चों ने क्या-क्या काम किए सभी की जानकारी प्राप्त होती हैं। चार्ट में नाटक की तैयारी में लगे बच्चों की संख्या और उनके अभिनय की जानकारी देखी जा सकती हैं।

कक्षा 4 गणित अध्याय 14 स्मार्ट चार्ट
कक्षा 4 गणित अध्याय 14
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14 के लिए हल
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14 के हल गाइड
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14 सवाल जवाब
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 4 गणित अध्याय 14 मुफ्त डाउनलोड
कक्षा 4 गणित अध्याय 14
कक्षा 4 गणित अध्याय 14 के लिए हल
कक्षा 4 गणित अध्याय 14 के उत्तर
कक्षा 4 गणित अध्याय 14 मुफ्त डाउनलोड
कक्षा 4 गणित अध्याय 14 पीडीऍफ़ डाउनलोड
कक्षा 4 गणित अध्याय 14 हल हिंदी में
कक्षा 4 गणित अध्याय 14 जवाब हिंदी में